Mushrooms Sprouting Inside Train Coach: क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन के डिब्बे में सफाई का स्तर इतना गिर सकता है कि मशरूम उगने लगें? अगर नहीं सोचा तो यह तस्वीर देख लीजिए। जी हां, यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें ट्रेन कोच के जंग लगी ऊपरी सतह के पास मशरूम उगे दिख रहे हैं।...
सोशल मीडिया पर भारतीय रेल से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते हैं। इन क्लिप के जरिए यात्री सफर के दौरान होने वाली असुविधा को जनता के सामने रखते हैं ताकि इन कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। लेकिन अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेन के कोच में गंदगी के कारण उगे मशरूम की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो डिब्बे की खराब सफाई की स्थिति दिखा रही है। जी हां, इस वायरल तस्वीर में लिनन रूम के ऊपर मशरूम उगे साफ देखे जा सकते हैं। अब यह तस्वीर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है, जिसको लेकर यूजर्स ट्रेन में साफ-सफाई के स्तर पर सवाल उठा रहे हैं।केवल भारत में संभव! यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @B7801011010 नाम के हैंडल से 20 अगस्त 2024 को पोस्ट की गई थी। उन्होंने व्यंग्यात्म अंदाज में कैप्शन में लिखा - सिर्फ भारत में ही ऐसा हो सकता है। यहां लंबी यात्रा करने वाले वेजिटेरियन पैसेंजर अपने 2 या 3 दिन के सफर के दौरान अब मशरूम भी तोड़ सकते हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स की खूब अटेशन मिल रही है, जिसके चलते पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 88 हजार से अधिक व्यूज और ढाई हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।इंडिया नॉट फॉर बिगनर्स.
.. वायरल तस्वीर में जंग लगी ऊपरी सतह के पास लगभग छह मशरूम उगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले पर सैकड़ों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने लिखा - नॉन-वेजिटेरियन पैसेंजर के लिए तो वैसे ही 'दाल कॉकरोच' डिश है ही। तो कुछ ने लिखा कि भारत बिगनर्स के लिए नहीं है। वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए। गौरतब है कि यह तस्वीर रेलवे में साफ-सफाई के मुद्दे को एक बार फिर से उठाती है। इससे पहले भी कई बार रेलवे की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ चुके हैं। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि तस्वीर कब और किस ट्रेन की है।
Mushrooms Sprouting Inside Train Coach ट्रेन कोच में मशरूम आज की वायरल खबर भारतीय रेल कोच की वायरल फोटो ट्रेंडिंग वायरल न्यूज हिंदी में
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कमर तक भरे पानी में वॉलीबॉल का मजा लेते दिखे लड़के, वीडियो देख बचपन की यादों में डूबे लोगवायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो में कुछ लड़कों को कमर तक भरे पानी में वॉलीबॉल खेलते देखा जा सकता है, जो लोगों की बचपन की यादों को ताजा कर रहा है.
Read more »
हिमालय की तरह ही खूबसूरत है दक्षिण भारत के ये हिल स्टेशन, नजारे देख बोलोगे वाह!हिमालय की तरह ही खूबसूरत है दक्षिण भारत के ये हिल स्टेशन, नजारे देख बोलोगे वाह!
Read more »
इस बच्चे की क्यूट मुस्कान पर मत जाना, आज ये है सुपरस्टार, इसके एक-एक मुक्के पर बॉक्स ऑफिस पर बरसते हैं करोड़ों रुपयेसोशल मीडिया पर कई बार एक्टर्स के बचपन की फोटोज वायरल होती रहती हैं. ऐसे ही एक बाहुबली की फोटो वायरल हो रही है.
Read more »
गंभीर या सिर्फ कोच की बात नहीं, यह भारतीय क्रिकेट के बारे में है: मांजरेकरगंभीर या सिर्फ कोच की बात नहीं, यह भारतीय क्रिकेट के बारे में है: मांजरेकर
Read more »
अगर कार के Fuel Tank में जमा हो जाए गंदगी तो क्या होगा? आप भी कर रहे हैं गलती तो हो जाएं सावधानCar Fuel Tank: फ्यूल टैंक में गंदगी जमा होना काफी खतरनाक हो सकता है और ये कार में कई तरह की गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है.
Read more »
Railway: विशाखापत्तनम में यात्री ट्रेन की बोगियों में आग, कोई हताहत नहींविशाखापत्तनम में एक यात्री ट्रेन में आग लगने की खबर है। ट्रेन के चार डिब्बों में आग लगी है और फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Read more »
