झारखंड में गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस मंत्रियों ने अपने आवंटित जिलों में झंडोत्तोलन किया। पलामू में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बिहार की तरह झारखंड में युवतियों को 10000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही। गोड्डा में दीपिका पांडेय सिंह ने ग्रामीण विकास पर जोर दिया, जबकि रांची में शिल्पी नेहा तिर्की ने युवाओं को वास्तविक ज्ञान से जुड़ने की...
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों ने अपने-अपने आवंटित जिलों में झंडोत्तोलन कर आम लोगों को संबोधित किया। गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर पलामू में झारखंड सरकार की ओर से बड़ा एलान किया गया। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि बिहार की तरह झारखंड में भी युवतियों को ₹10000 की आर्थिक मदद दी जाए। बिहार सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड की लड़कियों को भी 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार से मदद मांगी गई है। गोड्डा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह। गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा कि ग्रामीण विकास और सशक्त पंचायती राज व्यवस्था ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। रांची के मांडर कॉलेज स्थित मैदान में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने युवाओं से सीमित और संकुचित ज्ञान से बचने और हकीकत से नाता जोड़ने की सलाह दी। मांडर में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की। राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने छात्रों को इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21 तोपों की सलामी और राष्ट्रपति डॉ.
राजेंद्र प्रसाद के द्वारा तिरंगे का ध्वजारोहण के साथ 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान देश को समर्पित हुआ। 26 जनवरी की तिथि के निर्धारण के पीछे भी रोचक इतिहास है। दरअसल, 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया था। कार्यक्रम के बाद शिल्पी ने सफल छात्रों को सम्मानित किया। बैंड डिस्प्ले में संत अन्ना स्कूल और कस्तूरबा विद्यालय को पुरस्कृत किया गया। जामताड़ा में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी। गणतंत्र दिवस पर जामताड़ा में ऐतिहासिक कार्यक्रम को मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनसेवा, समर्पण और विकास का संकल्प लेते उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों, स्वास्थ्य सुधार योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भविष्य की विकास योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया।
Republic Day Jharkhand Women's Financial Aid Palamu Radhakrishna Kishore Deepika Pandey Singh Shilpi Neha Tirkey Irfan Ansari Rural Development Ranchi Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बर्फीली हवा से पंजाब में ठिठुरन बढ़ी, बठिंडा में शून्य के करीब पहुंचा तापमान; आज कई जिलों में आ छाई रहेगी धुंधपंजाब में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के कारण कई जिले अति शीतलहर की चपेट में हैं। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। बठिंडा 0.
Read more »
पलाश मुच्छल ने विद्यान माने को भेजा ₹10 करोड़ का लीगल नोटिस, ₹40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का लगाया था आरोपपलाश मुच्छल ने विद्यान माने को 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है। एक्टर-प्रोड्यूसर ने संगीतकार पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।
Read more »
US: पांच सेकंड में मारी 10 गोलियां, संघीय एजेंट्स ने एक और व्यक्ति की जान ली; मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातेंअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर द्वारा अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैनात किए गए संघीय एजेंट्स इस कदर बेलगाम हो चुके हैं कि वे इंसानी जीवन की कीमत ही नहीं समझ रहे
Read more »
₹2500000000000 स्वाहा... टॉप 10 में से 9 कंपनियों को घाटा, रिलायंस को सबसे ज्यादा नुकसानReliance Industries: शेयर मार्केट में पिछले मार्केट बड़ी गिरावट आई। इसके कारण देश की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों में 9 को बड़ा नुकसान हुआ। रिलायंस को सबसे ज्यादा घाटा हुआ।
Read more »
Devastated Landslide: রাতভর প্রবল বৃষ্টি, ভোররাতে গ্রামের পর গ্রাম ঢেকে দিল কাদার স্রোত, মৃত বহু...At least 10 people lost life in devastated landslide in Indonesia
Read more »
सैनिक भाइयों के घर की थी तोड़फोड़, महिला पर भी किया हमला; तरनतारन कोर्ट ने सुनाई दस साल कैदतरनतारन के पिद्दी गांव में सैनिक भाइयों के घर तोड़फोड़ और महिला को घायल करने के आठ साल पुराने मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। एडिशनल सेशन जज आरएस बाजवा ने चार आरोपियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई। दो आरोपी भगोड़े घोषित किए गए, जबकि एक की मौत हो चुकी है। यह हमला 2018 में हुआ था जब सैनिक छुट्टी पर...
Read more »
