EU Tariffs On US: यूरोपीय यूनियन (EU) अमेरिका के खिलाफ बड़ा कदम उठाने पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक EU अमेरिका पर करीब 93 अरब यूरो का टैरिफ लगा सकता है. इसके अलावा अमेरिकी कंपनियों की यूरोप के बाजार में एंट्री पर भी लिमिटेशन्स लगा सकता है. बताते हैं कि ऐसा क्यों है.
EU Tariffs On US: पूरा मामला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों और ग्रीनलैंड को लेकर बढ़े तनाव से जुड़ा है. यह फैसला ऐसे वक्त में चर्चा में है जब अगले हफ्ते दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान यूरोपीय नेताओं और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अहम बैठकें होने वाली हैं.
ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ा अमेरिका-यूरोप तनाव फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय यूनियन अमेरिका के खिलाफ करीब 93 अरब यूरो यानी लगभग 107.6 अरब डॉलर के टैरिफ लगाने के बारे में सोच रहा है. इसके साथ ही अमेरिकी कंपनियों को यूरोपीय बाजार में काम करने से रोकने या लिमिटेड करने के विकल्प भी टेबल पर है. यह सब अमेरिका और यूरोप के बीच ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते विवाद के बाद सामने आया है. बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया है, EU ने यह टैरिफ लिस्ट पिछले साल ही तैयार कर ली थी. ट्रेड वॉर से बचने के लिए इसे 6 फरवरी तक रोक कर रखा गया था. अब हालात बदलने के बाद रविवार को EU के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इस लिस्ट को फिर से लागू करने पर चर्चा की है. अमेरिकी कंपनियों पर भी लग सकती रोक सिर्फ टैरिफ ही नहीं EU एक खास कानून ‘एंटी-कोएरशन इंस्ट्रूमेंट’ का इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रहा है. इसके तहत अमेरिकी कंपनियों की यूरोप के बाजार में पहुंच को लिमिटेड किया जा सकता है. इससे अमेरिका पर सीधा आर्थिक दबाव पड़ेगा. 8 देशों ने दिखाया डेनमार्क के साथ समर्थन अमेरिका जिन 8 देशों पर टैरिफ लगाने की बात कर रहा है उनमें डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन शामिल हैं. इन सभी देशों ने रविवार को एक साझा बयान जारी किया है. उस बयान में डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ पूरी एकजुटता दिखाने की बात कही है. ट्रंप की टैरिफ चेतावनी डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका 1 फरवरी से इन 8 देशों से आने वाले सामान पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 1 जून से इस टैरिफ को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा. ट्रंप ने साफ चेतावनी दी कि जब तक ग्रीनलैंड को लेकर कोई समझौता नहीं होता, तब तक यह टैरिफ ऐसे ही रहेगा. दावोस में हो सकती बातचीत राष्ट्रपति ट्रंप इस हफ्ते बुधवार और गुरुवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने वाले हैं. इस दौरान उनकी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन समेत कई यूरोपीय नेताओं से निजी मुलाकात होने के कयास लगाए जा रहे हैं. इसके साथ ही वह यूक्रेन का समर्थन करने वाले पश्चिमी देशों की बैठक में भी हिस्सा ले सकते हैं. अब ध्यान देने वाली बात ये हैं कि आने वाले दिनों में अमेरिका और यूरोप के रिश्तों पर पूरी दुनिया की नजर टिकी रहेगी. यह भी पढ़ें: ग्रीनलैंड विवाद में नया मोड़, ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ मैक्रों उठाने जा रहे बड़ा कदम, बाजूका एक्टिवेट!
Trump Tariff Threat Greenland Dispute EU Tariffs On US European Union Retaliation US Europe Tension Donald Trump Trade Policy EU Market Restrictions Global Trade Crisis US EU Relations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शतक, फिफ्टी या फ्लॉप? होल्कर स्टेडियम में कैसा है विराट का रिकॉर्ड, चूके तो नंबर-1 बनने के लिए महीनों करना होगा इंतजारIND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में विराट 93 के स्कोर पर आउट हुए तब से ही फैंस कोहली से शतक की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लेकिन होल्कर स्टेडियम में उनके आंकड़े कुछ खास नजर नहीं आए हैं.
Read more »
Trump Renews Greenland Bid, Imposes 10% Tariffs On European Nations; EU Calls Emergency MeetJust hours after Trumps announcement, EU Chief Ursula von der Leyen stated tariffs undermine transatlantic relations and risk a dangerous downward spiral. In a post on Truth Social, the US President warned of escalating tariffs: 10 per cent from Feb
Read more »
ट्रंप की EU देशों को टैरिफ की धमकी: भारत के लिए एक चेतावनीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूरोपीय संघ के देशों पर टैरिफ लगाने की ताजा धमकी, ग्रीनलैंड से जुड़े विवाद के कारण है। भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण सबक है, जो अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने डेनमार्क और अन्य यूरोपीय देशों के सामानों पर शुल्क लगाने की घोषणा की है, जिससे भारत को अपनी व्यापार नीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।
Read more »
IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में गरजा विराट कोहली का बल्ला, वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्तसीरीज की बात करें तो वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली शतक से चूक गए थे। उन्होंने 91 गेंदों पर 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 93 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे वनडे में विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे और उन्होंने 23 रन बनाए थे।
Read more »
Republic Day Parade 2026: Something Unexpected To March With The Army On Kartavya Path This YearEuropean Union (EU) leaders, including Secretary-General Antonio Costa and Commissioner Ursula von der Leyen, will grace the parade as chief guests.
Read more »
ट्रंप के ग्रीनलैंड टैरिफ के जवाब में EU का पलटवार, अमेरिकी कंपनियों को यूरोपीय बाजार से बाहर करने की तैयारीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है. इस दौरान यूरोपीय देशों के राजदूतों की ब्रूसेल्स में आपात बैठक हुई है. यूरोपीय देश अमेरिका पर 93 अरब यूरो (करीब 107.71 अरब डॉलर) तक के टैरिफ लगाने की मांग कर रहे हैं
Read more »
