टेकऑफ के बाद हवा में 900 फीट तक नीचे आया एअर इंडिया का विमान, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म

Air India Pilots Grounded News

टेकऑफ के बाद हवा में 900 फीट तक नीचे आया एअर इंडिया का विमान, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म
Air India Flight GlitchAhmedabad Place CrashAir India Delhi-Vienna Flight
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

डीजीसीए ने भी मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और एअर इंडिया के सिक्योरिटी चीफ को सफाई देने के लिए तलब किया है. यह घटना लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान, बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के करीब 38 घंटे बाद हुई, जो 12 जून की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब 270 लोगों की मौत हो गई.

दिल्ली से वियना जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हवा में करीब 900 फीट तक नीचे आ गया. यह घटना अहमदाबाद में एयरलाइन के AI-171 विमान हादसे के कुछ ही दिनों बाद हुई. एयरलाइन के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि जांच के नतीजे आने तक दोनों पायलटों को विमान उड़ाने से रोक दिया गया है.

Advertisementअचानक नीचे गिरने लगा विमानटाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट AI-187, बोइंग 777, 14 जून को सुबह 2.56 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुई और नौ घंटे और आठ मिनट की फ्लाइट के बाद सुरक्षित रूप से वियना में उतरी. हालांकि, टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने अचानक एल्टीट्यूड खो दिया, जिससे स्टॉल और ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वॉर्निंग शुरू हो गईं, जिसमें बार-बार 'डोन्ट सिंक' अलर्ट शामिल थे.ये भी पढ़ें: टाटा ग्रुप का बड़ा कदम... खर्च करेगा 500 करोड़, Air India प्‍लेन क्रैश में पीड़‍ित परिवारों के लिए बनाया ट्रस्‍ट!एअर इंडिया ने कहा कि पायलटों ने विमान को स्थिर करने के लिए तुरंत एक्शन लिया और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के बावजूद सुरक्षित यात्रा जारी रखी. एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'पायलट की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जानकारी नियमों के अनुसार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को दी गई. इसके बाद विमान के रिकॉर्डर से डेटा मिलने पर आगे की जांच शुरू की गई. जांच के नतीजे आने तक पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है.' Advertisement एयरलाइन के सेफ्टी चीफ तलबडीजीसीए ने भी मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और एअर इंडिया के सेफ्टी चीफ को सफाई देने के लिए तलब किया है. यह घटना लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान, बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के करीब 38 घंटे बाद हुई, जो 12 जून की दोपहर को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशन एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब 270 लोगों की मौत हो गई.ये भी पढ़ें: एअर इंडिया की टोक्यो-दिल्ली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट, केबिन में लगातार गर्म हो रहा था तापमानडीजीसीए की तरफ से हाल ही में किए गए सुरक्षा ऑडिट में एअर इंडिया की फ्लीट में बार-बार मेंटेनेस को लेकर लापरवाही की बात सामने आई है. यह तब हुआ जब इस महीने की शुरुआत में एअर इंडिया की कई उड़ानों में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मौसम की स्थिति, तकनीकी दिक्कत या पायलट की गलतियां इसके लिए जिम्मेदार थीं या नहीं, और इससे सख्त निरीक्षण और प्रोटोकॉल में बदलाव हो सकते हैं.डीजीसीए कर रही है ऑडिटसमाचार एजेंसी पीटीआई को एक सूत्र ने बताया कि 23 जून को डीजीसीए ने गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया के बेस पर विस्तृत ऑडिट किया, जिसमें ऑपरेशंस, फ्लाइट शेड्यूल और रोस्टरिंग समेत कई बातों को शामिल किया गया. सूत्र ने कहा, 'डीजीसीए ने गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया के बेस पर ऑडिट शुरू कर दिया है. इस एनुअल प्रैक्टिस में सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा.' ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Air India Flight Glitch Ahmedabad Place Crash Air India Delhi-Vienna Flight Vienna Flight Drops 900 Feet DGCA Grounds Air India Pilot DGCA Air India Probe

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोई पति से मिलने तो कोई परिवार संग छुट्टियां मनाकर लौट रहा था लंदन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की झकझोरने वाली कहानियांकोई पति से मिलने तो कोई परिवार संग छुट्टियां मनाकर लौट रहा था लंदन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की झकझोरने वाली कहानियांAhmedabad Plane Crash अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बांसवाड़ा की डॉ.
Read more »

1000° सेल्सियस तापमान, कुत्तों और पक्षियों को भी नहीं मिला भागने का मौका, एसडीआरएफ ने बताया कितने खौफनाक थे हालात1000° सेल्सियस तापमान, कुत्तों और पक्षियों को भी नहीं मिला भागने का मौका, एसडीआरएफ ने बताया कितने खौफनाक थे हालातअहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, घटनास्थल पर भीषण आग लग गई, जहां तापमान 1,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था।
Read more »

प्लेन क्रैश साइट से एक और शव मिला, 270 के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जांच रिपोर्टप्लेन क्रैश साइट से एक और शव मिला, 270 के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा, एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जांच रिपोर्टअहमदाबाद विमान हादसे के बाद से बचाव और राहत कार्य में लगे कर्मियों ने एयर इंडिया एआई-171 विमान के पिछले हिस्से के मलबे से एक और शव को बरामद किया है।
Read more »

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद बड़ा फैसला, इंटरनेशनल उड़ानों में 15 प्रतिशत कटौती करेगा एयर इंडियाअहमदाबाद विमान हादसे के बाद बड़ा फैसला, इंटरनेशनल उड़ानों में 15 प्रतिशत कटौती करेगा एयर इंडियाअहमदाबाद विमान हादसे के बाद बड़ा फैसला, इंटरनेशनल उड़ानों में 15 प्रतिशत कटौती करेगा एयर इंडिया
Read more »

अहमदाबाद क्रैश के बाद विमान यात्रा करने से डर रहे लोग, एअर इंडिया की टिकट बिक्री में गिरावट; थेरेपी लेने की पड़ी रही जरूरतअहमदाबाद क्रैश के बाद विमान यात्रा करने से डर रहे लोग, एअर इंडिया की टिकट बिक्री में गिरावट; थेरेपी लेने की पड़ी रही जरूरतअहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे के बाद भारतीय यात्रियों में हवाई यात्रा का डर बढ़ गया है। सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी दिनेश के.
Read more »

अहमदाबाद क्रैश का फोटो-वीडियो इन्वेस्टिगेशन: एअर इंडिया के विमान का टेकऑफ सामान्य था, खराबी हवा में शुरू हुईअहमदाबाद क्रैश का फोटो-वीडियो इन्वेस्टिगेशन: एअर इंडिया के विमान का टेकऑफ सामान्य था, खराबी हवा में शुरू हुईAhmedabad Air India Plane Crash Reason Mystery Update; Follow Air India Boeing New York Times analysis Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:03