टॉप सरकारी अफसर में किसके पास है सबसे ज्यादा पावर? IAS, IPS, IFS और IRS के बीच जानिए अंतर

UPSC News

टॉप सरकारी अफसर में किसके पास है सबसे ज्यादा पावर? IAS, IPS, IFS और IRS के बीच जानिए अंतर
UPSC Civil ServicesCivil ServicesIAS Vs IPS Vs IFS Vs IRS Difference
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

Civil Services: देश की टॉप सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना जरूरी है. सिविल सर्विस में जाने से पहले जानिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस अधिकारी के बीच बेसिक अंतर.

नई दिल्ली . भारत में जब भी पावर, प्रतिष्ठा और समाज सेवा की बात आती है तो सबसे पहला नाम ‘सिविल सर्विस’ का आता है. लाल-नीली बत्ती और रौबदार रुतबे वाली ये सरकारी नौकरियां लाखों युवाओं का सपना हैं. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चुने गए अधिकारी देश की रीढ़ माने जाते हैं.

लेकिन कई लोगों के मन में उलझन रहती है कि IAS, IPS, IFS और IRS में से कौन ज्यादा ताकतवर है? क्या ये सभी एक ही परीक्षा से बनते हैं या इनके लिए अलग-अलग रास्ते हैं? ये सभी सेवाएं देश के प्रशासन के अलग-अलग पहिए हैं. जहां आईएएस नीति निर्धारण और प्रशासन का चेहरा है, वहीं IPS कानून व्यवस्था का रक्षक है. IFS भारत की सीमाओं के बाहर देश का प्रतिनिधित्व करता है तो IRS देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए टैक्स वसूलने का जिम्मा संभालता है. इन पदों तक पहुंचने का सफर बहुत कठिन है, लेकिन इनमें मिलने वाली सुविधाएं और सम्मान सबसे ऊपर हैं. जानिए इन चारों सेवाओं के बीच अंतर, उनके काम करने के तरीके, सैलरी और खास सुविधाएं. IAS, IPS, IFS और IRS के बीच क्या अंतर है? आईएएस, आईपीएस, आईआरएस और आईएफएस अफसर बनने के लिए यूपीएससी सीएसई पास करना अनिवार्य है. इन चारों सरकारी सेवाओं के बीच मुख्य अंतर इनके काम का है: आईएएस : ये प्रशासन के मुखिया होते हैं आईएएस अधिकारी का काम सरकारी नीतियों को लागू करना, जिले का विकास संभालना और कानून व्यवस्था की देखरेख करना है. जिले में इन्हें ‘जिला मजिस्ट्रेट’ या कलेक्टर कहा जाता है. आईपीएस : आईपीएस अधिकारी का मुख्य काम कानून और व्यवस्था बनाए रखना और अपराध को रोकना है. ये पुलिस अफसर खाकी वर्दी पहनते हैं और जिले में SP या SSP के रूप में पुलिस बल का नेतृत्व करते हैं. आईएफएस : ये अधिकारी विदेश मंत्रालय के तहत काम करते हैं. ये विदेशों में भारत के राजदूत या हाई कमिश्नर के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं. इनका काम अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत करना है. आईआरएस : ये वित्त मंत्रालय के अधीन आते हैं. इनका मुख्य काम डायरेक्ट टैक्स और इनडायरेक्ट टैक्स का मैनेजमेंट करना और टैक्स चोरी रोकना है. टॉप सरकारी नौकरी के लिए सिलेक्शन कैसे होता है? इन सभी पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग हर साल 3 चरणों में परीक्षा लेता है: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा: ऑब्जेक्टिव टाइप. यूपीएससी मुख्य परीक्षा: सब्जेक्टिव टाइप. यूपीएससी इंटरव्यू: पर्सनालिटी टेस्ट. रैंक का महत्व: यूपीएससी परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने वालों को आमतौर पर IAS और IFS मिलता है. IPS और IRS के लिए रैंक थोड़ी नीचे होने पर भी चयन हो जाता है. हालांकि सेवा का चयन उम्मीदवार की व्यक्तिगत प्राथमिकता पर भी निर्भर करता है. किस सरकारी अफसर को कितनी सैलरी मिलती है? 7वें वेतन आयोग के बाद इन सभी अधिकारियों की शुरुआती सैलरी लगभग एक समान है. लेकिन भत्ते अलग-अलग हो सकते हैं: प्रारंभिक बेसिक पे: ₹56,100 . कुल शुरुआती वेतन: महंगाई भत्ता , हाउस रेंट और ट्रांसपोर्ट भत्ता मिलाकर लगभग ₹85,000 से ₹1,00,000 प्रति माह. अधिकतम वेतन: कैबिनेट सचिव के पद पर यह ₹2,50,000 तक पहुंच जाती है. कौन सरकारी अफसर क्या काम करता है? आईएएस अफसर: 24×7 ड्यूटी. आपदा प्रबंधन, चुनाव और दंगों के समय भारी दबाव. आईपीएस अफसर: शारीरिक और मानसिक रूप से चैलेंजिंग. कानून-व्यवस्था बनाए रखने का रिस्क. आईएफएस अफसर: विभिन्न देशों की संस्कृति में ढलना और संवेदनशील कूटनीतिक वार्ता संभालना. आईआरएस अफसर: आर्थिक अपराधियों से निपटना और राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव. पावर के मामले में आईएएस अफसर को थोड़ा ऊपर माना जाता है क्योंकि पूरे जिले का बजट और प्रशासन उनके पास होता है. हालांकि, पुलिस महकमे में IPS अधिकारी का आदेश अंतिम होता है. यह भी पढ़ें- मृणाल ठाकुर या धनुष, कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है? एक को कॉलेज से निकाल दिया गया था

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

UPSC Civil Services Civil Services IAS Vs IPS Vs IFS Vs IRS Difference UPSC Civil Services Salary Structure 2026 Roles And Responsibilities Of IAS And IPS Officer Highest Post In Indian Civil Services Is IRS More Powerful Than IPS? यूपीएससी सरकारी नौकरी आईएएस और आईपीएस में क्या अंतर है कलेक्टर और एसपी में कौन बड़ा है IAS को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तेलंगाना में तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, महिला IAS अधिकारी से जुड़ा है मामलातेलंगाना में तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, महिला IAS अधिकारी से जुड़ा है मामलातेलंगाना में राज्य प्रशासन और मीडिया के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने एक महिला आईएएस अधिकारी से संबंधित प्रसारण के आरोप में तेलुगु समाचार चैनल एनटीवी के तीन पत्रकारों को हिरासत में लिया। पुलिस ने महिला आईएएस अधिकारी की मानहानि और कानूनी उल्लंघन का हवाला...
Read more »

UPSC Success Story: महाराष्ट्र की महिला IAS... डॉक्टर की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी में पाई सफलता, जानें कौन है मित्ताली सेठी?UPSC Success Story: महाराष्ट्र की महिला IAS... डॉक्टर की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी में पाई सफलता, जानें कौन है मित्ताली सेठी?IAS Mittali Sethi Success Story: मेडिकल क्षेत्र की पढ़ाई करने के लिए एमबीबीएस में दाखिला लेना भी आसान नहीं है. एमबीबीएस डिग्री हासिल करने के बाद मित्ताली ऑर्थोडॉन्टिस्ट बनीं और फिर उन्होंने अपना आईएएस बनने का सपना सच किया. आइए महाराष्ट्र की महिला IAS मित्ताली सेठ की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »

IPS बीवी की खूबसूरती में जब खो गए IAS पति, देख लगा फिल्म का रोमांटिक फोटोशूट, फ्लोरल गाउन में छाईं आशना चौधरीIPS बीवी की खूबसूरती में जब खो गए IAS पति, देख लगा फिल्म का रोमांटिक फोटोशूट, फ्लोरल गाउन में छाईं आशना चौधरीहरियाणा की बहुरानी बन चुकीं आईपीएस आशना चौधरी एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका गाउन में वेस्टर्न रूप देखने को मिला। जिसे पहन उन्होंने अपने आईएएस पति संग प्री- वेडिंग फोटोशूट कराया था। जहां वह मॉडर्न प्रिंसेस बनकर सारी...
Read more »

कौन है IFS का वो 'शेर', जिसने पाकिस्तान को UN में 'छोटी सोच' बोलकर लताड़ा?कौन है IFS का वो 'शेर', जिसने पाकिस्तान को UN में 'छोटी सोच' बोलकर लताड़ा?IFS अधिकारी ने दुनिया के सामने पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह लताड़ा है कि शहबाज को सदमे से उबरने में महीनों लग जाएंगे. यूएन मिशन के काउंसलर एल्डोस पुनूस ने बताया कि दुनिया में मुद्दा चाहे कुछ भी हो पाकिस्तान घुमा-फिरा कर कश्मीर पर ही पहुंच जाता है.
Read more »

GK Quiz: क्या जानते हैं IPS, IAS और IFS में अंतर? सैलरी से लेकर पावर तक, यहां समझिए सब कुछGK Quiz: क्या जानते हैं IPS, IAS और IFS में अंतर? सैलरी से लेकर पावर तक, यहां समझिए सब कुछIPS vs IAS vs IFS: यूपीएससी की तैयारी करने का प्लान है लेकिन इस परीक्षा के बाद जो सबसे तीन प्रमुख पोस्ट- आईएफएस, आईपीएस और आईएएस है उसके बारे में नहीं जानते हैं? तो आइए तीनों के बीच अंतर, सैलरी और पावरफुल कौन सा पद है? जान लेते हैं.
Read more »

महाकुंभ में बनी IAS कपल की जोड़ी, सगाई के लिए साड़ी में सजीं कृतिका, IAS मंगेतर रह गए देखते, सादगी पर दिल अटकामहाकुंभ में बनी IAS कपल की जोड़ी, सगाई के लिए साड़ी में सजीं कृतिका, IAS मंगेतर रह गए देखते, सादगी पर दिल अटकाबॉलीवुड सितारों की लव स्टोरी तो अक्सर ही सुनने को मिल जाती है, लेकिन इन दिनों एक IAS कपल की कहानी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। महाकुंभ में शुरू हुई प्यार के ये कहानी अब शादी तक पहुंच गई है। वहीं, अफसर कृतिका की सादगी भी चर्चा में आ गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:41:52