साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान BCCI ने कर दिया है. इस टीम में शामिल एक बल्लेबाज ने खतरनाक फॉर्म दिखाई है. पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान BCCI ने कर दिया है. पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. सीरीज शुरू होने से पहले एक भारतीय बल्लेबाज ने खतरनाक फॉर्म दिखाई है.
इस बल्लेबाज ने टीम ऐलान होने के एक दिन बाद बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया. दरअसल, इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच जारी दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन ऐसा हुआ. उनकी बैटिंग से साफ हो गया कि वह टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस बल्लेबाज ने दिखाई फॉर्म विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड में शुरू हुए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले दिन नाबाद शतकीय पारी खेली, जहां अन्य भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे. वह टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ ऋषभ पंत के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं. जुरेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए. उस समय भारतीय टीम 59 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. जुरेल ने इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए भारतीय टीम को 255 रन तक पहुंचाया. जुरेल 175 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौकों की मदद से 132 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी से उन्होंने यह दिखा दिया कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ हल्ला बोलने के लिए तैयार हैं. हालांकि, देखना यह होगा कि उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं, क्योंकि ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज लौट रहे हैं. प्लेइंग-11 की ठोकी दावेदारी जुरेल की पारी भारतीय टीम के लिए बेहद अहम रही. उन्होंने आधे से ज्यादा रन अकेले दम बनाए. जुरेल ने अपनी शतकीय पारी से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है. जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भी शतक लगाया था. लेकिन, पंत की टीम में वापसी के बाद जुरेल का खेलना थोड़ा मुश्किल हो गया है. हालांकि, शतकीय पारी जुरेल के लिए निश्चित रूप से अवसर खोल सकती है. 255 रन पर आउट हुआ भारत साउथ अफ्रीका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. गेंदबाजों ने कप्तान मार्क्स एकरमैन के फैसले को सही साबित किया और भारतीय टीम को बुधवार को समाप्त हुए मैच के पहले दिन 255 रन पर समेट दिया. भारतीय टीम की स्थिति और खराब हो सकती थी अगर ध्रुव जुरेल की नाबाद शतकीय पारी नहीं आई होती. दूसरे टॉप स्कोरर कप्तान ऋषभ पंत रहे, जिन्होंने 24 रन बनाए. कुलदीप यादव ने 10 और सिराज ने 15 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ए के लिए टियान वैन वुरेन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए.
Dhruv Jurel Century Jurel India A Century Team India Dhruv Jurel India A IND A Vs SA A India A Vs South Africa A Indian Cricket Team India Vs South Africa Test Series India Vs South Africa 1St Test Dhruv Jurel Rishabh Pant ध्रुव जुरेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BCCI New President: মহাষষ্ঠীর মেগাআপডেট, জল্পনাই সত্যি হল! ভারতীয় ক্রিকেটের সর্বোচ্চ পদে মিঠুনইmithun manhas appointed bcci new president after Roger Binny
Read more »
Virender Sehwag’s Wife Aarti Having An Affair With BCCI President Mithun Manhas: শেহওয়াগের স্ত্রী আরতির সঙ্গে অ্যাফেয়ার চলছে বিসিসিআই প্রেসিডেন্ট মিঠুন মানহাসের?Virender Sehwags Wife Aarti Having An Affair With BCCI President Mithun Manhas
Read more »
Ajit Agarkar On Mohammed Shami: যদি ফিটই থাকত... শামিকে পালটা তোপ আগরকরের, এবার নির্বাচক প্রধান বনাম স্টার পেসার...BCCI Chief Selector Ajit Agarkar On Mohammed Shami
Read more »
पंत को BCCI से फिटनेस क्लियरेंस मिला: दिल्ली से रणजी खेलेंगे; साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी कर ...Rishabh Pant BCCI Medical Fitness Clearance Update.
Read more »
મોટો ખુલાસો : ડ્રેસિંગ રૂમમાં અચાનક પડી ગયો હતો શ્રેયસ ઐયર, જીવ જોખમમાં હતો અને પછી...Shreyas Iyer, Shreyas Iyer injury, Shocking news, BCCI, Shreyas Iyer icu, Shreyas Iyer bcci, Shreyas Iyer in icu, શ્રેયસ ઐયર, શ્રેયસ ઐયર ઈજા, શ્રેયસ ઐયર આઈસીયુ,
Read more »
BCCI Prize Money: ঐতিহাসিক জয়, রেকর্ড পুরস্কার হরমন-স্মৃতিদের! বড় ঘোষণা BCCI-এর...BCCI Announces Whopping Cash Prize For India Womens World Cup Winning Team
Read more »
