फिर न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट करेगा उत्तर कोरिया?
पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उत्तरी कोरियाई शासक किम जोंग उन की दूसरी मुलाकात बिना किसी समझौते के खत्म होने के कुछ ही दिन बाद दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलीजेंल सर्विस ने दावा किया कि उत्तर कोरिया उत्तरी प्योंगयॉन्ग के योन्गब्योन्ग में डोंगचांगरी न्यूक्लियर मिसाइल लॉन्चिग साइट पर फिर से न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट करने की तैयारी में जुट गया है.
पिछले साल मई में उत्तर कोरिया ने अपने एकमात्र परमाणु परीक्षण स्थल में मौजूद सुरंगों को ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद वहां पर इस तरह की गतिविधियों के कोई संकेत नहीं थे. उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव कम करने के लिए इन सुरंगों को नष्ट किया था. उस दौरान घटनास्थल पर कई विदेशी पत्रकार भी मौजूद थे और इनका कहना था कि उन्होंने एक बड़ा विस्फोट देखा है. नेशनल इंटेलीजेंल सर्विस का मानना है कि दक्षिण कोरिया की सेना अमेरिका के साथ उत्तरी कोरिया के न्यूक्लियर और मिसाइल से जुड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए रखती है. एनआईएस ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका के पास भी हमारी जैसी सूचनाएं हैं, लेकिन हम इस पर कुछ नहीं कह सकते कि वहां पर क्या हो रहा है. पिछले महीने 27-28 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच वियतनाम की राजधानी हनोई में शिखर वार्ता हुई थी जो बेनतीजा रही. दोनों देशों के बीच एटमी हथियार को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं हो सका. दोनों नेताओं के बीच दूसरी शिखर वार्ता पिछले साल जून में सिंगापुर में हुई पहली बैठक के करीब आठ महीने बाद हुई. इस बीच, उत्तर कोरिया के साथ अपने संबंध बेहतर करने के प्रयासों के मद्देनजर दक्षिण कोरिया और अमेरिका बड़े स्तर पर किए जाने वाले सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास को बंद करने पर राजी हो गए हैं. दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में रक्षा मंत्रालय ने भी 3 दिन पहले अपने एक बयान में कहा था कि दोनों सहयोगी इसके बजाय 'मजबूत सैन्य तैयारी के लिए युद्धाभ्यास प्रशिक्षण और संयुक्त कमान अभ्यास' करेंगे. यह निर्णय उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करने और उसके साथ सैन्य तनाव कम करने को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »
राजस्थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्तान से सटे राजस्थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »
दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »
AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »
कांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारेकांग्रेस के गढ़ में गरजे पीएम narendramodi , रैली में लगे 'राहुल गांधी चोर है' के नारे
Read more »
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उछाल, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77 के पार– News18 हिंदीपेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी. सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में दिखाई दी बढ़त.
Read more »
दिल्ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
