मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 की मार्केट वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.69 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। वहीं 2 की वैल्यू 13,883 करोड़ रुपए कम हुई है। Mcap of 8 top valued firms jumps by ₹1.
बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप हफ्तेभर में ₹40,788 करोड़ बढ़ा, इंफोसिस की वैल्यू ₹33,736 करोड़ बढ़ीमार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 की मार्केट वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.
69 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। वहीं 2 की वैल्यू 13,883 करोड़ रुपए कम हुई है। इस दौरान बजाज फाइनेंस की वैल्यू सबसे ज्यादा 40,788.38 करोड़ रुपए बढ़कर 6.24 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई। इंफोसिस की वैल्यू ₹33,736.83 करोड़ बढ़कर 6.33 लाख करोड़ रुपए हो गई है।TCS की वैल्यू ₹30,970.83 करोड़ बढ़कर 11.33 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई। वहीं मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू 27,741.57 करोड़ रुपए बढ़कर 18.87 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई।इधर, HUL के शेयरों में बीते हफ्ते बिकवाली रही और इसकी वैल्यू ₹12,429.34 करोड़ कम होकर ₹6.06 लाख करोड़ पर आ गई है। इस दौरान LIC की वैल्यू ₹1,454.75 करोड़ घटकर ₹5.53 लाख करोड़ पर आ गई है।मार्केट वैल्यू में गिरावट शुक्रवार को सेंसेक्स 355 अंक चढ़ा था शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 12 सितंबर को तेजी रही थी। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 81,904 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 108 अंक की तेजी रही। ये 25,114 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट रही। फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, फार्मा, ऑटो और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली थी।मार्केट कैप किसी भी कंपनी के टोटल आउटस्टैंडिंग शेयरों यानी वे सभी शेयर जो फिलहाल उसके शेयरहोल्डर्स के पास हैं, उनकी वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को उनकी कीमत से गुणा करके किया जाता है।मान लीजिए... कंपनी 'A' के 1 करोड़ शेयर मार्केट में लोगों ने खरीद रखे हैं। अगर एक शेयर की कीमत 20 रुपए है, तो कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 करोड़ x 20 यानी 20 करोड़ रुपए होगी। कंपनियों की मार्केट वैल्यू शेयर की कीमतों के बढ़ने या घटने के चलते बढ़ता-घटता है। इसके और कई कारण हैं...मजबूत वित्तीय प्रदर्शन:पॉजिटीव न्यूज या इवेंट-मार्केट सेंटिमेंट- बुलिश मार्केट ट्रेंड या सेक्टर स्पेसिफिक उम्मीद जैसे IT सेक्टर में तेजी का अनुमान निवेशकों के आकर्षित करता है।यदि कोई कंपनी हाई प्राइस पर नए शेयर जारी करती है, तो वैल्यू में कमी आए बिना मार्केट कैप बढ़ जाता है।मांग में कमी के चलते शेयरों की प्राइस गिरती है, इसका सीधा असर मार्केट कैप पर होता है।किसी वित्त वर्ष या तिमाही में कमाई-रेवेन्यू घटने, कर्ज बढ़ने या घाटा होने से निवेशक शेयर बेचते हैं।स्कैंडल, कानूनी कार्रवाई, प्रोडक्ट फेल्योर या लीडरशिप से जुड़ी कोई भी नकारात्मक खबर निवेश को कम करता है।मंदी, ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बेयरिश यानी नीचे जाता मार्केट शेयरों को गिरा सकता है।यदि कोई कंपनी शेयरों को वापस खरीदती है या प्राइवेट हो जाती है, तो आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या कम हो जाती है।रेगुलेटरी चेंज, टेक्नोलॉजिकल डिसरप्शन या किसी सेक्टर की घटती डिमांड के चलते शेयरों की मांग घटती है।बड़ा मार्केट कैप कंपनी को मार्केट से फंड जुटाने, लोन लेने या अन्य कंपनी एक्वायर करने में मदद करता है। वहीं, छोटे या कम मार्केट कैप से कंपनी की फाइनेंशियल डिसीजन लेने की क्षमता कम हो जाती है।मार्केट कैप बढ़ने से निवेशकों को डायरेक्ट फायदा होता है। क्योंकि उनके शेयरों की कीमत बढ़ जाती है। वही, गिरावट से नुकसान हो सकता है, जिससे निवेशक शेयर बेचने का फैसला ले सकते हैं।अगर TCS का मार्केट कैप ₹12.43 लाख करोड़ से बढ़ता है, तो निवेशकों की संपत्ति बढ़ेगी, और कंपनी को भविष्य में निवेश के लिए ज्यादा पूंजी मिल सकती है। लेकिन अगर मार्केट कैप गिरता है तो इसका नुकसान हो सकता है।रिटर्न भरते समय इनकी जानकारी देना जरूरी, एक्सपर्ट से जानें इसको लेकर क्या हैं नियमसोना ₹1.10 लाख पर पहुंचा; चांदी एक हफ्ते में ₹4838 बढ़कर ₹1.28 लाख किलो बिक रहीरिटेलर्स बोले- एक हफ्ते तक रुकना पड़ सकता है, वजह टॉप मॉडल्स की सप्लाई कमकॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा- फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के 60% चैप्टर्स कंपलीटकांग्रेस नेता राहुल गांधी कल पंजाब आएंगेपंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद लिए हरियाणा आया आगेपंचकूला में सुबह से बारिशयूपी में 6 मकान, 5 दुकानें गंगा में समाईं, VIDEO
Bajaj Finance Biggest Winner Bajaj Finance Bajaj Finance Share Price Bajaj Finance Market Cap
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टॉप-10 कंपनियों में 5 की वैल्यू ₹60,677 करोड़ बढ़ी: SBI का मार्केट कैप हफ्तेभर में ₹20,446 करोड़ बढ़ा; इस ह...मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियां सोर्स: BSE (8 अगस्त, 2025)
Read more »
टॉप-10 कंपनियों में 8 की वैल्यू ₹1.72 लाख करोड़ बढ़ी: रिलायंस का मार्केट कैप हफ्तेभर में ₹48,107 करोड़ बढ़ा...मार्केट वैल्यूएशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 8 की मार्केट वैल्यू बीते हफ्ते के कारोबार में 1.72 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। वहीं 2 की वैल्यू 29,824 करोड़ रुपए कम हुई है। Mcap of 8 of top-10 most valued firms jumps Rs 1.
Read more »
भारतीयों को यूरोप बना रहा डेंटिस्ट, यहां देखें BDS के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटीज की लिस्टStudy Dentistry in Europe: यूरोप में हेल्थकेयर इंडस्ट्री में हमेशा ही लोगों की डिमांड रहती है। अगर आप डेंटिस्ट हैं, तो फिर आपके लिए जॉब पाना और भी ज्यादा आसान हो जाता है।
Read more »
MP GD Constable Vacancy 2025: एमपी में आ गई 7500 जीडी कॉन्स्टेबल की भर्ती, 8वीं पास को भी मिलेगी इतनी सैलरीMP GD Constable Recruitment 2025 Notification: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में पुलिस की नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जीडी कॉन्स्टेबल पद पर 7500 नई भर्ती निकाली है।
Read more »
देश की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का मूल्यांकन 1.69 लाख करोड़ रुपए बढ़ादेश की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का मूल्यांकन 1.69 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
Read more »
