अमेरिका ने 2 मई के बाद ईरान से तेल आयात करने वाले भारत समेत अन्य देशों पर अमेरिकी पाबंदी लगाने का ऐलान किया है.
व्हाइट हाउस द्वारा 2 मई के बाद ईरान से तेल आयात करने वाले भारत समेत अन्य देशों पर अमेरिकी पाबंदी लगाने का ऐलान किया गया है. इससे पहले वॉशिंगटन पोस्ट में छपी खबर अतिरिक्त छूट नहीं देने की बात कही गई थी.
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के ऐलान के साथ अब साफ हो गया है कि जो देश ईरान से तेल आयात पूरी तरह बंद नहीं करेगा, उसे अमेरिकी प्रतिबंध झेलना पड़ेगा. इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने वॉशिंगटन पोस्ट को रविवार को बताया था कि अमेरिका 2 मई के बाद किसी भी देश को ईरान से तेल आयात करने की कोई छूट नहीं देगा. अमेरिका फैसले का भारत-चीन पर सबसे ज्यादा असर दरअसल पिछले साल नवंबर में अमेरिका ने 8 देशों को ईरान से तेल आयात के बदले अन्य विकल्प तलाशने के लिए 180 दिनों की छूट दी थी, जो 2 मई को पूरी हो रही है. इन आठ देशों में से तीन देश, यूनान, इटली और ताइवान ने पहले ही ईरान से तेल आयात घटाकर शून्य कर लिया है. अन्य पांच देशों में भारत, चीन, तुर्की, जापान और दक्षिण कोरिया शामिल हैं जिन्हें अब ईरान से या तो तेल आयात बंद करना होगा या अमेरिकी प्रतिबंध को झेलना पड़ेगा. 2 मई तक अल्टीमेटम गौरतलब है कि वर्तमान में ईरान से सबसे ज्यादा तेल का आयात चीन और भारत करता है. अब अगर ये दोनों देश 2 मई के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ ईरान से तेल का आयात जारी रखते हैं तो फिर अमेरिका के साथ इनके द्विपक्षीय रिश्तों में तनाव आ सकता है, और व्यापार जैसे अन्य मुद्दों पर भी इसका असर देखा जा सकता है. हालांकि भारत को उम्मीद थी कि अमेरिका की ओर से ईरान से तेल आयात के लिए कुछ और दिनों की मोहलत मिल जाएगी. बता दें, दक्षिण कोरिया और जापान ईरान से तेल आयात पर कम निर्भर है और इन्होंने पहले ही अपनी राह तलाश ली है. अमेरिका का साफ कहना है कि ईरान से शून्य तेल आयात की नीति विदेश मंत्री पोम्पियो ने बनाई है. क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि ईरान की सरकार वापस वार्ता की मेज पर आए और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ किए करार से बेहतर करार करे.ईरान से तेल आयात पर पाबंदी से छूट को समाप्त करने के अमेरिका के निर्णय की खबरों के बाद कच्चे तेल मूल्य में आई तेजी के बीच रुपये की विनिमय दर सोमवार को 32 पैसे गिर कर 69.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाक के बीच वार्ता का दौर जारी
Read more »
बिहारः जेल में महिला कैदियों के यौन शोषण के आरोप के बाद जांच समिति का गठनबिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के केंद्रीय कारावास में सज़ा काट चुकी एक महिला ने बीते दिनों प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि जेल में महिला बंदियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है और ऐसा न करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती है.
Read more »
कांग्रेस से गठबंधन के कयासों के बीच आप के संजय सिंह का इनकार, सस्पेंस बरकरारदिल्ली में लोक सभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होगा। AamAadmiParty SanjayAzadSln INCIndia RahulGandhi INCIndiaLive alliance
Read more »
भारत के लड़ाकू विमान तेजस पर मलयेशिया फिदा, डील में पड़ोसी का पेच-Navbharat TimesIndia News: पूरी तरह से स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मलयेशिया को काफी पसंद आया है। इस विमान को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। तेजस फाइटर जेट पलक झपकते ही आसमान की बुलंदियों तक पहुंच सकता है। कम ऊंचाई से यह दुश्मन को निशाना बना सकता है। यह सभी आधुनिक तकनीक से लैस है।
Read more »
जापान में एक सेब के वजन के बराबर वजन का बच्चा घर जाने के लिए तैयारअक्टूबर में जन्मा यह दुनिया का सबसे कम वजन वाला बच्चा है.
Read more »
Tik Tok की कंपनी भारत में 69.3 अरब निवेश करेगी, लॉन्च होगा नया ऐपTik Tok Ban होने के बाद कंपनी ने कहा है कि भारत में 1 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा. भारत में कर्मचारियों की संख्या 1,000 तक की जाएगी और इतना ही नहीं भारत में एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा.
Read more »
मुंबई में हुआ भारत के पहले वर्ल्ड क्लास क्रूज कर्णिका का नामकरण समारोहइस शानदार शिप के नामकरण समारोह के मौके पर भारत के मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा, अभिनेत्री सुष्मिता सेन, मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और मुक्केबाज मेरीकॉम भी मौजूद थीं.
Read more »
प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे से दुखी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिएकांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के किसी साथी का अलग होना दुखद है और ऐसे मामले में टीम का मुखिया होने के नाते मेरी भी जवाबदेही बनती है. प्रियंका के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने टॉम वडक्कन के जाने के समय भी कहा था और आज फिर कह रहा हूं कि जब भी कांग्रेस का कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो यह हमारे लिए दुख का विषय होता है. लोग करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं. अगर टीम में कुछ होता है तो उसका असर नेता होने के कारण मेरे ऊपर भी आता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम प्रियंका चतुर्वेदी सहित उन लोगों को लोगों को शुभकामना देते हैं जो हमसे अलग हुए हैं.’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘जो टीम का नेतृत्व कर रहा है उसकी भी जवाबदेही होनी चाहिए और इसमें कुछ गलत नहीं है.’’
Read more »
