Puducherry cricket coach assaulted: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पांडिचेरी के अंडर-19 कोच एस वेंकटरमन पर तीन स्थानीय क्रिकेटरों ने हमला किया. रिपोर्ट के मुताबिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम चयन की वजह से हुए विवाद को इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है. पुलिस जांच जारी, BCCI भी मामले की जांच करेगा.
नई दिल्ली. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पांडिचेरी के अंडर-19 हेड कोच एस वेंकटरमन पर सोमवार को तीन स्थानीय क्रिकेटरों ने कथित तौर पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को चल रहे राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था, इसी बात को लेकर विवाद हुआ.
वेंकटरमन को सिर में चोट और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है. इस घटना की पुष्टि करते हुए सेदरापेट पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एस राजेश ने बताया, “वेंकटरमन के माथे पर 20 टांके आए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. जिन खिलाड़ियों पर आरोप है, वे फरार हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं. आगे की जानकारी समय पर दी जाएगी.” कोच पर किसने और क्यों किया हमला मंगलवार को द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि CAP प्रशासन पुदुचेरी में जन्मे क्रिकेटरों को घरेलू मैचों में पर्याप्त मौका नहीं दे रहा है. रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे “बाहरी क्रिकेटरों” को फर्जी एजुकेशन सर्टिफिकेट और आधार पते के जरिए “स्थानीय” दिखाया जा रहा है. 2021 से अब तक रणजी ट्रॉफी में पुदुचेरी की ओर से सिर्फ पांच स्थानीय खिलाड़ियों ने ही प्रतिनिधित्व किया है. इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “इस खबर में गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इसलिए बीसीसीआई जल्द ही इस मामले की जांच करेगा.” क्या पुलिस में की गई मामले की शिकायत सोमवार को हुए हमले की पुलिस में दी गई शिकायत में वेंकटरमन ने तीन स्थानीय क्रिकेटरों, कार्तिकेयन जयसुंदरम , ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन के नाम लिए हैं. उन्होंने भारतिदासन पांडिचेरी क्रिकेटर्स फोरम के सचिव जी चंद्रन पर भी हमले के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. वेंकटरमन ने अपनी शिकायत में कहा, “8 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे मैं CAP परिसर के इनडोर नेट्स में था, तभी पांडिचेरी के सीनियर क्रिकेटर कार्तिकेयन, अरविंदराज और संतोष कुमारन आए और मुझे गाली देने लगे. वे कह रहे थे कि मैं ही SMAT टीम में उनके चयन न होने की वजह हूं. अरविंदराज ने मुझे पकड़ा, कार्तिकेयन ने संतोष कुमारन का बैट लेकर मुझ पर जानलेवा हमला किया. वे मुझे मारते हुए कह रहे थे कि चंद्रन ने कहा है कि मुझे मारोगे तभी तुम्हें मौका मिलेगा.” CAP ने इस घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.
क्रिकेट कोच पर हमला Cricket Association Of Pondicherry क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पांडिचेरी Under-19 Coach अंडर-19 कोच Syed Mushtaq Ali Trophy सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gautam Gambhir: কোচ হচ্ছেন জিজি, ঘোষণায় কেন এত দীর্ঘসূত্রিতা বিসিসিআইয়ের? আটকাচ্ছে এই জায়গাতেই!Why BCCI Not Anouncing Gautam Gambhir Name As Team India New Head Coach
Read more »
Indian Cricket Team Coach: BCCI ने टीम के तीनों फॉरमेट के लिए Gautam Gambhir के नाम का एलान किया।Indian Cricket Team Coach: BCCI ने टीम के तीनों फॉरमेट के लिए Gautam Gambhir के नाम का एलान किया।
Read more »
2025 Şampiyonlar Kupa Turnuvası: Pakistan'ın Masası Üzerinde Sebep Olan TartışmalarBCCI, Indian takımı Pakistan'a gitmemesini reddetti. İnternational Cricket Council (ICC), hibrit modeli düşündüğü halde Pakistan Cricket Board (PCB) bu modeli reddediyor.
Read more »
Pahalgam Terror Attack: পহেলগাঁওয়ে জঙ্গিহানায় পাকিস্তানকে কড়া জবাব, বড় সিদ্ধান্ত BCCI-এর...BCCI decides not to play any cricket match against Pakistan
Read more »
Virat Kohli retire: ভারতীয় ক্রিকেটে ফের ইন্দ্রপতন? লাল বলের বিরাট-রাজত্ব থেকে সন্ন্যাস নেবেন কোহলিও?Virat Kohli told Indian cricket board BCCI that he wishes to retire from Test cricket
Read more »
Sourav Ganguly Becomes Head Coach: মসনদে মহারাজই! এবার হেড কোচ হলেন সৌরভ গঙ্গোপাধ্যায়, খুশিতে ভাসছেন ভক্তরা...Ex BCCI President Sourav Ganguly Now Becomes Head Coach
Read more »
