PAK Vs CAN T20 World Cup 2024 Match LIVE Score Today; Follow (Pakistan Vs Canada) T20 World Cup Live Score Latest News, Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
टी-20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान का सामना कनाडा से होगा। दोनों टीमों का क्रिकेट इतिहास 45 साल पुराना है। हालांकि तब दोनों टीमें वनडे वर्ल्ड कप 1979 में आमने-सामने हुई थीं। पाकिस्तान और कनाडा के बीच अब तक कुल 3 इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले खेले गए हैं। ये सभी मैच पाकिस्तान टीम ने जीते हैं। इसमें 2 वनडे मैच हैं और 1 टी-20 मुकाबला हैं। कनाडा अपना डेब्यू टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। वहीं पाकिस्तान 2009 की चैंपियन है।पाकिस्तान और कनाडा के बीच इकलौता टी-20 मुकाबला 2008 में खेला गया था। तब दोनों टीमें टी-20 कनाडा टूर्नामेंट में आमने-सामने हुई थीं। इस मैच में पाक टीम ने कनाडा को 35 रन से हराया था। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। जवाब में कनाडा 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी।रिजवान के टी-20 में 100 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कुल 3243 विकेट रन बनाए। इसमें एक शतकीय पारी भी शामिल है। भारत के बीच हुए लो स्कोरिंग मैच में उन्होंने 31 रन की पारी खेली थी।भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में नसीम शाह ने 5.
25 की इकोनॉमी से 3 विकेट लिए थे। वहीं, अमेरिका के खिलाफ भी उन्हें एक सफलता मिली थी। टी-20 में उनके कुल 27 मैच में 23 विकेट हैं।कनाडा के 33 साल के एरन ने पिछले सीरीज में सबसे ज्यादा 124 रन जोड़े थे। उन्होंने कुल 12 मैच में 101.33 के स्ट्राइकरेट से 303 रन बनाए हैं।ऑलराउंड निकोलस किर्टोन ने आयरलैंड के खिलाफ हुए पिछले मैच में 35 गेंदों में 49 रन की पारी खेली थी। वहीं, अमेरिका के खिलाफ भी 51 रन बनाए थे। वह अपने कुल 16 मैच में 364 रन बना चुके हैं।पाकिस्तान, भारत, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में है। टीम अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है और बिना किसी पॉइंट के साथ चौथे नंबर पर है। टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आज के मैच में जीत जरूरी है, हारने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दूसरी ओर, कनाडा 2 मैचों 1 जीत और 1 हार के बाद 2 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। इसे भी अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई करने के लिए हर हाल में जीतना होगा।मौजूदा टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को इस मैदान पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जैसे की रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में भी देखने को मिला. पेसर्स को यहां काफी मदद मिल रही है. वहीं बीच के ओवरों में स्पिनर उपयोगी साबित हो सकते हैं। नसाउ में अब तक 5 मैच हो चुके हैं। इनमें से 3 मैच चेज करने वाली टीम जीती हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली सिर्फ दो। इनमें भारत भी शामिल है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना पसंद करेगी।न्यूयॉर्क में 11 जून का मौसम काफी अच्छा रहेगा। पूरे दिन थोड़ी धूप के साथ बादल रहेंगे। बारिश की महज 6% है। मैच वाले दिन यहां का तापमान 24 से 17 ड्रिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।मोहम्मद रिजवान , उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस राऊफ, नसीम शाह और मोहम्मद आमिर।आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा , दिलप्रीत बाजवा, जुनैद सिद्दीकी, दिलोन हेइलिगर, कलीम सना और जेरेमी गॉर्डन।ग्रुप-A में बाबर की टीम के जीरो पॉइंट, अब भी कैसे कर सकती है क्वालिफाईअगले साल फरवरी-मार्च में होगा टूर्नामेंट; पाकिस्तान के पास है मेजबानीफाइनल में स्विट्जरलैंड के एलेक्जेंडर को हराया; उनके करियर का छठा ATP चैलेंजर खिताब
T20 World Cup Live Score T20 World Cup Live Score 2024 T20 World Cup Live Match T20 World Cup 2024 Live Live Cricket Score T20 World Cup 2024 Live Cricket T20 World Cup 2024 Schedule
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup के लिए युवराज सिंह ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को दी जगहYuvraj Singh predicts India best XI for T20 World Cup 2024, टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगा, इसको लेकर युवराज सिंह ने भविष्यवाणी की है.
Read more »
राजस्थान के इस डॉक्टर ने तैयार की ICC टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, भारतीय क्रिकेट बोर्ड को लिखा पत्रUdaipur News : वेस्टइंडीज और अमरीका की मेजबानी में 1 जून से आइसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप होगा। वर्ल्ड कप के लिए अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण शिल्पी व 100 विश्व रेकॉर्ड होल्डर डॉ.
Read more »
T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन, VideoIndian team's first practice session, टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) की बात की जाए तो विराट कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं,
Read more »
IND vs PAK T20 WC: विराट कोहली vs बाबर आजम, किसमें कितना है दम, T20 World Cup में होगी असली किंग बनने की जंगVirat Kohli Vs Babar Azam's records in T20 World Cups, टी-20 वर्ल्ड कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा.
Read more »
NAM vs SCO: टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच मैच का लाइव स्कोरटी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच मैच का लाइव स्कोर
Read more »
अच्छी बॉलिंग नहीं करनी! रोहित-विराट को अपना दोस्त समझो, IND vs PAK मैच से पहले सामने आए अजब-गजब रिएक्शनIND vs PAK : क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
