झारखंड के तस्कर को दिल्ली में गिरफ्तार, युवतियों को देह व्यापार में धकेलने का आरोप

अपराध News

झारखंड के तस्कर को दिल्ली में गिरफ्तार, युवतियों को देह व्यापार में धकेलने का आरोप
मानव तस्करीगिरफ्तारीदेह व्यापार
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 53%

झारखंड पुलिस ने दिल्ली में नौकरी के बहाने युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाले तस्कर ईश्वर तुरी को गिरफ्तार किया है। चार युवतियों को भी बचाया गया है।

झारखंड पुलिस ने दिल्ली पुलिस और कई एनजीओ की मदद से नौकरी के बहाने युवती को देह व्यापार में धकेलने वाले ईश्वर तुरी नाम के तस्कर को बुराड़ी से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। बचाव दल ने झारखंड के साहिबगंज जिले की चार तस्करी की गई युवतियों को भी बुराड़ी इलाके से आरोपित के कब्जे से बचाया। मेडिकल जांच के दौरान एक युवती गर्भवती पाई गई। जांच में पता चला कि आरोपित अपने सहयोगियों की मदद से साहिबगंज से लड़कियों की तस्करी करता है और उन्हें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घरेलू सहायिका के रूप में काम पर रखता है।

आरोपित ईश्वर तुरी कई महीनों से फरार था। इस रेस्क्यू में मिशन मुक्ति फाउंडेशन निदेशक विरेंद्र कुमार सिंह, रेस्क्यू फाउंडेशन से अक्षय पांडेय, झारखंड भवन से निर्मला और राहुल, रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन से सिद्धांत घोष शामिल रहे। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मानव तस्करी विरोधी सेल के निर्देश पर पूरी कार्रवाई हुई। हाईकोर्ट और जिला कोर्ट से जारी हो चुके थे वारंट गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के सहयोग से नौकरी के बहाने युवती को देहव्यापार में धकेलने वाली महिला पूनम मरांडी को पांच महीने पहले गिरफ्तार किया था। महिला को दिल्ली के शकूरपुर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपित ईश्वर तुरी इसी मामले में वांछित है। झारखंड उच्च न्यायालय और साहिबगंज जिला न्यायालय ने ईश्वर तुरी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए थे। पीड़िता ने तस्कर से मदद की गुहार लगाई जानकारी के मुताबिक आरोपित ईश्वर तुरी को एक प्लान के तहत पकड़ा गया है। झारखंड भवन की काउंसलर ने उसे फोन करके बताया कि वह एक घर में काम करती है और मकान मालिक ने उसे वेतन नहीं दिया। उसने तस्कर से मदद की गुहार लगाई। तुरी ने उसे बुराड़ी बाईपास पर बुलाया। फिर डमी ऑटो चालक बनकर विरेंद्र कुमार ने तस्कर से बात की, फिर उसने महिला को लेकर नत्थूपुरा बस स्टैंड पहुंचने को कहा। डीसीपी को तुरंत तस्कर को लेकर जानकारी दी पदाधिकारी ने तुरंत डीसीपी बाहरी-उत्तरी व उत्तरी जिला को तस्कर को लेकर पूरी जानकारी दी। डीसीपी ने तुरंत टीम को स्वरूपनगर और तिमारपुर इलाके के एसीपी से जोड़ा। एसीपी ने बिना समय गंवाए तस्कर को नत्थूपुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित एक वर्ष पूर्व मानव तस्करी मामले में झारखंड के गोड्डा जेल भी जा चुका है। इस आपरेशन में दोनों ही जिला के पुलिस उपायुक्त का अहम योगदान रहा। बिना समय गंवाए, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मानव तस्करी गिरफ्तारी देह व्यापार झारखंड दिल्ली पुलिस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ऑनलाइन ठगी में गिरफ्तार फ्रीलांसर मॉडलऑनलाइन ठगी में गिरफ्तार फ्रीलांसर मॉडलदिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को अमेरिका में काम करने वाले फ्रीलांसर मॉडल के रूप में पेश किया था.
Read more »

पीएसी जवान समेत चार गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेजों से भर्ती परीक्षा देने का प्रयासपीएसी जवान समेत चार गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेजों से भर्ती परीक्षा देने का प्रयासउत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में पीएसी के जवान अरविंद कुमार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »

हल्द्वानी में अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़हल्द्वानी में अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़हल्द्वानी में पुलिस ने नैनीताल बार के बेसमेंट से अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 27 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Read more »

संभल हिंसा: पत्थरबाजी करने वाली महिला गिरफ्तारसंभल हिंसा: पत्थरबाजी करने वाली महिला गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में एक और महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला पर पत्थरबाजी का आरोप है.
Read more »

जबलपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधाजबलपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधामध्य प्रदेश के शहर जबलपुर में भी स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. पुलिस ने विजयनगर इलाके के शिव नगर क्षेत्र में छापा मारकर 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है जो देह व्यापार में लिप्त थीं. इसके अलावा तीन युवकों और स्पा सेंटर के संचालक को भी पुलिस ने दबोचा है. जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर का मालिक गरीब घर की युवतियों को नौकरी पर रखकर उनके साथ दुर्व्यवहार करता था.
Read more »

दिल्ली पुलिस ने फेक ऑनलाइन पीएचडी एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़ कियादिल्ली पुलिस ने फेक ऑनलाइन पीएचडी एडमिशन रैकेट का भंडाफोड़ कियादिल्ली पुलिस ने एक ऑनलाइन पीएचडी एडमिशन रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें इच्छुक छात्रों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:09:47