डेढ घंटे की लंबी मीटिंग और एक फोन कॉल...शुभमन गिल के टी20 करियर का हो गया फैसला, वर्ल्ड कप का सपना चकनाचूर

Shubman Gill T20 World Cup Exclusion News

डेढ घंटे की लंबी मीटिंग और एक फोन कॉल...शुभमन गिल के टी20 करियर का हो गया फैसला, वर्ल्ड कप का सपना चकनाचूर
शुभमन गिल टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहरIndia T20 World Cup Squadभारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

Shubman Gill informed of snub: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को ICC Men’s T20 World Cup 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम से बाहर किया गया. चयन समिति अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम कॉम्बिनेशन को कारण बताया. जानकारी के मुताबिक आखिरी वक्त तक गिल को निकाले जाने की जानकारी नही थी.

नई दिल्ली. जब से टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय टीम का ऐलान हुआ है तो हर तरफ चर्चा शुभमन गिल के नाम को लेकर ही हो रही है. रन नहीं बन रहे थे, लेकिन क्या किसी ने उम्मीद की थी कि उनको भारत की 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया जाएगा? इसका जवाब शायद नहीं है.

इस साल की शुरुआत में 26 साल के गिल को उपकप्तान बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी, जिसके चलते संजू सैमसन और रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा. विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद गिल भारतीय क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बन गए थे, लेकिन उन्हें खुद को साबित करना बाकी था. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 754 रन बनाकर गिल ने दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था, लेकिन जल्द ही वे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए, खासकर इसलिए क्योंकि उन्होंने रोहित की जगह वनडे कप्तान की जिम्मेदारी संभाली और टी20 टीम में भी सीधे शामिल कर लिए गए. क्या चयनकर्ताओं ने अचानक लिया गिल पर फैसला चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने शनिवार को चयन समिति ने वर्ल्ड कप के लिए टीम फाइनल करने के लिए बैठक की. इसे एक सामान्य बैठक माना जा रहा था लेकिन जब टीम सामने आई तो साफ है कि यह बैठक बिल्कुल भी सामान्य नहीं थी. शुभमन गिल को लेकर काफी विचार-विमर्श हुआ. अब पता चला है कि बल्लेबाज को टी20 टीम से बाहर किए जाने की कोई भनक नहीं थी. बल्कि गिल 21 जनवरी से शुरू हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए खुद को तैयार कर रहे थे. 🚨India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2026 announced 🚨 Let’s cheer for the defending champions 💪#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/7CpjGh60vk — BCCI December 20, 2025 कितनी देर चली टीम सलेक्शन की मीटिंग यह बैठक करीब डेढ़ घंटे चली और जब फैसला हो गया, तो चयनकर्ताओं ने गिल को व्यक्तिगत रूप से इसकी जानकारी देने का फैसला किया. यह फैसला आखिरी वक्त में लिया गया और समिति ने टेस्ट और वनडे कप्तान को उनके टी20 भविष्य के बारे में बताने के लिए आखिरी घंटे तक इंतजार किया. इस मामले से जुड़े सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “गिल को चयन न होने की जानकारी बैठक खत्म होने से कुछ मिनट पहले दी गई. उन्हें बताया गया कि यह फैसला टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.” क्या गिल के टी20 आंकड़े वाकई इतने खराब हैं? हां, गिल के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे लेकिन यह भी ध्यान देने वाली बात है कि उनके आंकड़े कप्तान सूर्यकुमार यादव से काफी बेहतर हैं, जिन्होंने इस कैलेंडर ईयर में गिल से पांच मैच ज्यादा खेले. गिल ने 2025 में कुल 15 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 137 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए. ये आंकड़े बहुत खास नहीं हैं, लेकिन जब आप कप्तान सूर्यकुमार के आंकड़े देखेंगे तो चौंक जाएंगे. 2025 में सूर्यकुमार ने भारत के लिए 21 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 218 रन बनाए, औसत 13 से भी कम और स्ट्राइक रेट 118 से भी कम. ऐसे में कोई हैरानी नहीं कि न तो अगरकर और न ही सूर्यकुमार ने गिल को बाहर करने के फैसले पर “फॉर्म” शब्द का इस्तेमाल किया. अगरकर ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए यह फैसला समझाया, “इस वक्त आप टीम संयोजन देख रहे हैं. जब आप 15 खिलाड़ियों को चुनते हैं तो किसी न किसी को बाहर होना ही पड़ता है. और दुर्भाग्य से, इस बार वो हैं. ऐसा नहीं है कि वो अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं,”

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

शुभमन गिल टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर India T20 World Cup Squad भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम Ajit Agarkar Selection Decision अजीत अगरकर चयन निर्णय Shubman Gill Statistics शुभमन गिल आंकड़े

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!Tomorrow Saturday (December 20) Shutdown Areas: தமிழகத்தில் நாளை சனிக்கிழமை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் லிஸ்ட் இங்கே.
Read more »

சென்னையில் இந்த 2 வகை நாய்களை வளர்க்க தடை... மீறினால் அபராதம்சென்னையில் இந்த 2 வகை நாய்களை வளர்க்க தடை... மீறினால் அபராதம்சென்னையில் பிட்புல், ராட்வீலர் ஆகிய இன நாய்களை புதிதாக வாங்கி வளர்க்க நாளை (டிசம்பர் 20) முதல் தடை விதிக்கப்படுவதாக அறிவிப்பு
Read more »

जापानी बैंक एमयूएफजी का भारत के वित्तीय सेक्टर में बड़ा निवेश, श्रीराम फाइनेंस में खरीदी 20 प्रतिशत हिस्सेदारीजापानी बैंक एमयूएफजी का भारत के वित्तीय सेक्टर में बड़ा निवेश, श्रीराम फाइनेंस में खरीदी 20 प्रतिशत हिस्सेदारीजापानी बैंक एमयूएफजी का भारत के वित्तीय सेक्टर में बड़ा निवेश, श्रीराम फाइनेंस में खरीदी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी
Read more »

20 दिसंबर: अंक ज्योतिष के अनुसार दिन का राशिफल20 दिसंबर: अंक ज्योतिष के अनुसार दिन का राशिफल20 दिसंबर का दिन अंक 2 और सार्वभौमिक अंक 5 की ऊर्जा से प्रभावित है। जानें सभी मूलांकों के लिए राशिफल, भावनाओं और बदलाव के बीच संतुलन बनाए रखने का मार्गदर्शन।
Read more »

Aaj Ka Panchang: ये है 20 दिसंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज गण्ड योग, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang: ये है 20 दिसंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज गण्ड योग, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 20 December 2025: शनिवार यानी 20 दिसंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है. शनिवार
Read more »

இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 20, 2025): பணவரவு இருக்கும் நாள்!இன்றைய ராசிபலன் (டிசம்பர் 20, 2025): பணவரவு இருக்கும் நாள்!December 20 Today Rasi Palan: இன்றைய ராசிபலன் - டிசம்பர் 19 சனிக்கிழமை, 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை இங்கே தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:36:01