पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए पांचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.
नई दिल्ली. ट्रेन में जांच के दौरान टीटी ने यात्रियों के ग्रुप से टिकट मांगा, वो सभी शांत बैठे रहे, इसके बाद टीटी ने दोबारा तेज आवाज में पूछा, टिकट कहां है. कहां से आ रहे हो, तब भी सभी चुपचाप बैठे रहे.
टीटी समझ गया कि इनके पास टिकट नहीं है. बोला कि पिछले स्टेशन से सभी का टिकट बनेगा और उसके साथ पेनाल्टी चुकानी होगी. इसी दौरान इनके एक यात्री ने मुंह खोल दिया. फिर क्या था सच्चाई सामने आ गयी. सभी यात्री बार-बार मिन्नत करते रहे लेकिन टीटी ने एक न सुनी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए पांचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोचों में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों पर लगाम लगाई जा सके. इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जांच की गयी एवं बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इस अभियान में पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., गया, पटना, दानापुर, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, धनबाद एवं गोमो जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टीटीई एवं बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल को तैनात किया गया था. इस अभियान में कुल 9 हजार 420 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 54 लाख 40 हजार रुपए वसूले गए. इनमें एक यात्रियों का ग्रुप दिल्ली से बगैर टिकट यात्रा कर रहा था. टीटी के बार बार पूछने पर जब यात्रियों ने कुछ नहीं बोला तो टीटी पिछले स्टेशन से टिकट बनाने की बात कही. तभी एक यात्री बोला दिल्ली से आ रहे हैं. फिर क्या था, सभी का दिल्ली से टिकट का किराया और पेनाल्टी चुकानी पड़ी. इस तरह यात्री का मुंह खोलना भारी पड़ गया. पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें.
East Central Railway Traveling Without Ticket People Traveling Without Ticket Caught Checking Operation In Trains People Traveling Without Ticket In Trains Caught पूर्व मध्य रेलवे बगैर टिकट यात्रा बगैर टिकट यात्रा वाले पकड़े गए ट्रेन में जांच अभियान ट्रेनों में बगैर टिकट यात्रा करने वाले पकड़े
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gorakhpur News: पति के आत्महत्या करने पर छत से कूदकर डॉक्टर की बेटी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिसउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा.
Read more »
पत्नी की प्रेमी को सुलाया मौत के घाट, जंगल में दिया घटना को अंजामझारखंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक शख्स को किडनैप कर पहले जंगल ले जाया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.
Read more »
Covid Deaths: कोरोना काल में भारत में हुईं सरकारी आंकड़े से 8 गुना ज्यादा 12 लाख मौतें? मोदी सरकार ने दिया जवाबCovid Deaths in India: भारत में कोरोना से मौतों के मामले में एक बार फिर ऐसी स्टडी सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है.
Read more »
'सनम बेवफा' की चांदनी हो गई हैं पहले से भी ज्यादा हसीन, सलमान की हीरोइन को 32 साल बाद देख हैरान रह गए फैंस फिल्म ‘सनम बेवफा’ की हीरोइन चांदनी की एक लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद फैन्स उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
Read more »
Uttar Pradesh: पत्नी ने पति के सामने Video Call पर किया सुसाइड, रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाUttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति के सामने ही फांसी लगाकर जान दे दी.
Read more »
MP News: जब डॉक्टर बन बैठा हैवान, इलाज की जगह जूतों से कर दी मरीज की पिटाईMP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर ने दर्द से कराहते मरीज की पिटाई जूते-थप्पड़ से कर दी.
Read more »
