Indian Exports to US- अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा रहा है. 27 अगस्त से लागू हुए इन कड़े नियमों का मकसद भारतीय निर्यात की कमर तोड़ना था. लेकिन, ट्रंप का यह दांव सफल होता नहीं दिख रहा है. नवंबर 2025 में भारी-भरकम टैरिफ के बावजूद अमेरिका को भारतीय निर्यात में जोरदार वृद्धि हुई.
नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाकर भारतीय कारोबार को दबाने की कोशिश की थी. लेकिन, यह टैरिफ नवंबर के महीने में पूरी तरह से ‘धुआं-धुआं’ हो गया. तमाम प्रतिबंधों और ऊंची टैरिफ दरों को दरकिनार करते हुए भारत ने अमेरिका को जमकर एक्सपोर्ट किया.
नवंबर 2025 में अमेरिका को होने वाले भारत के निर्यात में 22% का जोरदार उछाल आया है. जहां नवंबर 2024 में अमेरिका को निर्यात 5.70 अरब डॉलर था, वहीं यह नवंबर 2025 में बढ़कर 6.98 अरब डॉलर हो गया. नवंबर 2025 के आंकड़े न केवल ट्रंप की नीतियों पर करारा तमाचा हैं, बल्कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की उस मजबूती को भी दर्शाते हैं जो किसी भी वैश्विक दबाव को झेलने में सक्षम है. अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा रहा है. 27 अगस्त से लागू हुए इन कड़े नियमों का मकसद भारतीय निर्यात की कमर तोड़ना था. सितंबर और अक्टूबर के शुरूआती दो महीनों में इसका असर दिखा और निर्यात में गिरावट आई, लेकिन नवंबर आते-आते बाजी पलट गई. अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों विशेषकर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल की मांग इतनी मजबूत है कि खरीदार बढ़ा हुआ टैक्स चुकाकर भी भारतीय माल ही खरीदना पसंद कर रहे हैं. ये भी पढें- वित्तमंत्री ने दिया ट्रंप को जवाब! 2 संकेतों से बताया-भारत क्यों नहीं है डेड इकनॉमी, बाहर नहीं, अंदर से भी मजबूत है देश 10 साल का रिकॉर्ड टूटा वाणिज्य सचिव वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि 50% टैरिफ लगने के बाद सितंबर और अक्टूबर में भारतीय निर्यात को झटका जरूर लगा था, लेकिन नवंबर में हमने न केवल उस नुकसान की भरपाई की, बल्कि एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया. अग्रवाल ने कहा कि नवंबर भारत के लिए शानदार महीना रहा है. कुल वस्तु निर्यात के लिहाज से हमने पिछले 10 वर्षों के नवंबर महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हम 38 अरब डॉलर के आंकड़े को कभी पार नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार हमने 38.13 अरब डॉलर का निर्यात किया है.” कुल मिलाकर, भारत का कुल वस्तु निर्यात सालाना आधार पर 19.38% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. व्यापार घाटे में आई कमी व्यापार घाटे के मोर्चे पर भी मिली बड़ी राहत सिर्फ निर्यात में ही नहीं, बल्कि भारत ने अपने व्यापार घाटे को कम करने में भी बड़ी सफलता हासिल की है. अक्टूबर में जो व्यापार घाटा रिकॉर्ड 41.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया था, वह नवंबर में घटकर 24.53 अरब डॉलर रह गया. अमेरिका सहित अन्य देशों को भेजे गए माल में बढ़ोतरी और सोने तथा कच्चे तेल का आयात में कटौती की वजह से व्यापार घाटे में कमी आई है. अमेरिका ने जब टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% किया था तो भारतीय शेयर बाजार से लेकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक एक डर का माहौल था. अक्टूबर के आंकड़ों ने इस डर को और बढ़ा दिया था, जब निर्यात 11.8% गिर गया था. लेकिन, केवल एक महीने के भीतर ही मामला पलट गया और भारतीय निर्यात में जोरदार बढोतरी दर्ज कर ली.
Indian Export To US India US Trade News Trump Tariff Impact On India India Exports November 2025 India Trade Deficit Fall टैरिफ डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को भारत का निर्यात निर्यात 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मैक्सिको के 50% टैरिफ से कैसे निपटेगा भारत? बीच का रास्ता निकाल रहे दोनों देश, कारोबारियों को मिलेगी गुड न्यूज!भारत और मेक्सिको के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत जारी है, जिसका उद्देश्य भारतीय सामानों पर मेक्सिको द्वारा लगाए गए 50% तक के आयात शुल्क से राहत दिलाना है।
Read more »
Stock Market Outlook: 30000 के पार जा सकता है Nifty, मगर यहां रहेगी अड़चन; एक्सपर्ट ने बताया कैसा है टेक्निकल चार्ट?भारतीय शेयर बाजार Share Market ने उतार-चढ़ाव के बावजूद पॉजिटिव नोट पर हफ्ता खत्म किया। निफ्टी 50 0.59 बढ़कर 26,051 पर और सेंसेक्स 0.
Read more »
ऑस्ट्रेलियात उत्सव साजरा होत असतानाच तुफान गोळीबार, 2000 लोकांवर 50 गोळ्या झाडल्या, 10 जण ठारAustralia Firing: ऑस्ट्रेलियाच्या पंतप्रधानांनी घटनास्थळी जे काही चित्र आहे ते फार धक्कादायक आणि दु:खद असल्याचं म्हटलं आहे.
Read more »
सबसे तेज 'फिफ्टी' का रिकॉर्ड... वरुण चक्रवर्ती का धमर्शाला में धमाल, इमरान ताहिर और राशिद खान जैसे दिग्गजों...Varun Chakravarthy 50 T20i Wickets: वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे कर लिए. वह T20I में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वरुण ने इमरान ताहिर और राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी एक मामले में पीछे छोड़ा.
Read more »
जमशेदपुर में बिना सूचना के खोदी सड़क, 50 हजार की आबादी परेशानजमशेदपुर के परसुडीह में मकदुमपुर फाटक के पास बिना सूचना के पुलिया निर्माण के लिए सड़क खोद दी गई, जिससे 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। सड़क के बीच गड्ढा होने और वैकल्पिक मार्ग न होने से राहगीरों को परेशानी हुई। मस्जिद के पास जाम लगने और पानी की पाइपलाइन टूटने से स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की...
Read more »
Trump Hit India With 50% Tariffs – Two Months Later, The Impact Fizzled Out; How PM Modi Turned The TablesDonald Trump’s 50% tariff on Indian goods initially rattled multiple sectors, but by November, India had fully recovered, showing strength and strategic independence in global trade.
Read more »
