टीम इंडिया के स्पिनर्स से पहले इस गेंदबाज से बचना होगा... साउथ अफ्रीका के लिए बड़ी टेंशन, तहस-नहस कर देगा ये बॉलर

Graeme Smith News

टीम इंडिया के स्पिनर्स से पहले इस गेंदबाज से बचना होगा... साउथ अफ्रीका के लिए बड़ी टेंशन, तहस-नहस कर देगा ये बॉलर
Jasprit BumrahInd Vs SaIndia Vs South Africa
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम को स्पिनर्स से ज्यादा टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बचकर रहने की जरूरत है।

पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका को शुक्रवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज में स्पिनरों के आने से पहले भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घातक शुरुआती स्पैल से निपटने का तरीका ढूंढना होगा। स्मिथ ने कहा कि कोई भी टीम स्पिनरों के आने से पहले तेज गेंदबाजों के खिलाफ विकेट नहीं गंवाना चाहेगी।स्पिनर्स से पहले बुमराह से बचकर रहनास्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आप उपमहाद्वीप में क्रिकेट खेलते हैं तो यह कभी भी लोगों की बातचीत का विषय नहीं होता है लेकिन मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम निश्चित रूप से इस बात की तैयारी कर रही होगी कि वे स्पिन का सामना कैसे करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन एक ठोस शुरुआत करना, शीर्ष तीन बल्लेबाजों का होना जो आपके लिए एक मंच तैयार कर सकें। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता कि आप स्पिनरों के आने से पहले दो या तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दें और मैच में चीजें पहले ही आपके खिलाफ हो जाएं।’स्मिथ ने कहा, ‘इसलिए बुमराह का सामना करना एक बड़ी बात होगी और भारत के लिए रबाडा का। वे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और उनका टेस्ट रिकॉर्ड विश्वस्तरीय है।’ स्मिथ ने कहा कि रबाडा के लिए नई गेंद से टीम की लय तय करना विशेष तौर पर एक चुनौती होगी।बल्लेबाजों को लेनी होगी जिम्मेदारीउन्होंने कहा, ‘रबाडा के लिए उपमहाद्वीप में आना एक बड़ी चुनौती है। वह निश्चित रूप से आक्रमण का अगुआ है और वह नई गेंद से लय कैसे तय करता है यह तेम्बा और टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।’ पूर्व कप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाजों को कोलकाता में पहले टेस्ट में जिम्मेदारी लेनी होगी। स्मिथ ने कहा, ‘तथ्य यह है कि ए टीम के कई खिलाड़ी टीम में हैं और जाहिर है उस टेस्ट सीरीज में उपमहाद्वीप में थोड़ा क्रिकेट खेल चुके हैं जो हमेशा महत्वपूर्ण होता है। यहां खेलने के लिए आपके खेल और सोच को अनुकूल बनाने की जरूरत होती है।’स्मिथ ने कहा कि बावुमा की टीम के लिए अच्छी शुरुआत करना बेहद होगा क्योंकि उपमहाद्वीप में वापसी करना कभी आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि केशव महाराज और अनुभवी साइमन हार्मर की मौजूदगी वाला दक्षिण अफ्रीका का स्पिन आक्रमण भारतीय टीम को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन रबाडा की अगुवाई वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण रिवर्स स्विंग को कैसे संभालता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा।स्मिथ ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के साथ यहां पहुंचा है, खासकर स्पिन विभाग में। महाराज और हार्मर निश्चित रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वे खेल को नियंत्रित कर सकते हैं और उनके पास गेंद को टर्न कराने की क्षमता है जो स्पिन के साथ विकेट लेने का विकल्प है और फिर देखना होगा कि रबाडा और उनके जैसे खिलाड़ी रिवर्स स्विंग को कैसे संभालते हैं।’.

पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका को शुक्रवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की सीरीज में स्पिनरों के आने से पहले भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घातक शुरुआती स्पैल से निपटने का तरीका ढूंढना होगा। स्मिथ ने कहा कि कोई भी टीम स्पिनरों के आने से पहले तेज गेंदबाजों के खिलाफ विकेट नहीं गंवाना चाहेगी।स्पिनर्स से पहले बुमराह से बचकर रहनास्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आप उपमहाद्वीप में क्रिकेट खेलते हैं तो यह कभी भी लोगों की बातचीत का विषय नहीं होता है लेकिन मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम निश्चित रूप से इस बात की तैयारी कर रही होगी कि वे स्पिन का सामना कैसे करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन एक ठोस शुरुआत करना, शीर्ष तीन बल्लेबाजों का होना जो आपके लिए एक मंच तैयार कर सकें। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता कि आप स्पिनरों के आने से पहले दो या तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दें और मैच में चीजें पहले ही आपके खिलाफ हो जाएं।’स्मिथ ने कहा, ‘इसलिए बुमराह का सामना करना एक बड़ी बात होगी और भारत के लिए रबाडा का। वे विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और उनका टेस्ट रिकॉर्ड विश्वस्तरीय है।’ स्मिथ ने कहा कि रबाडा के लिए नई गेंद से टीम की लय तय करना विशेष तौर पर एक चुनौती होगी।बल्लेबाजों को लेनी होगी जिम्मेदारीउन्होंने कहा, ‘रबाडा के लिए उपमहाद्वीप में आना एक बड़ी चुनौती है। वह निश्चित रूप से आक्रमण का अगुआ है और वह नई गेंद से लय कैसे तय करता है यह तेम्बा और टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।’ पूर्व कप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाजों को कोलकाता में पहले टेस्ट में जिम्मेदारी लेनी होगी। स्मिथ ने कहा, ‘तथ्य यह है कि ए टीम के कई खिलाड़ी टीम में हैं और जाहिर है उस टेस्ट सीरीज में उपमहाद्वीप में थोड़ा क्रिकेट खेल चुके हैं जो हमेशा महत्वपूर्ण होता है। यहां खेलने के लिए आपके खेल और सोच को अनुकूल बनाने की जरूरत होती है।’स्मिथ ने कहा कि बावुमा की टीम के लिए अच्छी शुरुआत करना बेहद होगा क्योंकि उपमहाद्वीप में वापसी करना कभी आसान नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि केशव महाराज और अनुभवी साइमन हार्मर की मौजूदगी वाला दक्षिण अफ्रीका का स्पिन आक्रमण भारतीय टीम को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन रबाडा की अगुवाई वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण रिवर्स स्विंग को कैसे संभालता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा।स्मिथ ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के साथ यहां पहुंचा है, खासकर स्पिन विभाग में। महाराज और हार्मर निश्चित रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वे खेल को नियंत्रित कर सकते हैं और उनके पास गेंद को टर्न कराने की क्षमता है जो स्पिन के साथ विकेट लेने का विकल्प है और फिर देखना होगा कि रबाडा और उनके जैसे खिलाड़ी रिवर्स स्विंग को कैसे संभालते हैं।’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Jasprit Bumrah Ind Vs Sa India Vs South Africa Ind Vs Sa Series Ind Vs Sa Test Series ग्रीम स्मिथ जसप्रीत बुमराह

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 08:50:40