Happy Republic Day: हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दे रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पहले स्वतंत्रता दिवस था.
आज 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं लेकिन आजादी मिलने तक इस दिन को भारत के लोग स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहे थे. हां, जनवरी 1930 के आखिरी रविवार को आजादी का दिन घोषित करने संबंधी प्रस्ताव लाहौर में पारित किया गया.
वहां कांग्रेस अपना वार्षिक अधिवेशन कर रही थी. यही वो शहर था जहां जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया. उनका कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव संगठन में उनके बढ़ते कद की स्वीकारोक्ति थी. जवाहरलाल नेहरू का जन्म गांधीजी के जन्म के बीस साल बाद 1989 में हुआ था. वह गांधीजी के सबसे नजदीकी शिष्य थे. उन्हें विदेशी मामलों का गहरा ज्ञान था और युवाओं पर उनका एक खास असर था. अपनी आत्मकथा में नेहरू याद करते हैं, कैसे 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला किया गया और कैसे यह देशवासियों की छटपटाहट और उत्साह के रूप में बिजली की तरह हमारे सामने व्यक्त हुआ. हर जगह लोगों की भारी भीड़ बिना किसी आवाज या शोरगुल के शांतिपूर्वक और पूर्णनिष्ठा से आजादी की शपथ ले रही थी. वह दृश्य बहुत ही प्रभावशाली था और उसमें जरूर कोई खास बात थी. अगले दिन प्रेस को जारी किए गए अपने बयान में नेहरू ने बड़े ही आदरपूर्वक पूरे देश को इस निष्ठापूर्ण और अनुशासनबद्ध प्रदर्शन के लिए बधाई संदेश दिया. गांवों और शहरों में आजादी के प्रति अपने इस उत्साह को प्रदर्शित करने की होड़ लग गई. कलकत्ता और बंबई में इस अवसर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हुई और छोटे शहरों में भी खासी तादाद में लोग जुटे. 1930 के बाद से हर साल कांग्रेसी मानसिकता वाले भारतीय 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने लगे. हालांकि, जब अंग्रेजों ने आखिरकार उपमहाद्वीप को छोड़ने का फैसला किया तो उन्होंने 15 अगस्त 1947 को सत्ता हस्तांतरण के दिन के रूप में चुना. इस दिन का चुनाव वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने किया क्योंकि इसी दिन द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्रराष्ट्रों के समक्ष जापानी सेना के आत्मसमर्पण की दूसरी बरसी थी. 26 January, 1950 - India celebrates Her First Republic Day.. pic.twitter.comy8STMAHpkM — Raghu January 26, 2021 माउंटबेटन और सत्ता के नए दावेदार अब और देरी नहीं करना चाहते थे. वे अगले साल 1948 की 26 जनवरी तक का इंतजार नहीं करना चाहते थे. यूं कुछ ऐसे भी लोग थे जो उसी खास दिन सत्ता हस्तांतरण होते देखना जरूर पसंद करते. ज्योतिषी बोले 15 अगस्त शुभ दिन नहीं तो इस तरह से मुल्क को एक ऐसे दिन आजादी मिली जो साम्राज्यवादी गौरव के अनुकूल था, न कि राष्ट्रवादी भावना के. ब्रिटिश राज और आजाद भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का औपचारिक समारोह आधी रात से थोड़ा ही पहले शुरू हुआ. ज्योतिषियों ने कहा था कि 15 अगस्त का दिन आजादी हासिल करने के लिए शुभ दिन नहीं है. इस तरह ये तय किया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को 14 अगस्त को ही शुरू कर दिया जाए, जिसके तहत संविधान सभा की एक विशेष बैठक हो. पढ़ें: किडनी ने काम करना बंद कर दिया! आजादी के बाद पहली 26 जनवरी पर गांधी जी क्या कर रहे थे? संविधान सभा, भारतीय प्रतिनिधियों की एक सभा थी जो नया संविधान बनाने का काम कर रही थी. यह समारोह एक ऊंचे गुंबद वाले सभाकक्ष में हुआ जो पूर्ववर्ती ब्रिटिश राज के दौरान विधान परिषद के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता था. उस कक्ष में शानदार प्रकाश की व्यवस्था की गई और उसमें जगह-जगह झंडे लगाए गए. कुछ झंडों को उन तस्वीरों के फ्रेम के भीतर भी रख दिया गया जिनमें पिछले सप्ताह तक ब्रिटिश वायसराय की तस्वीरें हुआ करती थी. समारोह की शुरुआत रात 11 बजे हुई और सबसे शुरू में वंदेमातरम गाया गया. उसके बाद दो मिनट का मौन उन लोगों की याद में रखा गया जिन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान भारत में या भारत से बाहर अपनी जान की कुर्बानी दी थी. समारोह के आखिर में देश की महिलाओं की तरफ से राष्ट्रीय झंडा प्रस्तुत किया गया. वंदेमातरम और ध्वज प्रस्तुतिकरण के बीच भाषण का दौर चला. Republic Day 2025 Live Updates: 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परेड का हर अपडेट देखिए
Republic Day Why 26 Jan Why Independence Day Is Celebrated On 15 August 15 August 26 January 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुभ दिन नहीं था 26 जनवरी की कहानी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमित शाह पहुंचे लखनऊ, UP Diwas 2026 के कार्यक्रम में होंगे शामिल'; CM Yogi Adityanath ने किया स्वागतUP Diwas 2026: विकसित भारत-विकसित यूपी की थीम पर 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हर जिले की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
Read more »
Republic Day Traditional Looks: आपको भी चाहिए 26 जनवरी पर ट्रेडिशनल लुक? तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशनलाइफ़स्टाइल Republic Day Traditional Looks: अगर आप भी 26 जनवरी पर ट्रेडिशनल कपड़े पहनने की सोच रही हैं, तो इन बॉलीवुड हसीनाओं का स्टाइल आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है.
Read more »
आज 26-1-2026 पर अंकों का दुर्लभ संयोग, तारीख का जोड़ बना रहा शनि का नंबर, किस राशि पर कैसा होगा असर?Aaj Ki Date 26.1.26 : आज की तारीख बहुत खास है - 26.1.26. ऐसा संयोग 100 साल पहले 1926 में बना होगा और अब 100 साल बाद 2126 में बनेगा. आज की तारीख में 26 अंक का 2 बार आना इसलिए भी खास है क्योंकि इसे जोड़ने से 8 बनता है, जो कि शनि का नंबर है. इतना ही 26.1.26 का जोड़ भी 8 ही बन रहा है.
Read more »
आज का अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 26 जनवरी 2026 : मूलांक 1 को व्यापार में मिलेंगे नए मौके, मूलांक 7 के सोचे हुए काम होंगे पूरे, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफलNumerology Prediction 26 January 2026 : आज 26 जनवरी, सोमवार का दिन है। 26 तारीख होने के साथ-साथ यह साल 2026 का है, जिससे आज के दिन 26,26 का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। वहीं, सोमवार का दिन होने से सभी मूलांक वालों पर चंद्रमा का भी प्रभाव रहेगा। ऐसे में शुभ संयोग से अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, मूलांक 1, 3 सहित कुछ जातकों के आज बिगड़े काम बनेंगे।...
Read more »
आखिर क्यों होती है फौज और हथियारों की नुमाइश: परेड का इतिहास और पश्चिमी देशों का परहेज26 जनवरी की परेड का इतिहास, प्राचीन रोम और मिस्र में परेड का महत्व, भारत में सैन्य प्रदर्शन की परंपरा और पश्चिमी देशों द्वारा इससे दूरी बनाने के कारण।
Read more »
आज का मौसम 26 जनवरी: 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान की चेतावनी, 25 जिलों में छाएगा घना कोहराWeather Today Forecast, आज का मौसम 26 जनवरी 2026: मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 25 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
Read more »
