टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के बिलेनियर फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया. टीएफ1 टीवी और बीएफएम टीवी ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है.
टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के बिलेनियर फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम पेरिस के बाहर बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया. टीएफ1 टीवी और बीएफएम टीवी ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है.
जानकारी के मुताबिक ड्यूरोव अपने प्राइवेट जेट में यात्रा कर रहे थे. एक पुलिस जांच के तहत अरेस्ट वारंट द्वारा गिरफ्तार किया गया है. यह जांच टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर केंद्रित थी. पुलिस का मानना है कि मॉडरेटर की कमी ने मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से चलने दिया.दुबई में स्थित टेलीग्राम की स्थापना रूस में जन्मे ड्यूरोव ने की थी. अपने वीके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसे उन्होंने बेच दिया है, पर विपक्षी समुदायों की आवाज को दबाने की सरकार की मांग को मानने से इनकार करने के बाद उन्होंने 2014 में रूस छोड़ दिया था.बता दें कि रूस, यूक्रेन और पूर्व सोवियत देशों में प्रभाव रखने वाला टेलीग्राम फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट के बाद सबसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से एक है. इसका टारगेट अगले साल एक अरब यूजर्स तक पहुंचना है.टेलीग्राम ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. फ्रांस के गृह मंत्रालय और पुलिस की भी अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है. 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद से टेलीग्राम युद्ध के आसपास की राजनीति को लेकर दोनों पक्षों की ओर से 'अनफ़िल्टर्ड कंटेंट' का मुख्य प्लेटफॉर्म बन गया है.Advertisementमैसेजिंग ऐप यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनके अधिकारियों के लिए कम्युनिकेशन का सबसे प्रमुख माध्यम बन गया है. क्रेमलिन और रूसी सरकार भी इसका इस्तेमाल अपनी खबरें शेयर करने के लिए करते हैं. टेलीग्राम उन कुछ प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है जहां रूसी युद्ध से जुड़ी सामग्री प्राप्त की जा सकती है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिमाचल में प्राइवेट बस नदी में गिरी, 8 यात्री घायल: मनाली से पठानकोट जा रही थी, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे...Himachal Pradesh Manali Chandigarh National Highway Road Accident - हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली में आज सुबह एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 8 यात्री घायल बताए जा रहे हैं
Read more »
'देवा' के साथ बॉलीवुड में कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर बेहद खुश: पावेल गुलाटी'देवा' के साथ बॉलीवुड में कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर बेहद खुश: पावेल गुलाटी
Read more »
ब्रिटेन के साउथपोर्ट में चाकू से हमले में आठ बच्चे घायल, संदिग्ध गिरफ्तारब्रिटेन के साउथपोर्ट में चाकू से हमले में आठ बच्चे घायल, संदिग्ध गिरफ्तार
Read more »
कौन है देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी? जिसे इस दुनिया में लाने वाले डॉक्टर ने कर ली आत्महत्या, जानिए वजह1978 से पहले भारत में कई दंपत्ति निसंतानता से जूझ रहे थे। डॉ.
Read more »
श्रीनगर में पुलिस अधिकारी बनकर घूम रहे पंजाब के दो लोग गिरफ्तारश्रीनगर में पुलिस अधिकारी बनकर घूम रहे पंजाब के दो लोग गिरफ्तार
Read more »
Faridabad Assembly Seat : कांग्रेस करेगी वापसी? जानें फरीदाबाद विधानसभा सीट के रिजल्ट का ट्रेंड क्या कहता हैFaridabad Assembly Chunav 2024 : फरीदाबाद विधानसभा सीट हरियाणा की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। 2019 के चुनाव में बीजेपी के नागेंदर गुप्ता विजयी रहे थे। उस चुनाव में 54.
Read more »
