ट्रेड वॉर का असर, दिग्‍गज अमेरिकी कंपनी ने 25 साल बाद चीन को कहा- BYE, एक वीडियो कॉल में गईं 400 जॉब्‍स

Trade War Impact News

ट्रेड वॉर का असर, दिग्‍गज अमेरिकी कंपनी ने 25 साल बाद चीन को कहा- BYE, एक वीडियो कॉल में गईं 400 जॉब्‍स
SAS Institute China ExitUS China Trade War ImpactSAS Layoffs 400 Employees
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 63%

Trade War Impact: अमेरिका-चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का असर अब टेक सेक्टर को प्रभावित करने लगा है. इसी के तहत अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज SAS Institute ने चीन में 25 साल पुराना ऑपरेशन बंद करने का फैसला किया है.

SAS Institute China Exit: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर का असर अब टेक इंडस्ट्री में साफ-साफ दिखने लगा है. एक बार फिर से अमेरिकी टेक कंपनी ने चीन को बड़ा झटका दिया है. अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज SAS Institute ने 25 साल बाद चीन से कारोबार समेटने का बड़ा फैसला लिया है.

कंपनी ने अचानक की गई इस कार्रवाई में 400 कर्मचारियों को एक वीडियो कॉल पर ही नौकरी चली गई है. कंपनी के निजी कारणों या फिर राजनीतिक तनावों के बीच लिया गया यह कदम अब चीन के लिए चिंता का कारण बन सकता है. SAS का चीन में ऑपरेशन बंद साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एनालिटिक्स की विशेषज्ञ यह कंपनी चीन में करीब 400 नौकरियों को खत्म कर चुकी है. कंपनी के इस फैसले से प्रभावित कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने ईमेल और एक वीडियो कॉल के जरिए छंटनी की घोषणा की. इस दौरान अधिकारियों ने इसका कारण संगठनात्मक अनुकूलन यानी Organisational Optimisation बताया है. कंपनी के इस फैसले से प्रभावित कर्मचारियों से 14 नवंबर तक एक सेपरेशन एग्रीमेंट पर साइन करने को कहा गया है. उन्हें दिए गए मुआवजे पैकेज में एक महीने की सैलरी, दो महीने की एडवांस सैलरी, बोनस और इस साल के अंत तक का वेतन शामिल है. कंपनी ने क्या कहा? SCMP को दिए गए एक बयान में SAS की प्रवक्ता ने कहा कि SAS चीन में अपना बिजनेस बंद कर रहा है. यह फैसला हमारे ग्लोबल लेवल पर काम करने के तरीके में बदलाव को दर्शाता है जिससे हम अपने प्लानिंग को मजबूत बना रहे हैं और लंब समय के लिए स्थिरता सुनिश्चित कर रहे हैं. हालांकि प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कंपनी थर्ड-पार्टी पार्टनर्स के माध्यम से देश में अपनी उपस्थिति बनाए रखेगी. लंबा सफर हुआ खत्म उत्तरी कैरोलिना स्थित SAS ने 1999 में चीन में प्रवेश किया था और 2005 में बीजिंग में एक अनुसंधान और विकास केंद्र और यूजर्स हेल्पिंग सर्विस की शुरुआत की थी. कंपनी को लगातार 17 साल तक टॉप एम्प्लॉयर चाइना का खिताब मिला था. रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई ऑफिस लगभग खाली पड़ा है वहीं ग्वांगझू की दो ब्रांचें या तो बंद हो चुकी हैं या कई सालों से एक्टिव नहीं हैं. ये भी पढे़ं-Airtel ने किया बड़ा ऐलान! अब दोगुनी होगी 5G इंटरनेट की रफ्तार! महंगे होंगे रीचार्ज? लगातार चीन का साथ छोड़ रही हैं कंपनियां SAS अकेली कंपनी नहीं है जिसने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से अपनी उपस्थिति हटाई है. डेल टेक्नोलॉजीज ने सितंबर में शंघाई और जियामेन में अपने EMC स्टोरेज और क्लाइंट सॉल्यूशंस ग्रुप यूनिट्स में कर्मचारियों की छंटनी की थी. माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने भी कमजोर मांग के चलते छंटनी की घोषणा की थी. इसके साथ ही IBM ने भी इस साल की शुरुआत में अपनी एक यूनिट IBM इन्वेस्टमेंट कंपनी को बंद कर दिया जो 32 साल के ऑपरेशन को खत्म कर रहा था. ये भी पढे़ंः अब AI करेगा ट्रिप प्लान, मिलेगा 100% कंफर्म टिकट! Paytm ने ला दिया Checkin ऐप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

SAS Institute China Exit US China Trade War Impact SAS Layoffs 400 Employees 25 Years Operation Closed SAS Video Call Firing American Tech Companies Leave China Organisational Optimisation Layoffs SAS Institute China Shutdown Tech Industry Trade War SAS Institute चीन से बाहर अमेरिका चीन ट्रेड वॉर 25 साल बाद कारोबार बंद SAS 400 कर्मचारियों की छंटनी वीडियो कॉल पर नौकरी गई अमेरिकी टेक कंपनी चीन संगठनात्मक अनुकूलन छंटनी चीन से भागती अमेरिकी कंपनियां एसएएस इंस्टीट्यूट चीन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rahul Gandhis Hydrogen Bomb Over Haryana Polls, Alleges 25 Lakh Vote TheftRahul Gandhis Hydrogen Bomb Over Haryana Polls, Alleges 25 Lakh Vote TheftRahul Gandhi Doubles Down On Vote Chori Allegations, This Time The Mark Is Haryana
Read more »

Bihar News: सासाराम रेलवे स्टेशन को 25.13 करोड़ की कमाई, RTI खुलासे के बाद उठी सुविधा बढ़ाने की मांगBihar News: सासाराम रेलवे स्टेशन को 25.13 करोड़ की कमाई, RTI खुलासे के बाद उठी सुविधा बढ़ाने की मांगबिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन ने आरटीआई खुलासे के अनुसार 25.
Read more »

Dev Diwali in Kashi: काशी में 25 लाख दीपों से सजे घाट, सीएम योगी करेंगे शुभारंभDev Diwali in Kashi: काशी में 25 लाख दीपों से सजे घाट, सीएम योगी करेंगे शुभारंभवाराणसी में आज देव दीपावली का भव्य आयोजन हो रहा है. नमो घाट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीप प्रज्वलन कर उत्सव का शुभारंभ करेंगे. पूरा शहर आस्था में डूबा है.
Read more »

नवंबर में करें अजवाइन की बुवाई...इस तरह 25% तक बढ़ेगा उत्पादन, काम के टिप्सनवंबर में करें अजवाइन की बुवाई...इस तरह 25% तक बढ़ेगा उत्पादन, काम के टिप्सAgriculture News: अगर नवंबर में अजवाइन की खेती करनी है, तो अभी से बुवाई शुरू कर दें. इस महीने मिट्टी में नमी संतुलित रहती है, जिससे बीज तेजी से अंकुरित होते हैं. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सिंचित खेतों में नवंबर की बुवाई से पौधों की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन भी 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाता है.
Read more »

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसा: 25 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 यात्री घायलआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हादसा: 25 फीट गहरी खाई में गिरी, 21 यात्री घायलदिल्ली से वाराणसी जा रही एक बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हसनगंज क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई, जिसमें लगभग 60 यात्री सवार थे। इस हादसे में 21 यात्री घायल हो गए जिन्हें लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बाकी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है।
Read more »

हजारीबाग में पिछले 400 सालों से लगता आ रहा है यह मेला, आस्था के साथ किसानों के लिए भी है खासहजारीबाग में पिछले 400 सालों से लगता आ रहा है यह मेला, आस्था के साथ किसानों के लिए भी है खासहजारीबाग में पिछले 400 सालों से लगता आ रहा है यह मेला, आस्था के साथ किसानों के लिए भी है खास
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:24:52