अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया है।
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी 'चुप्पी' तोड़नी चाहिए कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष व्यापार एवं शुल्क को आधार बनाकर रुकवाया था।.
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने 23 मई, 2025 को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत में एक बयान दाखिल कर कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक 'युद्धविराम' कराने और ‘शांति' स्थापित करने के लिए अपने शुल्क अधिकारों का इस्तेमाल किया था।' .उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को यह बताना चाहिए कि क्या यह सच है?रमेश ने यह भी कहा, 'हावर्ड लुटनिक वही बात दोहरा रहे हैं जो खुद राष्ट्रपति ट्रंप 11 दिनों में तीन अलग-अलग देशों में आठ बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसी तरह का बयान देते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए एक तटस्थ स्थान का ज़िक्र किया है।'उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री, चुप्पी तोड़िए।'.अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया है।दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया। आईएएनएस के इनपुट के साथ.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Donald Trump PM Modi Operation Sindoor
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India-Pakistan Tension: PM मोदी के हाथों होगा 1400 साल के आतंक का अंत, मॉक ड्रिल से पहले कपिल मिश्रा की हुंकारIndia-Pakistan: कपिल मिश्रा ने कहा कि शायद महाकाल ने स्वयं अपने हाथों से लिख दिया है कि 1400 साल के आतंक का सर्वनाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होगा.
Read more »
'ऑपरेशन सिंदूर' नाम पर आपत्ति, कांग्रेस नेता उदित राज चौतरफा घिरे, बीजेपी ने बोला हमलाऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेताओं के बयान से बीजेपी नाराज है। शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस से सवाल किया कि जब देश एकजुट है तो ऐसी बातें क्यों की जा रही हैं।
Read more »
क्या पीएम मोदी पाकिस्तान तनाव पर बोलेंगे?, मोदी का रात आठ बजे देश के नाम संबोधनप्रधानमंत्री का यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने पर बनी सहमति के दो दिन बाद होने वाला है।
Read more »
मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से की हटाने की मांगVijay Shah Controversial Statement: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से कर्नल कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की है.
Read more »
पीएम मोदी आप चुप क्यों हैं? सीजफायर कराने के डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर कांग्रेस ने पूछे सवालकांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारत-पाकिस्तान में सीजफायर कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
Read more »
ट्रंप प्रशासन का एक और बड़ा फैसला, छात्र वीजा के इंटरव्यू पर लगाई रोक, विदेशी छात्रों की बढ़ेंगी मुश्किलें!ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों को एक नया निर्देश जारी किया है। ट्रंप प्रशासन ने छात्र वीजा के इंटरव्यू पर रोक लगा दी है।
Read more »
