डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव-
Lok Sabha Election 2019: डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव जनसत्ता ऑनलाइन March 23, 2019 10:04 PM डांसर सपना चौधरी में रिएलिटी शो बिग बॉस में आने के अलावा पूर्व में खुदकुशी का प्रयास भी कर चुकी हैं। Lok Sabha Election 2019: हरियाणा की मशहूर रागिनी डांसर सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारी जा सकती हैं। बताया जाता है कि सपना जाट समाज से ताल्लुक रखती हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में उनका प्रभाव जाटों के वोट पर असर डाल सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस ने भी उन्हें चुनाव से ठीक पहले पार्टी में एंट्री देने में कोई ऐतराज नहीं जताया। सपना को जानें: हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। 25 सितंबर 1990 को जन्म हुआ। शुरुआत पढ़ाई-लिखाई रोहतक से की। पिता के देहांत के बाद घर की जिम्मेदारी आई, जिसके बाद उन्होंने डांस और सिंगिंग करियर बना लिया और उसी से घर चलाने लगीं। उनका पहला गाना ‘सॉलिड बॉडी’ था, जो कि काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि वह न उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक मशहूर हो गईं। दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता से जुड़ा फॉर्म भरते हुए सपना। बॉलीवुड फिल्म भी की: सपना ‘बिग बॉस 11‘ की हाउसमेट रहीं। खूब नाम और वाहवाही बंटोरी। आगे उन्होंने भोजपुरी सिनेमा और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से डेब्यू किया। सपना के डांस को हिट कराने की वजह यूट्यूब पर उनके वीडियो भी रहे, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को गांवों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया। उनके सबसे पसंद किए गए गानों में ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ ने इंटरनेट पर खासा लोकप्रियता बंटोरी थी। इंटरनेट सर्च पर भी रहा जलवा: स्टेज शो से लेकर यूट्यूब के अलावा सपना का जलवा इंटरनेट सर्च पर भी रहा। साल 2018 में ‘गूगल’ पर सर्वाधिक सर्च की गई हस्तियों में उनका नाम भी शामिल रहा। सपना ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव जनसत्ता ऑनलाइन March 23, 2019 10:04 PM डांसर सपना चौधरी में रिएलिटी शो बिग बॉस में आने के अलावा पूर्व में खुदकुशी का प्रयास भी कर चुकी हैं। Lok Sabha Election 2019: हरियाणा की मशहूर रागिनी डांसर सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारी जा सकती हैं। बताया जाता है कि सपना जाट समाज से ताल्लुक रखती हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में उनका प्रभाव जाटों के वोट पर असर डाल सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस ने भी उन्हें चुनाव से ठीक पहले पार्टी में एंट्री देने में कोई ऐतराज नहीं जताया। सपना को जानें: हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं। 25 सितंबर 1990 को जन्म हुआ। शुरुआत पढ़ाई-लिखाई रोहतक से की। पिता के देहांत के बाद घर की जिम्मेदारी आई, जिसके बाद उन्होंने डांस और सिंगिंग करियर बना लिया और उसी से घर चलाने लगीं। उनका पहला गाना ‘सॉलिड बॉडी’ था, जो कि काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि वह न उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक मशहूर हो गईं। दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता से जुड़ा फॉर्म भरते हुए सपना। बॉलीवुड फिल्म भी की: सपना ‘बिग बॉस 11‘ की हाउसमेट रहीं। खूब नाम और वाहवाही बंटोरी। आगे उन्होंने भोजपुरी सिनेमा और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से डेब्यू किया। सपना के डांस को हिट कराने की वजह यूट्यूब पर उनके वीडियो भी रहे, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को गांवों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया। उनके सबसे पसंद किए गए गानों में ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ ने इंटरनेट पर खासा लोकप्रियता बंटोरी थी। इंटरनेट सर्च पर भी रहा जलवा: स्टेज शो से लेकर यूट्यूब के अलावा सपना का जलवा इंटरनेट सर्च पर भी रहा। साल 2018 में ‘गूगल’ पर सर्वाधिक सर्च की गई हस्तियों में उनका नाम भी शामिल रहा। सपना ने बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सपना चौधरी को बच्ची ने दी कड़ी टक्कर, वायरल हुआ 'तूफानी' डांस VideoSapna Choudhary Video: सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी के साथ एक छोटी बच्ची 'मैं इंग्लिश मीडियम पढ़ी हुई' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है।
Read more »
सपना चौधरी की परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर चढ़ गए 'ताऊ', दिया ये इनाम– News18 हिंदीकाले सूट में जब सपना स्टेज पर पहुंचीं तो पहले तो उन्हें देखते ही हूटिंग शुरू हो गई. धीरे-धीरे गाना बजा और डांस शुरू हुआ तो पैसों की भी बरसात होने लगी.
Read more »
सपना चौधरी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, कांग्रेस में शामिल होने की लगी अटकलें– News18 हिंदीसपना चौधरी (Sapna Choudhary) लोकसभा चुनावा 2019 (Lok Sabha Election 2019) में उम्मीदवार के तौर पर उतर सकती हैं.
Read more »
मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ सपना चौधरी को उतार सकती है कांग्रेस: सूत्र– News18 हिंदीसूत्रों की मानें तो सपना चौधरी कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती है. सपना उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, मथुरा से लड़ सकती हैं चुनाव– News18 हिंदीहरियाणवी डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल. BJP4India INCIndia
Read more »
मशहूर डांसर सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल, लड़ सकती हैं चुनावहरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना लंबे समय से कांग्रेस के संपर्क में हैं।
Read more »
