चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेलेंगी. दुबई के मैदान पर टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड शानदार है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 19 फरवरी से शुरू होगी. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा, लेकिन टीम इंडिया अपना मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी. भारत सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाता है तो इसी मैदान पर मुकाबला खेलेगा. बीसीसीआई जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर देगी. यह तय है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत टूर्नामेंट खेलेगा. भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि एक मैच ट्राई रहा था.
टाई मुकाबला टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. टीम इंडिया दुबई के मैदान पर हॉन्ग कॉन्ग, पाकिस्तान और बांग्लादेश को हरा चुकी है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर वनडे और टी20 मुकाबले मिलाकर कुल 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 10 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. पाकिस्तान के खिलाफ है अजेय रिकॉर्ड टीम इंडिया ने दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैच खेले हैं. दोनों मैचों में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है. अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस मैदान पर खेलने के लिए भारतीय टीम तैयार है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में 20 फरवरी को भारत की बांग्लादेश से भिड़ंत होगी. इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा. फिर 2 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड की खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी
क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी टीम इंडिया दुबई वनडे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट सीरीज: मेलबर्न में टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्डमेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड जानें।
Read more »
बांगर, पुजारा ने टीम इंडिया को एमसीजी में हेड का मुकाबला करने के लिए सलाह दीबांगर, पुजारा ने टीम इंडिया को एमसीजी में हेड का मुकाबला करने के लिए सलाह दी
Read more »
रेणुका ठाकुर सिंह ने किया क्लीन बोल्ड हेली मैथ्यूजटीम इंडिया स्टार तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर सिंह ने वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में विपक्षी टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज को क्लीन बोल्ड कर दिया।
Read more »
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड का किया सामनाभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड का सामना तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में करेगी।
Read more »
चैंपियंस ट्रॉफी ऐलान तारीखचैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा इसके बारे में जानकारी
Read more »
महीश तीक्ष्णा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाई हैट्रिकमहीश तीक्ष्णा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के बावजूद श्रीलंका की टीम सीरीज हार गई।
Read more »
