ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, आप भी काट सकते हैं किसी का चालान, 50000 रुपये महीने कमाई भी होगी.. DCP Traffic से जा...

Delhi News News

ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, आप भी काट सकते हैं किसी का चालान, 50000 रुपये महीने कमाई भी होगी.. DCP Traffic से जा...
Hindi NewsNCR NewsDelhi NCR News Hindi
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 129%
  • Publisher: 51%

Delhi Traffic Challan News : डीसीपी ट्रैफिक दिल्ली पुलिस एसके सिंह ने बताया कि हर दिन जनता उनके पास 14 से 1500 चालान भेज रही है. बहुत बड़ी संख्या में चालान आ रहे हैं. यह लोग पैसा भी कमा रहे हैं.

नई दिल्ली : आपने अभी तक ट्रैफिक पुलिस को सड़कों पर चालान काटते हुए खूब देखा होगा, लेकिन अब अगर यातायात नियम ों का उल्लंघन होते हुए आप अपने सामने देखते हैं तो आप भी ऐसा करने वालों का चालान खुद से काट सकते हैं.

खास बात यह है कि चालान काटकर आपको हर महीने 10 से 50 हजार रुपए तक कमाने का मौका भी मिलेगा. यानी थोड़ी सी मेहनत करके आपको 50 हजार रुपए तक की कमाई हर महीने में करने का मौका दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दे रही है. जी हां, आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह है हकीकत है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की जनता को एक बड़ा मौका दिया है कि वो चालान काटने में ट्रैफिक पुलिस की मदद करें. इसके लिए आपको बस एक ऐप गूगल प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद बस एक छोटा सा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर आप यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वालों का खुद ही चालान कर सकते हैं और हर महीने मोटी कमाई भी. इस बारे में दिल्ली पुलिस के डीसीपी एसके सिंह ने लोकल18 से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जानकारी साझा की. आइये जानते हैं इस बारे में.. कैसे कर सकते हैं किसी भी वाहन का चालान? डीसीपी ट्रैफिक दिल्ली पुलिस एसके सिंह ने बताया कि सबसे पहले प्रहरी एप्लीकेशन को कोई भी अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है. डाउनलोड करने के बाद ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन करने के बाद अगर आपको कोई भी सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आए तो उस वाहन की एक साफ फोटो खींचनी होगी. उस फोटो को खींचकर इस ऐप पर अपलोड करना होगा. इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लोग इसका वेरिफिकेशन करेंगे कि अपलोड की गई फोटो सही है या गलत, क्योंकि कई बार लोग आपसी रंजिश की वजह से भी एक-दूसरे का चालान कर सकते हैं.. ऐसे में जब वेरिफाई हो जाएगा कि इस गाड़ी ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है, तभी उसका चालान काटकर वाहन मालिक को इसका मैसेज भेज दिया जाएगा. साथ ही इस चालान को भेजने वाले को भी इस बारे में इनफॉर्म कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि चालान काटते हुए जब फोटो अपलोड करेंगे तो पूरी डिटेल लिखनी होगी कि कहां पर और कितने बजे यातायात नियमों का वाहन की ओर से उल्लंघन हुआ है, ताकि इसका वेरिफिकेशन किया जा सके. हर महीने दिया जाता है इनाम डीसीपी ट्रैफिक दिल्ली पुलिस एसके सिंह ने बताया कि प्रहरी एप्लीकेशन के जरिए हर दिन जनता उनके पास 14 से 1500 चालान भेज रही है. बहुत बड़ी संख्या में चालान आ रहे हैं. लोग ट्रैफिक पुलिस की मदद कर रहे हैं. हर महीने यह देखा जाता है कि सबसे ज्यादा चालान किसने भेजे. इसी के मुताबिक उनको इनाम दिया जाता है. जैसे पहले नंबर पर आने वाले व्यक्ति को 50,000 रुपए, दूसरे नंबर पर आने वाले को 25000 रुपए, तीसरे नंबर पर आने वाले को 15000 रुपए और चौथे नंबर पर आने वाले को 10,000 रुपए तक इनाम में दिए जाते हैं. वह आगे बताते हैं कि लोगों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है कि वो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को ज्यादा से ज्यादा चालान इस एप्लीकेशन के जरिए भेजें और पैसा कमाए. इससे फायदा यह होगा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन होना बंद हो जाएगा और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर लोगों में फिलहाल काफी उत्साह देखने के लिए मिल रहा है. लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए हैं और एक-एक इलाका चुन लिया है और वो रोज चालान की फोटो उसमें डालते हैं और मिल जुलकर लोग काम कर रहे हैं. खास तौर पर जो लोग बेरोजगार हैं, उनके लिए भी यह अच्छा मौका है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Hindi News NCR News Delhi NCR News Hindi Delhi Traffic Police Deputy Commissioner Delhi Police Traffic SK Singh Exclusive Interview Special Story Prahari Mobile Application Traffic Violations Challan दिल्ली एनसीआर न्यूज हिन्दी समाचार डीसीपी ट्रैफिक दिल्ली पुलिस एसके सिंह ट्रैफिक पुलिस यातायात नियम प्रहरी एप्लीकेशन चालान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हर तरफ AI का बोलबाला, कैसे ये पढ़ाई कर आप भी कमा सकते हैं मोटे पैसे?हर तरफ AI का बोलबाला, कैसे ये पढ़ाई कर आप भी कमा सकते हैं मोटे पैसे?हर तरफ AI का बोलबाला, कैसे ये पढ़ाई कर आप भी कमा सकते हैं मोटे पैसे?
Read more »

लाइमलाइट से कोसों दूर, कोई बिजनेसवुमेन तो कोई साइकोलॉजिस्ट, इन स्टारकिड्स ने एक्टिंग में नहीं रखा कदमलाइमलाइट से कोसों दूर, कोई बिजनेसवुमेन तो कोई साइकोलॉजिस्ट, इन स्टारकिड्स ने एक्टिंग में नहीं रखा कदमBollywood Star Kids: बॉलीवुड सितारों को तो आप जानते ही हैं और उनके किड्स भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं.
Read more »

वास्तु टिप्स: किस्मत चमका देगा इन चीजों का गुप्त दान, बदल जाएगी तकदीरवास्तु टिप्स: किस्मत चमका देगा इन चीजों का गुप्त दान, बदल जाएगी तकदीरआज हम आपको कुछ ऐसे गुप्तदानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से आप रंक से राजा बन सकते हैं और आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी.
Read more »

हेल्दी स्नैक्स : पाचन में भरोसा, ऊर्जा का स्त्रोत | Healthy Snacks: Gut Feeling, Energy Boostहेल्दी स्नैक्स : पाचन में भरोसा, ऊर्जा का स्त्रोत | Healthy Snacks: Gut Feeling, Energy Boostमिठाई की लालसा को नहीं रोक सकते हैं, पर क्या आप जानते हैं की कुछ स्नैक्स से आपको न सिर्फ एनर्जी मिलेगी बल्कि आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
Read more »

PHOTOS: जबलपुर की टॉप 5 प्राइम लोकेशन, जहां सभी चाहते हैं अपने सपनों का घर...जानें कीमत भीPHOTOS: जबलपुर की टॉप 5 प्राइम लोकेशन, जहां सभी चाहते हैं अपने सपनों का घर...जानें कीमत भीअगर आप भी अपने सपनों का घर लेना चाहते हैं और आपका बजट अच्छा है, तो आप मध्य प्रदेश के जबलपुर की इन प्राइम लोकेशन में अपना घर ले सकते हैं.
Read more »

सड़क पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! सरकारी ऐप की मदद से आप भी काट पाएंगे चालान, बहुत सिंपल है तरीकासड़क पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! सरकारी ऐप की मदद से आप भी काट पाएंगे चालान, बहुत सिंपल है तरीकाअब आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान खुद काट सकते हैं! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के 'Traffic Prahari' ऐप के जरिए, नागरिक उल्लंघन की फोटो या वीडियो भेजकर रिपोर्ट कर सकते हैं। यह ऐप गलत पार्किंग, बिना हेलमेट जैसे उल्लंघनों की जानकारी देने में मदद करता है, जिससे ट्रैफिक पुलिस तेजी से कार्रवाई कर सकती...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:50