झारखंड: कोरोना संकट के बीच चार महीनों से कई डॉक्टरों को नहीं मिला वेतन, सीएम से मदद की गुहार

United States News News

झारखंड: कोरोना संकट के बीच चार महीनों से कई डॉक्टरों को नहीं मिला वेतन, सीएम से मदद की गुहार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 30%
  • Publisher: 63%

Jharkhand: चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वेतन देने की गुहार लगाई है. (satyajeetAT ) News India

इस मामले पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि चिकित्सक भगवान के सामान है, पिछले डेढ़ वर्ष से ये कोरोना वारियर्स के रूप में बिना कोई छुट्टी लिये,अपनी जान जोखिम में डालकर मानव सेवा में जुटे हैं.

राज्य सरकार ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को एक महीने का वेतन-मानदेय प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का निर्णय लिया है, वहीं 380 चिकित्सकों का वेतन कई महीने से बकाया रहने की बात सामने आ रही है, सरकार बिना देर किये अविलंब बकाया राशि का भुगतान करें. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आईएमए झारखंड के सचिव डॉ. सुधीर कुमार की ओर से भी इस संबंध में मुलाकात कर सहयोग का आग्रह किया था. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से भी बात कर आवश्यक पहल का आग्रह किया गया है. दोनों की ओर से अविलंब बकाया भुगतान का भरोसा दिलाया गया है.उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 और 11 मई को विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगे. कोरोना के मद्देनजर यह बैठक आयोजित की गई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली इस बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री विधायकों और सांसदों से सुझाव भी लेंगे. इसके बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, 10 मई को सुबह 11:30 बजे सीएम संथाल परगना प्रमंडल और पलामू प्रमंडल के सभी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे. 11 मई को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और कोल्हान प्रमंडल के सभी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी. वर्तमान में झारखंड में जिस तरह कोरोना फैल रहा है, उसके मद्देनजर यह बैठक काफी महत्पूर्ण मानी जा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

संकट के सिपाही : मुश्किल घड़ी में अपनों को भुलाकर दिन-रात मरीजों की सेवासंकट के सिपाही : मुश्किल घड़ी में अपनों को भुलाकर दिन-रात मरीजों की सेवासंकट के सिपाही : मुश्किल घड़ी में अपनों को भुलाकर दिन-रात मरीजों की सेवा CoronaUpdate Coronavirus Covid19 Coronavaccine drharshvardhan MoHFW_INDIA PMOIndia ICMRDELHI
Read more »

उम्मीद: 2-डीजी दवा के आपात इस्तेमाल को डीसीजीआई की मंजूरी, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहतउम्मीद: 2-डीजी दवा के आपात इस्तेमाल को डीसीजीआई की मंजूरी, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहतउम्मीद: 2-डीजी दवा के आपात इस्तेमाल को डीसीजीआई की मंजूरी, कोरोना मरीजों को मिलेगी राहत CoronaVaccination CoronaSecondWave DRDO
Read more »

यूपीः BJP MLA की पत्नी को घंटों की मशक्कत के बाद मिला बेडयूपीः BJP MLA की पत्नी को घंटों की मशक्कत के बाद मिला बेडMLA रामगोपाल लोधी ने कहा कि डीएम को फोन करने के बाद भी उनकी पत्नी को बेड नहीं मिल पा रहा है। उनका सवाल था कि आम जनता की क्या हालत होगी।
Read more »

दिल्ली की सीमा से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिकादिल्ली की सीमा से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिकासुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल हुई है जिसमें कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली और दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन और धरना दे रहे लोगों को हटाए जाने की मांग की गई है। इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी जो अब गुरुवार तक टल गई है।
Read more »

कोरोना के भारतीय वैरिएंट को लेकर WHO की विश्व स्तर पर चेतावनी - BBC Hindiकोरोना के भारतीय वैरिएंट को लेकर WHO की विश्व स्तर पर चेतावनी - BBC HindiWHO की कोविड-19 प्रमुख मारिया वेन केरखोव ने कहा कि ऐसी जानकारियाँ हैं, जो बताती हैं कि यह अधिक संक्रामक है.
Read more »

दिल्ली: केजरीवाल की पीएम को चिट्ठी, कहा- हर कंपनी को दें वैक्सीन उत्पादन की अनुमतिदिल्ली: केजरीवाल की पीएम को चिट्ठी, कहा- हर कंपनी को दें वैक्सीन उत्पादन की अनुमतिदिल्ली: केजरीवाल की पीएम को चिट्ठी, कहा- हर कंपनी को दें वैक्सीन उत्पादन की अनुमति LadengeCoronaSe Coronavirus Covid19 CoronaVaccine OxygenCrisis OxygenShortage PMOIndia MoHFW_INDIA ICMRDELHI
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:02