Donald Trump Offer To Russia & China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक प्रस्ताव सामने रखा था. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रस्ताव का 'स्वागत' किया, लेकिन चीन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.
नई दिल्ली: जियोपॉलिटिक्स में रुचि रखने वालों के लिए 2025 चौंकाने वाला रहा है. शायद ही किसी ने सोचा हो कि एक-दूसरे से खार खाने वाले अमेरिका और रूस एक पाले में खड़े नजर आएंगे. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद समीकरण बड़ी तेजी से बदले हैं.
ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों एक ही पेज पर दिख रहे हैं. अब हालात ऐसे बन गए हैं कि अमेरिका और रूस मित्र जैसे लग रहे हैं, जबकि चीन खुद को अलग-थलग पा रहा है. ताजा मुद्दा डिफेंस बजट में कटौती का है. इस मुद्दे ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में दिलचस्प मोड़ ला दिया है. रूस और अमेरिका पहली बार किसी प्रस्ताव पर सहमत नजर आ रहे हैं, जबकि चीन अलग-थलग पड़ता दिख रहा है. ट्रंप की अपील, पुतिन की सहमति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका, रूस और चीन को अपने रक्षा बजट का 50% कम करने का प्रस्ताव दिया है. हैरानी की बात यह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सुझाव को ‘अच्छा प्रस्ताव’ बताया है. पुतिन ने कहा, “अगर अमेरिका अपने डिफेंस बजट में 50% कटौती करता है, तो हम भी तैयार हैं. फिर अगर चीन भी सहमत हो, तो यह बड़ा कदम होगा.“ जब उनसे चीन की प्रतिक्रिया पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मैं चीन की तरफ से नहीं बोल सकता, लेकिन रूस इस पर बातचीत के लिए तैयार है.” रूस की यह सहमति इस ओर इशारा करती है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर जल्द ही कोई समझौता हो सकता है. चीन का इनकार: ‘हमारी जरूरतें अलग हैं’ चीन ने ट्रंप के प्रस्ताव को सीधे खारिज कर दिया है. बीजिंग का कहना है कि उसकी सैन्य जरूरतें अलग हैं और वह अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, “हमारा डिफेंस बजट सीमित और आवश्यक है. यह हमारी संप्रभुता और विकास हितों की रक्षा के लिए जरूरी है.” चीन ने यह भी साफ कर दिया कि वह किसी आर्म्स रेस में नहीं है, लेकिन अपनी सैन्य ताकत को मजबूत करना जारी रखेगा. डिफेंस पर लगातार खर्च बढ़ा रहा चीन 2024 में चीन ने अपना रक्षा बजट 7.2% बढ़ाया. $236 बिलियन के साथ वह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट वाला देश है. अमेरिका इस सूची में सबसे आगे है, जबकि रूस का सैन्य खर्च GDP का 9% तक पहुंच चुका है. ट्रंप की रणनीति: मिलकर कम करें खर्च डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि अमेरिका, रूस और चीन को अपने सैन्य खर्चों को दूसरी जरूरतों पर खर्च करना चाहिए. उन्होंने कहा, “हम लगभग $1 ट्रिलियन डिफेंस पर खर्च कर रहे हैं, जबकि चीन भी $400 बिलियन तक पहुंच जाएगा. यह बेवजह की दौड़ है.” ट्रंप परमाणु हथियारों में भी कटौती की अपील कर चुके हैं. उनका कहना है, “हमारे पास इतने हथियार हैं कि दुनिया को 100 बार तबाह कर सकते हैं.”
Xi Jinping Vladimir Putin ट्रंप की ताजा खबर डोनाल्ड ट्रंप शी जिनपिंग व्लादिमीर पुतिन रूस और चीन की खबर अमेरिका रूस की खबरें अमेरिका चीन न्यूज़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत, यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर चर्चाअमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत में यूक्रेन युद्ध खत्म करने के बारे में चर्चा की गई है। यह फरवरी 2022 के बाद पुतिन की किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ पहली बातचीत है। ट्रंप ने कहा कि उनके पास रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का प्लान है।
Read more »
ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की के बीच बातचीत, यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीदअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की है। ट्रंप ने दोनों नेताओं के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए तुरंत वार्ता शुरू करने के बारे में बात की है। जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ एक सार्थक बातचीत की और कहा कि उन्होंने शांति प्राप्त करने के अवसरों के बारे में लंबे समय तक बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने टीम स्तर पर एक साथ काम करने की हमारी तत्परता और यूक्रेन की तकनीकी क्षमताओं पर चर्चा की। जेलेंस्की ने ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से भी मुलाकात की और कहा कि उन्होंने अपने सहयोग को मजबूत करने के लिए अमेरिकी दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।
Read more »
ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से बात की, युद्ध समाप्त करने को कहाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत की। उन्होंने दोनों पक्षों को युद्ध समाप्त करने के लिए तुरंत वार्ता शुरू करने पर जोर दिया। ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने पुतिन के साथ अपनी टीमों को तुरंत बातचीत शुरू करने के लिए कहा है। पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने का निमंत्रण दिया। इस बीच, रूस की ओर से कहा गया है कि पुतिन और ट्रंप के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई।
Read more »
Trump, Putin: यूक्रेन पर ट्रंप की बातचीत के बाद पुतिन की 'जीत' और भारत की 'समझदारी' की चर्चा क्योंराष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन की बातचीत के बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री ने कुछ ऐसा कहा कि कुछ जानकार इसे यूक्रेन पर पुतिन की 'जीत' और भारत की 'समझदारी' बताने लगे हैं.
Read more »
महाराष्ट्र : फ्यूल भराने पहुंचे लोगों की गाड़ियों में पेट्रोल की जगह भर दिया पानी; इस तरह खुली पोलपेट्रोल में पानी मिलाने की बात तब मालूम हुई जब हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर फ्यूल भराने वाले लोगों की गाड़ियों के इंजन खराब होने लगे.
Read more »
युद्ध के तीन साल : पुतिन बोले - रूसी सैनिक यूक्रेन में 'राष्ट्रीय हितों' की कर रहे रक्षायुद्ध के तीन साल : पुतिन बोले - रूसी सैनिक यूक्रेन में 'राष्ट्रीय हितों' की कर रहे रक्षा
Read more »
