सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में नागल टपरी मार्ग पर एक कार ओर बाइक सवार में साइड न मिलने पर कहासुनी हो गई। बात जायद बड़ी तो बाइक सवार ने कार को टीन का डिब्बा कहना कर सवार का नागवार गुजरा और उसकी पिटाई करते हुए बाइट तोड़ भागने लगे। कार रोकने का प्रयास किया तो कर सवार युवकों न उसे पांच सो मीटर घसीटते हुए आगे तक ले...
रामबाबू मित्तल, सहारनपुर: सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में साइड देने के विवाद में हुई कहासुनी कुछ युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने न सिर्फ एक बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसे अपनी कार की बोनट पर लाद कर आधा किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते हुए दौड़ाया। पूरी घटना वीडियो में कैद होकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। वही सड़क पर गिरने के बाद युवक को आई गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शेखपुरा कदीम चौकी अंतर्गत नागल टपरी मार्ग की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक रास्ता मांग रहा था, लेकिन कार सवार युवकों ने अपनी गाड़ी साइड नहीं की। इसी तनातनी के बीच बाइक सवार ने गुस्से में कार को टीन का डिब्बा कह दिया। बस यही शब्द कार में बैठे युवकों के अहंकार को ठेस पहुंचा गए। इसके बाद जो हुआ, वह हर किसी को हैरान कर देने वाला था। वीडियो के अनुसार, कार सवार युवक अचानक बाइक सवार पर टूट पड़े और उसे सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटने लगे। आसपास खड़े लोग मंजर देखते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। मारपीट के बाद आरोपी युवक कार में बैठकर फरार होने लगे। तभी पीड़ित युवक उनकी गाड़ी के सामने जाकर उन्हें रोकने की कोशिश करता है, मगर चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और युवक सीधे बोनट पर जा गिरा। वीडियो में साफ दिखता है कि युवक बोनट से चिपका हुआ अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है, जबकि कार सवार लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने उसे लगभग 500 मीटर तक घसीटा। कुछ दूरी पर पहुंचकर कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल हालत में वह वहीं तड़पता रह गया, जबकि आरोपी फरार हो गए। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वीडियो सामने आते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल कार सवार युवकों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।.
रामबाबू मित्तल, सहारनपुर: सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में साइड देने के विवाद में हुई कहासुनी कुछ युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने न सिर्फ एक बाइक सवार की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसे अपनी कार की बोनट पर लाद कर आधा किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते हुए दौड़ाया। पूरी घटना वीडियो में कैद होकर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। वही सड़क पर गिरने के बाद युवक को आई गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शेखपुरा कदीम चौकी अंतर्गत नागल टपरी मार्ग की है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक रास्ता मांग रहा था, लेकिन कार सवार युवकों ने अपनी गाड़ी साइड नहीं की। इसी तनातनी के बीच बाइक सवार ने गुस्से में कार को टीन का डिब्बा कह दिया। बस यही शब्द कार में बैठे युवकों के अहंकार को ठेस पहुंचा गए। इसके बाद जो हुआ, वह हर किसी को हैरान कर देने वाला था। वीडियो के अनुसार, कार सवार युवक अचानक बाइक सवार पर टूट पड़े और उसे सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटने लगे। आसपास खड़े लोग मंजर देखते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। मारपीट के बाद आरोपी युवक कार में बैठकर फरार होने लगे। तभी पीड़ित युवक उनकी गाड़ी के सामने जाकर उन्हें रोकने की कोशिश करता है, मगर चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और युवक सीधे बोनट पर जा गिरा। वीडियो में साफ दिखता है कि युवक बोनट से चिपका हुआ अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है, जबकि कार सवार लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने उसे लगभग 500 मीटर तक घसीटा। कुछ दूरी पर पहुंचकर कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल हालत में वह वहीं तड़पता रह गया, जबकि आरोपी फरार हो गए। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर चोटें आने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वीडियो सामने आते ही एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में शामिल कार सवार युवकों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Saharanpur News Saharanpur Road Rage Car Driver Dragged Biker Biker Dragged On Car Bonnet यूपी न्यूज सहारनपुर न्यूज सहारनपुर रोड रेज कार ड्राइवर ने बाइकर को घसीटा कार की बोनट पर बाइकर को घसीटा
