राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट आज सुबह एक स्पाइसजेट महिला क्रू मेंबर ने CISF जवान को थप्पड़ मार दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि उस CISF जवान ने उसके साथ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे ड्यूटी के बाद घर बुलाया था। जिसके बाद उसने CISF के जवान को थप्पड़ मार...
नई दिल्ली: राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर आज एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एयरपोर्ट के अंदर बिना जांच के जाने को लेकर CISF के जवान और स्पाइसजेट की महिला क्रू मेंबर के बीच बहस हुई। बहस के दौरान ही महिला ने CISF जवान को थप्पड़ मार दिया। हालांकि अब इस मामले में एक और एंगल जुड़ गया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि CISF के जवान ने महिला के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे ड्यूटी के बाद घर बुलाया था। इसलिए उनकी महिलाकर्मी ने उसे थप्पड़ मारा। थप्पड़ मारने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ASI महिला को कुछ कहता है और तभी महिला पलटकर थप्पड़ मार देती है। बता दें कि ASI को थप्पड़ मारने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।क्या है पूरा मामलाजानकारी के अनुसार ये मामला सुबह करीब 4.
40 बजे के आसपास का है। जब ASI गिरिराज प्रसाद जयपुर एयरपोर्ट के व्हीकल गेट पर तैनात थे। उस वक्त स्पाइसजेट की क्रू मेंबर अनुराधा रानी वहां पहुंची। ASI ने आगे बताया कि महिला एयरपोर्ट के अंदर एयर साइड से व्हीकल ले जाना चाहती थी लेकिन उस वक्त गेट पर कोई CISF की महिला कर्मचारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने अनुराधा को रुकने को कहा लेकिन अनुराधा रानी एयरपोर्ट में जल्दी जाने की जिद करने लगी। हालांकि ASI उन्हें बार- बार कह रहे थे कि महिला स्टाफ द्वारा जांच के बाद ही एयरपोर्ट में एंट्री मिल पाएगी। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। बहस के दौरान ASI गिरिराज प्रसाद ने कंट्रोल रूम में महिला स्टाफ को भेजने के लिए बोला। उसके बाद दो महिला स्टाफ गेट पर आई और अनुराधा को समझाने लग गईं लेकिन अनुराधा ने इसी बीच ASI को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद आरोपी महिला क्रू मेंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पाइसजेट की भी आई प्रतिक्रिया जयपुर एयरपोर्ट पर हुए इस थप्पड़ कांड पर स्पाइसजेट का भी रिएक्शन आ गया है। स्पाइसजेट ने कहा कि जयपुर हवाई अड्डे पर हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन गेट पर एक कैटरिंग वाहन को एस्कॉर्ट करते समय उनके एयरलाइंस की महिला को CISF जवान द्वारा अनुचित भाषा का सामना करना पड़ा। जबकि हमारी क्रू मेंबर के पास भारत के नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियामक ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा जारी वैध हवाई अड्डा प्रवेश पास था। महिला ने CISF जवान पर लगाया आरोपइस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि CISF के जवान ने महिला को ड्यूटी के बाद घर पर मिलने के लिए कहा था। ऐसे में हमने तत्काल कानूनी कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दर्ज कर दी है। एयरलाइन अपनी कर्मी के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है।
Jaipur Airport Jaipur International Airport Spicejet Cisf Jaipur Rajasthan Jaipur News Cisf जवान को मारा थप्पड़ जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ थप्पड़ कांड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एलन मस्क ने फ्लाइट अटेंडेंट को सेक्स के एवज में घोड़ा का दिया था ऑफर: रिपोर्टमहिला फ्लाइट अटेंडेंट ने आरोप लगाया कि 2016 में मस्क ने उसके सामने अश्लील हरकत की थी और सेक्स के बदले में उसके लिए घोड़ा खरीदने की पेशकश की थी
Read more »
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस से बाहर होने पर पायल के पति अरमान ने दिया रिएक्शन, कहा- 'मैं खुश हूं...'पायल के घर से बाहर निकलने के बाद अरमान मलिक का रिएक्शन सामने आया है, अरमान ने जिस तरह का रिएक्शन दिया है उसने सभी को चौंका दिया है.
Read more »
कंगना रनोट को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान बहाल: तुरंत बेंगलुरु जॉइन करने का आदेश; किसानों पर टिप्पणी स...चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला CISF जवान को बेंगलुरु ट्रांसफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद से उन्हें सस्पेंड किया गया था।
Read more »
Gujarat cholera case: सावधान! राज्य में हैजा का आतंक.. 7 मामले दर्ज, एक्शन में प्रशासनगुजरात के जामनगर में हैजा के सात मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने शहर के कई इलाकों को हैजा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है.
Read more »
अनकंफर्टेबल हुई अरमान की दूसरी पत्नी, नहीं पहनेंगी डीप नेक ड्रेस, क्यों हुई हिचक?विशाल ने लवकेश को कहा था वो कृतिका को पसंद करते हैं. इससे नाराज होकर अरमान ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया था.
Read more »
जयपुर एयरपोर्ट पर कांड! Spicejet की क्रू मेंबर ने CISF जवान को मारा थप्पड़, गिरफ्तारएयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के एक स्टाफ सदस्य ने CISF के जवान को थप्पड़ जड़ दिया. घटना जयपुर हवाई अड्डे की बताई जा रही है.
Read more »
