ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव से की मुलाकात, आपदा राहत बचाव पर चर्चा

United States News News

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव से की मुलाकात, आपदा राहत बचाव पर चर्चा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव से की मुलाकात, आपदा राहत बचाव पर चर्चा

नई दिल्ली, 8 अगस्त । केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को अपने दिल्ली आवास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। Advertismentयह बैठक प्रदेश में हाल की आपदाओं, क्षेत्रीय विकास, और जनहित से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुई। बैठक के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न हालात की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान, ग्रामीण बुनियादी ढांचे में आई बाधाएं, और प्रभावित परिवारों की कठिनाइयों को विस्तार से साझा किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन से अनुरोध किया कि प्रभावित जिलों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए। किसानों को समुचित मुआवज़ा और बीमा लाभ शीघ्रता से प्रदान किया जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, और जल निकासी व्यवस्था की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए। स्थायी समाधान हेतु जल प्रबंधन और आपदा तैयारी के दीर्घकालिक उपायों पर विचार किया जाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वस्त किया कि प्रभावित क्षेत्रों में सरकार हरसंभव मदद और पुनर्वास कार्य को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सिंधिया द्वारा बताए गए जमीनी मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और मोहन यादव के बीच एक सप्ताह के भीतर दूसरी बैठक है। इससे पहले, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी गुना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था, जहां दोनों नेताओं ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं और त्वरित सहायता का आश्वासन दिया था। --आईएएनएस एकेएस/डीएससी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा ने की माफी की मांग, आंदोलन की चेतावनीतेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा ने की माफी की मांग, आंदोलन की चेतावनीतेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा ने की माफी की मांग, आंदोलन की चेतावनी
Read more »

विदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों पर हुई चर्चाविदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों पर हुई चर्चाविदेश मंत्री जयशंकर ने राष्ट्रपति जिनपिंग से की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों पर हुई चर्चा
Read more »

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात कीकेंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात कीकेंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात की
Read more »

पुतिन ने खामेनेई के सीनियर सहयोगी से की मुलाकात, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हुई चर्चापुतिन ने खामेनेई के सीनियर सहयोगी से की मुलाकात, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हुई चर्चाक्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पत्रकारों से कहा, "ईरानी नेतृत्व की ओर से, अली लारीजानी ने मिडिल ईस्ट में मौजूदा तनाव और ईरानी परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी स्थिति का आकलन साझा किया."
Read more »

उत्तरकाशी आपदा : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए जारी, पुलिस बल की विशेष तैनातीउत्तरकाशी आपदा : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए जारी, पुलिस बल की विशेष तैनातीउत्तरकाशी आपदा : राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए जारी, पुलिस बल की विशेष तैनाती
Read more »

उत्तरकाशी आपदा: सीएम धामी ने की बड़ी समीक्षा बैठक, जानिए किन बातों पर हुई चर्चाउत्तरकाशी आपदा: सीएम धामी ने की बड़ी समीक्षा बैठक, जानिए किन बातों पर हुई चर्चाउत्तरकाशी में आई भीषण आपदा के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक की. सीएम ने निर्देश दिए कि राहत कार्य तेजी से पूरा किया जाए और..
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:57:46