Chhattisgarh Weather Update| Cold Wave in Surguja Raipur Durg Bilaspur राजधानी रायपुर में दिन का पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस वजह से गर्मी महसूस होने लगी है। दोपहर 12 बजे बाद धूप परेशान कर रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस महीने के अंत तक तापमान 33 डिग्री के पार...
अगले 4 दिन 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; सरगुजा में कड़ाके की ठंड से ग्रामीण की मौतछत्तीसगढ़ में मौसम लगातार ड्राई बना हुआ है, जिसके कारण दोपहर 12 बजे के बाद से धूप चुभने लगी है छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार ड्राई बना हुआ है, जिसके कारण दोपहर 12 बजे के बाद से धूप चुभने लगी है। ज्यादातर जिलों में ठंड का असर कम होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। रायपुर समेत प्रदेश के ज्यएक तरफ जहां मध्य छत्तीसगढ़ से ठंड पूरी तरह गायब हो चुकी है, वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में अब भी शीतलहर की स्थिति है। मंगलवार को सरगुजा के रेवापुर गांव में एक ग्रामीण की ठंड से मौत हो गई। वह नशे में घर के बाहर सड़क किनारे सो गया था। मंगलवार को 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। कड़ाके की ठंड से कोरिया और बलरामपुर में खुले मैदान और पत्तियों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं।सरगुजासरगुजा संभाग के जिलों में उत्तर से आ रही हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.
4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। कोरिया में रात का पारा 7.4 डिग्री रहा। वहीं सरगुजा संभाग से लगे हुए पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 2.7 डिग्री कम था।रायपुर में दिन का पारा 30 डिग्री के पार रायपुर में मंगलवार को दिन का पारा 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नार्मल से 3.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। शहर में रात के वक्त ठंड का असर कम हो गया है। आउटर इलाकों में रात के समय हल्की ठंड है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में रात को ठंड का असर और कम होगा।प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।उत्तरी हवाओं के असर से रात का पारा दो डिग्री गिर गया है। इसके चलते रात में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। इधर, मौसम विभाग के मुताबिक अब धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि का दौर शुरू होगा।प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा दुर्ग संभाग बना हुआ है। मंगलवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और बालोद में 13.7 डिग्री रहा।हरियाणा के 6 जिलों में धुंधपंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन बारिश होगीएमपी में 3 दिन कड़ाके की सर्दी पर ब्रेकरेगिस्तान में फिर बदला मौसम, आसमान में छाए बादल
Imd Chhattisgarh Imd Raipur Cg News Weather News Cg Weather Update Imd Raipur Mausam Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सगर में कोहरे की छुट्टी, धूप ने ठंड से दिलाई राहतसगर में कोहरा छटने के साथ तेज धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है। तापमान में उछाल आया है। हालांकि शाम ढलते ही कड़ाके की ठंड होती है।
Read more »
इंदौर में फिर लौटेगी सर्दीइंदौर में चार दिनों से ठंड का असर काफी कम हो गया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रविवार को दिन का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस (+4) और रात का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस (+1) रिकॉर्ड किया गया। सोमवार सुबह से मौसम साफ है और विजिबिलिटी 1300 मीटर तक थी। धूप खिलने के साथ ठंड का असर कम हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे सर्दी का असर फिर बढ़ सकता है।
Read more »
चित्तौड़गढ़ में तेज धूप के बावजूद बरकरार ठंडचित्तौड़गढ़ में लगातार दूसरा दिन भी ठंड का प्रकोप बरकरार है। बुधवार सुबह भी कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई। गलन भी बरकरार है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।
Read more »
लखनऊ में फिर से बढ़ी ठंडलखनऊ में मंगलवार को ठंड एक बार फिर प्रचंड हो गई। धूप न निकलने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस गिरकर 13.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Read more »
छत्तीसगढ़ में ठंड का वापसी, तापमान में गिरावटछत्तीसगढ़ में दो दिनों बाद फिर से ठंड का प्रकोप आने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।
Read more »
नागौर में आसमान साफ होने से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का उछालनागौर में आसमान साफ होने से ठंड बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री का उछाल आया है। अगले 5 दिन तक मौसम स्थिर बना रहने की संभावना है।
Read more »
