झामुमो ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गैरदलीय चुनाव में दोनों दल अपने चुनाव चिह्न का प्रचार कर रहे हैं। झामुमो समर्थित प्रत्याशी ने राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने रांची में कम मतदान प्रतिशत पर भी चिंता व्यक्त की और शहर के...
राज्य ब्यूरो, रांची। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के साथ-साथ अपने सहयोगी दल कांग्रेस पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि नगर निकाय चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहा है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस इसे दलीय रंग देने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो पहले से स्पष्ट करता रहा है कि यह चुनाव गैरदलीय है और इसे उसी भावना से लड़ा जाना चाहिए। बावजूद इसके भाजपा और कांग्रेस खुले तौर पर अपने-अपने दल और चुनाव चिह्न का प्रचार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा इस चुनाव को सांप्रदायिक और राजनीतिक नजरिये से लड़ रही है, जबकि कांग्रेस नेता भी खुलेआम पार्टी प्रचार में लगे हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि काफी समय तक झामुमो ने संयम बरता, लेकिन परिस्थितियों के कारण अब पार्टी को सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी पड़ी। झामुमो समर्थित प्रत्याशी ने राज्य चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आयोग से मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की।शहर के विकास के लिए बढ़े मतदान प्रतिशत की जरूरत झामुमो प्रवक्ता ने रांची में कम मतदान प्रतिशत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले नगर निकाय चुनाव में मात्र 38 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो शहर के विकास के लिहाज से चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मजबूत और जवाबदेह नगर सरकार के लिए अधिकतम मतदान आवश्यक है। उन्होंने बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और सभी वर्गों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य का नेतृत्व हेमंत सोरेन कर रहे हैं और यदि रांची नगर सरकार का नेतृत्व भी झामुमो समर्थित प्रतिनिधियों के हाथ में होगा तो शहर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और अधिक मतदान दोनों जरूरी हैं।.
राज्य ब्यूरो, रांची। नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के साथ-साथ अपने सहयोगी दल कांग्रेस पर भी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि नगर निकाय चुनाव गैरदलीय आधार पर हो रहा है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस इसे दलीय रंग देने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो पहले से स्पष्ट करता रहा है कि यह चुनाव गैरदलीय है और इसे उसी भावना से लड़ा जाना चाहिए। बावजूद इसके भाजपा और कांग्रेस खुले तौर पर अपने-अपने दल और चुनाव चिह्न का प्रचार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा इस चुनाव को सांप्रदायिक और राजनीतिक नजरिये से लड़ रही है, जबकि कांग्रेस नेता भी खुलेआम पार्टी प्रचार में लगे हैं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि काफी समय तक झामुमो ने संयम बरता, लेकिन परिस्थितियों के कारण अब पार्टी को सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखनी पड़ी। झामुमो समर्थित प्रत्याशी ने राज्य चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आयोग से मामले में संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की।शहर के विकास के लिए बढ़े मतदान प्रतिशत की जरूरत झामुमो प्रवक्ता ने रांची में कम मतदान प्रतिशत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले नगर निकाय चुनाव में मात्र 38 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो शहर के विकास के लिहाज से चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मजबूत और जवाबदेह नगर सरकार के लिए अधिकतम मतदान आवश्यक है। उन्होंने बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और सभी वर्गों से अपील की कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य का नेतृत्व हेमंत सोरेन कर रहे हैं और यदि रांची नगर सरकार का नेतृत्व भी झामुमो समर्थित प्रतिनिधियों के हाथ में होगा तो शहर के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और अधिक मतदान दोनों जरूरी हैं।
JMM BJP Congress Model Code Of Conduct Supriyo Bhattacharya Ranchi Polls Non-Party Elections Voter Turnout Jharkhand Jharkhand Top News Ranchi Top News Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JMM Candidates List: जेएमएम ने जारी की 35 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सूची में Hemant Soren भी शामिलJharkhand Election JMM Candidates List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने 35 उम्मीदवारों की पहली Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
झारखंड चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ कितना बड़ा मुद्दा: लोग बोले- 4 लाख/बीघा जमीन का रेट, गांवों से आदिवासी ग...Jharkhand Election Tribal lands grab Bangladesh infiltration; love Jihad land Jihad, BJP JMM Congress | Election 2024
Read more »
'हमने बनाया, हम ही संवारेंगे', झारखंड के बोकारो की चुनावी सभा में बोले पीएम मोदीJharkhand Elections: झारखंड में PM Modi ने भरी चुनावी हुंकार, JMM और Congress पर जमकर बरसे
Read more »
JMM Expelled Dinesh William: दिनेश विलियम 6 साल के लिए JMM से निष्कासित, पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोपJMM Expelled Dinesh William: विधायक दिनेश विलियम मरांडी (MLA Dinesh William Marandi) को जेएमएम (JMM Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Jharkhand Election Results: झारखंड में JMM ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, प्रचंड जीत का महानायक कौन?Jharkhand Election Results: JMM breaks 24-year-old record in Jharkhand who is hero of this victory, झारखंड में JMM ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, प्रचंड जीत का महानायक कौन?
Read more »
झारखंड में हेमंत सोरेन का फिर राज, JMM 34 सीटें जीतीं, I.N.D.I.A. ब्लॉक ने बहुमत हासिल कियाझारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन दोबारा मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में JMM नेतृत्व वाला I.N.D.I.A. ब्लॉक ने बहुमत हासिल किया है।
Read more »
