Rajesh Rawani Food Vlogger: एक ट्रक ड्राइवर अपनी ड्राइविंग नहीं, बल्कि अनोखे तरीके से खाना बनाने को लेकर काफी फेमस है। यह शख्स फूड ब्लॉगिंग के जरिए लाखों रुपये महीने की कमाई कर रहा है। इसके काम की मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी तारीफ कर चुके हैं। जानें, कौन है यह शख्स और क्या करता है...
नई दिल्ली: अगर आप किसी नेशनल हाइवे पर जा रहे हैं और कोई ट्रक ड्राइवर रास्ते में अपना ट्रक खड़ा कर उसमें खाना बनाते हुए दिखे तो वह राजेश रवानी हो सकते हैं। अब आप पूछेंगे कि यह राजेश रवानी कौन हैं? यह मशहूर फूड ब्लॉगर और यू-ट्यूबर हैं। यह ट्रक में इसी तरह खाना बनाकर यू-ट्यूब पर पोस्ट करते हैं। इनके खाने की सबसे खास बात है कि यह पारंपरिक तरीके से खाना बनाते हैं और लोगों को भी सिखाते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि राजेश यू-ट्यूब की मदद से 10 लाख रुपये महीने तक कमाते हैं। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी राजेश की तारीफ कर चुके हैं।Success Story: 27 की उम्र में उठा पति का साया, 47 की उम्र में शुरू की फिश फार्मिंग, आज 45 लाख रुपये का टर्नओवरक्या कहा था आनंद महिंद्रा ने?आनंद महिंद्रा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजेश की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, राजेश रवानी 25 साल से ट्रक चला रहे हैं। इन्होंने अपने पेशे में फूड और ट्रैवल को भी शामिल किया है। वह अब सेलिब्रिटी बन चुके हैं। यू-टूयूब पर इनके लाखों सब्सक्राइबर हैं। इन्होंने अपनी कमाई से हाल ही में एक नया घर भी लिया है। इन्होंने साबित कर दिया कि चाहे आपकी उम्र कितनी भी हो या आपका पेशा कितना भी छोटा क्यों न हो, नई तकनीक को अपनाने और खुद को फिर से तलाशने में कभी देर नहीं होती।कौन हैं राजेश रवानी ? राजेश रवानी यू-ट्यूब पर काफी एक्टिव हैं। इनका R Rajesh Vlogs नाम से यू-ट्यूब चैनल भी है। यह फूड और ट्रैवल से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हैं। इनके यू-ट्यूब चैनल पर 18.
70 लाख सब्सक्राइबर हैं। इनके वीडियो को लाखों लाेग पसंद करते हैं। झारखंड के जामताड़ा में रहने वाले रवानी ने यू-ट्यूब चैनल से अपनी कमाई भी बढ़ाई है। एक पॉडकास्ट में राजेश ने अपनी लाइफ के बारे में बताया था। इसमें उन्होंने बताया कि एक बार एक एक्सिडेंट में उनके हाथ में चोट लग गई थी। परिवार का खर्च चलता रहे, फिर भी इन्होंने गाड़ी चलाना जारी रखा। कभी की थी 500 रुपये महीने की नौकरीकभी राजेश अपना खर्च चलाने के लिए 500 रुपये महीने की नौकरी करते थे। खर्चे पूरे करने के लिए उन्हें लोगों से पैसे उधार भी लेने पड़ते थे। लेकिन अब लाखों रुपये महीने कमाते हैं। राजेश की यू-ट्यूब और ट्रक ड्राइविंग, दोनों से कमाई में जमीन-आसमान का अंतर है। राजेश बताते हैं कि उन्हें ट्रक डाइविंग करने से महीने के 25 से 30 हजार रुपये मिलते हैं। हालांकि यू-ट्यूब से उनकी महीने की कमाई 4 से 5 लाख रुपये महीने होती है। अधिकतम कमाई 10 लाख रुपये तक रही है।
Rajesh Rawani Truck Driver Rajesh Rawani Driver Home Family Earning Food Vlogging On Trucks राजेश रवानी आनंद महिंद्रा राजेश रवानी ट्रक ड्राइवर राजेश रवानी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Education Budget 2024: बेरोजगारों के लिए सरकार ने बनाया धांसू प्लान, अगले 5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे मौकेEducation Budget 2024: वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया गया है.
Read more »
Budget 2024: इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए आई Rental Housing Scheme, जानें...Budget 2024: वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 1 करोड़ घरों के लिए शहरी आवास की योजना बनाई जाएगी.
Read more »
Telangana: तेलंगाना की सरकार ने 2.91 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जानें किस क्षेत्र को क्या मिलाउपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि तेलंगाना का कर्ज 6.71 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है।
Read more »
Visa और Ola समेत तीन पेमेंट ऑपरेटर्स पर RBI का एक्शन, लगाया भारी जुर्मानाRBI Penalty: RBI ने वीजा वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड पर 2.4 करोड़ रुपये और मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड पर 41.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
Read more »
पति की हत्या के बाद 10 मिनट तक बर्बरता: ईंट उठाकर सिर पर मारी, फिर सीने पर बैठी... सिर फटने पर किया घिनौना कामउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रोजा में पति की हत्या के बाद पत्नी ने 10 मिनट तक जो बर्बरता की उसे देखकर हर कोई कांप गया।
Read more »
आनंद महिंद्रा ने लॉन्च की BSA Gold Star 650 मोटरसाइकल, कीमत है 2.99 लाख रुपयेबीएसए मोटरसाइकल्स की भारत में वापसी हो गई है और आनंद महिंद्रा ने आज 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसए गोल्ड स्टार 650 को भारतीय बजार में लॉन्च किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा के सब-ब्रैंड क्लासिक लीजंड्स के मालिकाना हक वाली कंपनी बीएसए की गोल्ड स्टार 650 की कीमत और खासियत समेत सारी डिटेल्स...
Read more »
