Bihar Traffic News: बिहार में सड़क दुर्घटना के आंकड़ों को वर्ष 2030 तक आधा करने के उदेश्य शुरू की गई है। इसी को लेकर 2025 में बिहार में ट्रैफिक में टॉप 5 और खराब परफॉर्मेंस वाले जिलों की लिस्ट भी जारी की गई है।
पटना: बिहार में औसतन प्रतिवर्ष 11 हजार से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें 9 से साढ़े 9 हजार लोगों की मौत हो जाती है। इन आंकड़ों में प्रतिवर्ष कम से कम 10 फीसदी की कमी लाने के उदेश्य से राज्य के सभी 40 पुलिस जिलों में बेहतर यातायात प्रबंधन और सुचारू ट्रैफिक बहाल करने से संबंधित मानकों को लागू किया गया है। इससे संबंधित 10 मानक निर्धारित किए गए हैं। इन अलग-अलग मानकों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिलों को उनके प्रदर्शन के हिसाब से अंक दिए जाते हैं। जानिए ट्रैफिक में टॉप और फिसड्डी 5-5 जिलों के नामट्रैफिक में साल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 जिलों का चयन किया गया है। इसमें पूर्णिया, सारण, लखीसराय, कटिहार और शेखपुरा शामिल हैं। इसके विपरित खराब प्रदर्शन करने वाले 5 जिलों में सहरसा, मधुबनी, जहानाबाद, नालंदा और नवगछिया शामिल हैं। खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों को सभी निर्धारित मानकों में अपनी स्थिति को बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों को क्या मिले निर्देश, पढ़िएसभी जिलों को बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करके लागू करने के लिए कहा गया है। इसका मुख्य उदेश्य वर्ष 2030 तक राज्य में सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों की संख्या को आधी करना है। केंद्र सरकार के स्तर से निर्धारित मानकों के अनुसार, वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 फीसदी तक कटौती करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय के ट्रैफिक प्रभाग के स्तर से पहली बार रैंकिंग की यह पहल की गई है। इससे जिलों को अपनी स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी।ट्रैफिक के इन 10 मानकों पर परखा गया जिलों कोराज्य के सभी जिलों को ट्रैफिक नियमों और कायदों से जुड़े 10 मानकों पर परखते हुए उनका मूल्यांकन किया गया है और इसके आधार पर रैंकिंग की गई है। इन मानकों के लिए अलग-अलग अंक भी निर्धारित किए गए हैं। इस तरह कुल 100 में जितने अंक जिस जिले को मिले, उनकी रैंकिंग उसके आधार पर तय की गई। सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर में 10 फीसदी की कमी, इस मानक के लिए 10 अंक सड़क दुर्घटना के कांडों का वैज्ञानिक अनुसंधान और मुआवजा भुगतान में 15 अंक यातायात बल में रिक्ति का भरा जाना 10 अंक ट्रेनिंग के लिए 5 अंक प्रभावी प्रवर्तन मद में 20 अंक चोक प्वाइंट से निजात दिलाने के लिए 5 अंक आई-रैड या ई-डीएआर में डाटा अपलोड करने में 5 अंक आई-आरएडी या ई-डीएआर दुर्घटना आधारित डाटा अपलोड करने में 5 अंक एफओ स्तर पर पूर्ण करने में 5 अंक तथा जन संचार और जागरूकता फैलाने के लिए 10 अंकचोक प्वाइंट हटाने में सभी जिले फिसड्डी सभी जिलों और शहरों में चोक प्वाइंट हटाना ट्रैफिक महकमा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती है। परंतु इसे हटाने में किसी जिले ने बहुत अधिक रूचि नहीं दिखाई है। इसलिए सभी जिलों को इस मानक के अंतर्गत 5 में शून्य अंक मिले हैं। इसके अलावा ट्रैफिक को लेकर आम लोगों के बीच संचार और जागरूकता फैलाने में भी जिलों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। अधिकांश जिलों को शून्य या दशमलव में अंक मिले हैं। दो-तीन जिलों को एक या डेढ़ के आसपास अंक मिले हैं। सिर्फ एक जिला कटिहार को सबसे ज्यादा 2.
4 अंक मिले हैं। मुजफ्फरपुर को 1.6, समस्तीपुर को 1.2, गया को 1 अंक मिले हैं। अन्य जिलों को 1 से कम या शून्य अंक मिले हैं।ट्रेनिंग में सभी जिलों को पूरे अंक बिहार में ट्रैफिक की इस व्यवस्था को लागू करने से पहले सभी जिलों में तैनात ट्रैफिक महकमा के पदाधिकारियों से लेकर सभी स्तर से पुलिस कर्मियों को समुचित ट्रेनिंग दी गई है। इसके लिए तैयार एक्शन प्लान से जुड़े सभी मानकों और इनके तथ्यों की जानकारी दी गई है। इस वजह से इस मद में सभी जिलों को 5 में 5 अंक मिले हैं। सड़क दुर्घटना में मृत्यु की दर को कम करने में कुछ जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, जिसमें पूर्णिया, सारण, लखीसराय, अररिया, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, अरवल, खगड़िया समेत अन्य शामिल हैं।
Bihar Traffic Ranking 2025 Bihar Traffic Ranking News Bihar News Patna Traffic Ranking 2025 बिहार ट्रैफिक रैंकिंग बिहार ट्रैफिक रैंकिंग 2025 पटना ट्रैफिक रैंकिंग पूर्णिया ट्रैफिक रैंकिंग सारण ट्रैफिक रैंकिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मंत्रियों के टिकट कटे, नए चेहरों पर भरोसा... बीजेपी की पहली लिस्ट की बड़ी बातेंbihar assembley election 2025, Nand Kishore Yadav denied ticket, ratnesh kushwaha bjp candidate, ratnesh kushwaha given ticket, bjp list, new bjp list, bjp first list, patna news, bihar news
Read more »
Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगेBihar Elections 2025 राज्य | बिहार Tejashwi Yadav PC today Bihar Elections 2025 Bihar Elections 2025: 'अगर मेरी परछाई भी गलत करेगी तो उसे सजा मिलेगी,' तेजस्वी यादव बोले- हम नया बिहार बनाएंगे
Read more »
नाई, कुम्हार, लोहार परिवार को 5-5 लाख... यादव-मुस्लिम के बाद इन जातियों पर तेजस्वी ने डाले डोरे- Bihar News:tejashwi yadav big announcement before bihar vidhan sabha election 2025
Read more »
तेजस्वी यादव की आज 4 जिलों में 10 जनसभाएं: मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर में महागठबंधन प्रत्याशियों ...Bihar RJD Leader Tejashwi Yadav Bihar Rally Update; Follow Bihar Munger Khagaria Begusarai Samastipur Vidhan Sabha Chunav 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Bihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Counting Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरू Know Bihar Elections 2025 Counting Date and Time News in hindi राज्य
Read more »
25 तस्वीरों में 2025 का बिहार-गर्लफ्रेंड के साथ दिखे तेजप्रताप: रोहिणी के साथ चप्पलकांड, मां की गाली पर भाव...Bihar Year Ender 2025 Top Political Controversies - Follow Bihar 2025 Biggest Disputes, Incidents On Dainik Bhaskar.
Read more »
