डब्ल्यूपीएल 2025 : हेली ने तीन विकेट चटकाए, गुजरात को 47 रन से हराकर मुंबई फाइनल में

United States News News

डब्ल्यूपीएल 2025 : हेली ने तीन विकेट चटकाए, गुजरात को 47 रन से हराकर मुंबई फाइनल में
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 51%

डब्ल्यूपीएल 2025 : हेली ने तीन विकेट चटकाए, गुजरात को 47 रन से हराकर मुंबई फाइनल में

मुंबई, 14 मार्च । हेली मैथ्यूज ने 77 रन की पारी और 3-31 के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा।हेली और नैट साइवर-ब्रंट की 77-77 रनों की पारी और कप्तान हरमनप्रीत कौर की 36 रनों की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाद में गुजरात की पारी के दौरान वेस्टइंडीज की कप्तान ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से कमाल दिखाया और तीन विकेट चटकाए और गुजरात की टीम को 19.

2 ओवर में 166 रन पर ढेर कर दिया।उन्हें अमेलिया केर का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा नैट और शबनम इस्माइल को भी सफलता मिली। अब मुंबई इंडियंस शनिवार को डीसी के खिलाफ फाइनल में खिताबी मुकाबले में खेलेगी।मुंबई को शबनम ने पहले ही ओवर में पहली सफलता दिलाई। उन्होंने बेथ मूनी को हेली के हाथों पहली स्लिप पर कैच आउट कराया। हरलीन देओल और डेनियल गिब्सन ने साझेदारी में पांच चौके लगाए। हालांकि, संस्कृति गुप्ता और यास्तिका भाटिया ने मिलकर हरलीन को रन आउट किया।हेली ने एशी गार्डनर को आठ रन पर आउट करके गुजरात की मुश्किलें बढ़ा दीं। डेनियल और फोबे लिचफील्ड ने कुछ बाउंड्री लगाई, लेकिन इससे जरूरी रन रेट लगातार बढ़ रहा था।डीप मिड-विकेट से अमनजोत कौर के दमदार थ्रो पर डेनियल रन आउट हो गईं। फोबे भी अमेलिया की गुगली को चूक गईं और 31 रन पर स्टंप हो गईं। गफलत के कारण काशवी गौतम के रन आउट होने के बाद, भारती फुलमाली और सिमरन शेख ने लगातार बाउंड्री लगाकर इस मुश्किल घड़ी को टालने की कोशिश की, लेकिन हेली ने उनका ऑफ-स्टंप उड़ा दिया।इसके बाद, अमेलिया, नैट और हेली ने एक-एक विकेट लिया और मुंबई को दूसरी बार फाइनल में जगह दिलाई।संक्षिप्त स्कोर:मुंबई इंडियंस : 20 ओवर में 213/4 गुजरात जायंट्स : 19.2 ओवर में 166 --आईएएनएसएकेजे/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया
Read more »

डब्ल्यूपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को आठ विकेट से हराया
Read more »

डब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : गुजरात जायंट्स ने आरसीबी को छह विकेट से हराया
Read more »

डब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराया
Read more »

डब्ल्यूपीएल 2025 : ऑलराउंडर मैथ्यूज की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : ऑलराउंडर मैथ्यूज की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरायाडब्ल्यूपीएल 2025 : ऑलराउंडर मैथ्यूज की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया
Read more »

ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 पर भारत की जीत, सनी देओल बोले- नो इफ नो बट ओनली ट्रॉफी...ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 पर भारत की जीत, सनी देओल बोले- नो इफ नो बट ओनली ट्रॉफी...ICC Champions Trophy 2025: 9 मार्च 2025 को दुबई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:18:37