ट्रंप ने यौन पीड़िता के साथ घंटों बिताए... एक Email से व्हाइट हाउस में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Jeffrey Epstein Files News

ट्रंप ने यौन पीड़िता के साथ घंटों बिताए... एक Email से व्हाइट हाउस में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला
Donald Trump ScandalEpstein EmailsTrump Epstein Connection
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 63%

डेमोक्रेटिक पार्टी ने एपस्टीन के पुराने ईमेल्स जारी किए हैं, जिनमें यह दावा किया गया है कि ट्रंप और एपस्टीन के बीच नजदीकी रिश्ते थे और ट्रंप ने उसके घर पर एक यौन पीड़िता के साथ घंटों समय बिताया था.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम एक बार फिर विवादों में है. इस बार वजह है कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलें, जिनके दस्तावेज हाल ही में सार्वजनिक किए गए हैं. बुधवार को सामने आए इन ईमेल्स ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी है.

डेमोक्रेटिक पार्टी ने एपस्टीन के पुराने ईमेल्स जारी किए हैं, जिनमें यह दावा किया गया है कि ट्रंप और एपस्टीन के बीच नजदीकी रिश्ते थे और ट्रंप ने उसके घर पर एक यौन पीड़िता के साथ घंटों समय बिताया था. हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि यह सिर्फ राजनीतिक साजिश है. व्हाइट हाउस ने किया आरोपों का खंडन व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बयान जारी कर कहा, “ये ईमेल इस बात का सबूत नहीं हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कोई गलत काम किया.” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एपस्टीन ने अपने ईमेल में लिखा था कि “ट्रंप ने एक पीड़िता के साथ मेरे घर पर घंटों बिताए,” लेकिन व्हाइट हाउस ने इस बयान को “ग़लत संदर्भ में पेश किया गया” बताया. लेविट ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरी कवायद ट्रंप की छवि खराब करने के लिए की जा रही है. उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने एपस्टीन को अपने फ्लोरिडा क्लब से इसलिए बाहर निकाला था क्योंकि वह एक ‘पीडोफाइल’ और ‘घिनौना इंसान’ था.” एपस्टीन और ट्रंप का पुराना रिश्ता कैरोलिन लेविट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप और जेफरी एपस्टीन दोनों पाम बीच से थे और एपस्टीन, ट्रंप के क्लब मार-ए-लागो का सदस्य था. लेकिन जब ट्रंप को एपस्टीन की यौन गतिविधियों की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे क्लब से निकाल दिया. इससे पहले, डेमोक्रेट्स द्वारा जारी किए गए मेल्स में एपस्टीन ने 2011 में अपनी सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल को लिखा था- “मैं चाहता हूं कि तुम जानो, वह पीड़िता मेरे घर में ट्रंप के साथ कई घंटे रही… लेकिन उसका नाम कभी सामने नहीं आया।” इसके जवाब में मैक्सवेल ने लिखा, “मैं इस बारे में सोच रही थी।” यानी यह बातचीत संकेत देती है कि एपस्टीन और मैक्सवेल दोनों को इस मुलाकात की जानकारी थी. ईमेल्स ने फिर जगा दी पुरानी बहस डेमोक्रेट्स द्वारा जारी दस्तावेजों में बताया गया है कि यह मेल अप्रैल 2011 का है. इसमें जिस महिला का जिक्र है, व्हाइट हाउस ने बाद में उसकी पहचान वर्जीनिया गिफ्रे के रूप में की- जो एपस्टीन केस की मुख्य अभियुक्त और पीड़िता रही है. इसके अलावा, 31 जनवरी 2019 को लेखक माइकल वोल्फ को लिखे एक अन्य ईमेल में एपस्टीन ने लिखा था, “बेशक उन्हें लड़कियों के बारे में सब पता था, इसलिए उन्होंने गिस्लेन को ऐसा करने से मना किया था।” इन मेल्स के सामने आने के बाद अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर ‘एपस्टीन-ट्रंप कनेक्शन’ पर बहस शुरू हो गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Donald Trump Scandal Epstein Emails Trump Epstein Connection Ghislaine Maxwell Virginia Giuffre Epstein Case White House Controversy जेफरी एपस्टीन फाइल डोनाल्ड ट्रंप विवाद एपस्टीन ईमेल्स ट्रंप एपस्टीन कनेक्शन गिस्लेन मैक्सवेल वर्जीनिया गिफ्रे एपस्टीन केस व्हाइट हाउस विवाद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मुझे नई नौकरी मिल गई है...' डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी होते ही लखनऊ से परवेज ने भेजा Email'मुझे नई नौकरी मिल गई है...' डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी होते ही लखनऊ से परवेज ने भेजा Emailदिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल की जांच में लखनऊ का डॉ. परवेज अंसारी संदिग्ध पाया गया. फरीदाबाद में डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी के अगले दिन परवेज ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से ईमेल द्वारा इस्तीफा देकर फरार हो गया. शाहीन अंसारी का भाई परवेज अब एटीएस की जांच के घेरे में है. उसके घर से मोबाइल, इंटरनेशनल कार्ड और सीक्रेट डिस्क बरामद हुई है.
Read more »

Bomb Threat Emails Sent To Major Airports Across India, Declared Hoax After Security ChecksBomb Threat Emails Sent To Major Airports Across India, Declared Hoax After Security ChecksBomb Threat: According to sources, the threat email was sent to airports in Delhi, Mumbai, Chennai, Thiruvananthapuram, and Hyderabad between 3:40 pm and 3:45 pm.
Read more »

White House Defends US President Donald Trump, Says He Did ‘Nothing Wrong’ In Epstein ScandalWhite House Defends US President Donald Trump, Says He Did ‘Nothing Wrong’ In Epstein ScandalAccording to documents made public by Democrats on the House Oversight Committee, Epstein wrote in a 2019 email to journalist Michael Wolff that Trump “knew about the girls,” though it remains unclear what he knew or whether it was related to Eps
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:55:36