भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होगा. दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से 26 नवंबर तक खेली जाएगी.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सेलेक्शन कमिटी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होगा.
दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से 26 नवंबर तक खेली जाएगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से 18 नवंबर तक कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के इस बल्लेबाज का करियर खत्म! रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद करूण नायर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. करूण नायर ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में अभी तक अपनी 4 पारियों में 73, 8, 174* और 233 रन के स्कोर बनाए हैं. बता दें कि इस साल इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप बल्लेबाजी के कारण करूण नायर को भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया. इससे पहले अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से भी करूण नायर का पत्ता काट दिया गया. BCCI ने इस तरह एक बड़ा संकेत दे दिया है कि करूण नायर का टेस्ट करियर अब खत्म हो चुका है. इंग्लैंड दौरे पर कटाई थी नाक इस साल इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर को 8 साल बाद भारत की टेस्ट टीम में मौका मिला था, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए. करुण नायर ने एक के बाद एक सुनहरे मौकों को बर्बाद कर दिया. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में करूण नायर बुरी तरह नाकाम साबित हुए. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान करूण नायर ने 8 पारियों में 0, 20, 31, 26, 40, 14, 57 और 17 रन के स्कोर ही बनाए. भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर की वापसी पर भी अब सस्पेंस है. BCCI ने इस तरह बड़ा संकेत दे दिया अटकलें हैं कि करूण नायर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है. करूण नायर ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 41.35 की औसत से 579 रन बनाए, जिसमें नाबाद 303 रनों की ऐतिहासिक पारी शामिल है. करुण ने पिछले रणजी सीजन के 9 मैचों में 863 रन बनाए थे. इसी प्रदर्शन के आधार पर लगभग 8 साल बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की थी और उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था. बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर की अचानक एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वह रोते हुए नजर आए थे. करुण नायर को रोता हुआ देखकर उनके बचपन के दोस्त और टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी केएल राहुल ने उन्हें सहारा दिया था. कैमरे ने इस पूरी घटना को कैद कर लिया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया शुभमन गिल , ऋषभ पंत , यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप. भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल पहला टेस्ट मैच - 14-18 नवंबर, सुबह 9.30 बजे, कोलकाता दूसरा टेस्ट मैच - 22-26 नवंबर, सुबह 9.30 बजे, गुवाहाटी
IND Vs SA IND Vs SA Test Karun Nair Not Selected In Team India Test Squad Karun Nair Records Karun Nair News Karun Nair Stats Karun Nair Domestic Cricket Records Karun Nair Test Cricket Records
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जितेश बने कप्तान, वैभव को मिली जगह, राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, इस दिन भारत-पाकिस्तानBCCI has announced team for rising stars asia cup 2025: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 शुरू होने वाला है. BCCI ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
टीम इंडिया की इनामी रकम में सलेक्टर्स भी होंगे हिस्सेदार, लेकिन कौन से? BCCI ने बताया किसकी लगेगी लॉटरीWomen's World Cup 2025 में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब कब्जाया है। BCCI ने टीम को 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
Read more »
वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद शेफाली वर्मा को मिला स्पेशल गिफ्ट, BCCI ने बना दिया कप्तान!Shafali Verma Cricketer: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. इस जीत में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने अहम योगदान निभाया. प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले टीम में आने वाली इस विस्फोटक बल्लेबाज ने फाइनल में सनसनी मचा दी.
Read more »
रोहित या विराट.. BCCI को चुनना हो कोई एक, पूर्व कप्तान ने सेलेक्टर्स को दी नसीहतरोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्क्वाड पर बड़ा सवाल बने हुए हैं. हाल में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में एक शतक और एक फिफ्टी लगाई जबकि कोहली भी आखिरी वनडे में 74 रन नाबाद बना गए. इन दोनों को लेकर पूर्व पाकिस्तान कप्तान ने बीसीसीआई को बड़ी नसीहत दे दी है.
Read more »
3 खिलाड़ी जिनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिलना चाहिए था मौका, BCCI ने इग्नोर कर दियाभारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होने वाली है। बीसीसीआई ने अब भारतीय टेस्ट स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है।
Read more »
BCCI का तगड़ा मास्टरस्ट्रोक, 4 महीने बाद टेस्ट टीम में करवाई भारत के सबसे खूंखार बल्लेबाज की एंट्रीIND vs SA Test Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तगड़ी चाल चलते हुए 4 महीने बाद एक खूंखार बल्लेबाज की भारत की टेस्ट टीम में एंट्री करवाई है.
Read more »
