Pakistan High Commission में डिनर, PAK अफसर संग बाली ट्रिप, कौन है आरोपी YouTuber Jyoti Malhotra?
पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाला एक मास्टरमाइंड और 6 जासूस. पैसे और लड़कियों का लालच. इस तरह पाकिस्तान से भारत की खुफिया जानकारी लेने का जाल बुना गया. पहलगाम हमले के बाद इस सिंडिकेट के बारे में पता चला.
पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाला एक मास्टरमाइंड और 6 जासूस... पैसे और लड़कियों का लालच. इस तरह पाकिस्तान से भारत की खुफिया जानकारी लेने का जाल बुना गया. पहलगाम हमले के बाद इस सिंडिकेट के बारे में पता चला. इसके बाद एक-एक कर 6 जासूस पंजाब और हरियाणा से गिरफ्तार कर लिए गए हैं. भारत की संवेदनशील जानकारियां साझा करने के आरोप में हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है.शनिवार को उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को पांच दिन की रिमांड मिली है. अब उसे 22 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुरक्षा एजेंसियों को ज्योति मल्होत्रा के लैपटॉप और मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं. सोशल मीडिया पर ज्योति मल्होत्रा एक लोकप्रिय नाम है और उसके लाखों फॉलोअर्स हैं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पाकिस्तान एंबेसी में काम करने वाला एक मास्टरमाइंड और 6 जासूस... पैसे और लड़कियों का लालच. इस तरह पाकिस्तान से भारत की खुफिया जानकारी लेने का जाल बुना गया. पहलगाम हमले के बाद इस सिंडिकेट के बारे में पता चला. इसके बाद एक-एक कर 6 जासूस पंजाब और हरियाणा से गिरफ्तार कर लिए गए हैं. भारत की संवेदनशील जानकारियां साझा करने के आरोप में हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है.ज्योति रानी मल्होत्रा 24 मार्च 2024 को दिल्ली में पाकिस्तान एंबेसी गई थी. उसे स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था. यहां एंबेसी अधिकारी दानिश से उसका याराना है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.जासूसी केस हाइलाइट्सतीन बार पाकिस्तान का दौरा कियापाकिस्तान उच्चायोग भी गईपाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात कीअधिकारियों के जरिए ISI के संपर्क में आईISI एजेंट अली और शाहिद से मुलाकात कीशाहिद का नंबर जट्ट रंधावा नाम से सेव कियाISI एजेंट के काफी करीब थीISI एजेंट के साथ कुछ देशों की यात्रा भी कीभारत विरोधी जानकारी पाकिस्तान को भेजीपाक उच्चायोग के अधिकारी दानिश के संपर्क में थीदानिश ने ही ज्योति को पाकिस्तान का वीजा दिलायादानिश वीजा-पैसे के बहाने जाल में फंसा रहा थादानिश से मुलाकात और फिर पाकिस्तान की यात्रापंजाब और हरियाणा से पकड़े गए 6 जासूसों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने अलग अलग तरीके से अपने जाल में फंसाया. सूत्रों के मुताबिक हिसार की रहने वाली ज्योति "ट्रैवल विद-जो" के नाम से यू ट्यूब पर चैनल चलाती है. 2023 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के संबध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी. उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी. उसने अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश का मोबाईल नंबर ले लिया था. फिर अहसान बाते करने लगी. 2023 के बाद उसने दो और बार पाकिस्तान की यात्रा की. जहां अहसान-उर-रहीम के कहने पर अहसान के जानकार अली अहवान से मिली थी. अली अहवान ने उसके रूकने और घूमने फिरने का इंतजाम किया.खुफिया जानकारियां शेयर करती रहीपाकिस्तान में अली अहवान ने पाकिस्तानी सिक्यूरिटी और इटैलीजैन्स के अधिकारियो से मुलाकात करवाई. वहीं, वो शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली. ज्योति ने शाकिर का मोबाइल नंबर जट्ट रंधावा नाम से सेव किया, फिर ज्योति वटस्अप, स्नैप चैट और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए सभी से लगातार सम्पर्क में रही और खुफिया जानकारियां शेयर करती रही. ये इसलिए भी अहम है, क्योंकि हिसार में कई सैन्य ठिकाने और एयर स्ट्रिप है.हवाला के खेल में भी रही शामिलइसके अलावा जिन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, उनमें 32 साल की गजाला शामिल है, जो दानिश के साथ वित्तीय लेन-देन में शामिल थी और वीजा प्रक्रिया में मदद कर रही थी. यामीन मोहम्मद दानिश को हवाला और अन्य माध्यमों से पैसे पहुंचाने में मदद करता था. वहीं, हरियाणा के कैथल से देविंदर सिंह ढिल्लो को अरेस्ट किया गया है. यह पाकिस्तान यात्रा के दौरान संपर्क में आया था. उसने पटियाला छावनी के वीडियो पाकिस्तानी एजेंट्स को भेजे. इसके अलावा हरियाणा के नूंह से अरमान नाम के स्थानीय युवक को अरेस्ट किया गया है, जिसने भारतीय सिम कार्ड्स मुहैया कराए और 2025 में डिफेंस एक्सपो की साइट तक का दौरा पाकिस्तानी एजेंट्स के निर्देश पर किया.फोरेंसिक जांच और कई अहम सुराग मिलेडीएसपी हेडक्वार्टर हिसार कमलजीत ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान ज्योति का लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया है. प्रारंभिक जांच में इन डिवाइसों से यह संकेत मिले हैं कि वह पाकिस्तान को गोपनीय जानकारियां भेज रही थी. बरामद डाटा की फोरेंसिक जांच जारी है और कई अहम सुराग मिले हैं. ट्रैवल ब्लॉगर के तौर पर काफी फेमसबताया जा राह है कि इनमें से कुछ आरोपी पैसे के लालच में जासूसी करने लगे तो कुछ हनी ट्रैप का शिकार हुए. ज्योति मल्होत्रा है यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं. एक ट्रैवल ब्लॉगर के तौर पर काफी फेमस हैं. ज्योति के कई वीडियोज पाकिस्तान की यात्रा से जुड़े हैं. अपने वीडियोज में वो पाकिस्तान की संस्कृति और वहां के खानपान के बारे में बताती हैं. वहां के लोगों से बातें करती हैं.एक वीडियो में वो लाहौर के बाजार में घूमती दिखती हैं. तो दूसरे में वहां के खाने की खूब तारीफ करती दिखती हैं. उनका करतारपुर साहिब की यात्रा का वीडियो भी काफी फेमस है. इस तरह के वीडियो घूमने फिरने और खाने के शौकीन लोग खासे पसंद आते हैं.कौन है ज्योति मल्होत्रा?सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरइंस्टाग्राम पर 1 लाख 32,000 फॉलोअरयूट्यूब पर 3 लाख 77,000 फॉलोअर'Travel With Jo' चैनल चलाती हैपाकिस्तान जाकर बनाया था ट्रैवल ब्लॉगहरियाणा के हिसार की रहने वालीकुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कीहरियाणा की रहने वाली है ज्योति जानकारी के मुताबिक ज्योति की उम्र करीब 33 साल है, वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. फिलहाल ज्यादातर दिल्ली में रहती है. ज्योति सोशल मीडिया पर एक्टिव है. Travel With Jo नाम से उनका यूट्यूब चैनल हैं, जिस पर करीब 3 लाख 77 हजार सबस्क्राइबर्स हैं. Travel With Jo के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट भी है. वहां करीब 1 लाख 33 हजार फॉलोअर्स हैं. इसी नाम से फेसबुक पेज भी है, जिस पर करीब 3 लाख 21 हजार फॉलोअर्स हैं.जासूसी के आरोप में गिरफ्तारफिलहाल ज्योति ट्रैव वीडियोज़ नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुईं हैं. जिस पाकिस्तान के वीडियो बनाती थी. उसी के लिए जासूसी के आरोप लगे हैं. जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों की काफी दिनों से ज्योति पर नजर थी. सबूत जुटाने के बाद, उसे 17 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया.इन धाराओं में केस दर्जज्योति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसका लिखित कबूलनामा भी दर्ज किया गया है. जांच अब आर्थिक क्राइम शाखा हिसार को सौंप दी गई है.पाकिस्तान के नेशनल डे पर भी पहुंची थी ज्योतिपाकिस्तान के लोगों से ज्योति मल्होत्रा की करीबी का आलम ये था कि उसे पाकिस्तान के नेशनल डे पर पाकिस्तान हाई कमीशन में निमंत्रित किया गया था. इसका एक वीडियो भी उसने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था, जिसमें जिसमें वह पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारियों और उनके परिवार के लोगों से भी बेहद घुलमिलकर बातचीत करती नजर आ रही हैं.बाली द्वीप की यात्रा भी की थीज्योति ने एक पाकिस्तानी अधिकारी के साथ हाल ही में इंडोनेशिया के बाली द्वीप की यात्रा भी की थी. उसे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की सकारात्मक छवि दिखाने और भारत विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी. सुरक्षा एजेंसियां इस जासूसी नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शनों की भी जांच कर रही हैं. बात ज्योति की करें तो वो साल 2023 में पाकिस्तान गई थी. ज्योति पाकिस्तान जाने से पहले नई दिल्ली में पाक उच्चायोग के अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से संपर्क में आई थी. दानिश वही शख्स है जिसे भारत की सरकार ने 13 मई को देश छोड़कर जाने कह दिया था. दानिश ने ही ज्योति की पहचान पाकिस्तान की एजेंट्स से करवाई थी. जब इस बारे में खुफिया एजेंसियों को पता चला तो जांच की गई.
Spying Racket Busted Who Is Jyoti Malhotra Spying For Pakistan Youtuber Jyoti Malhotra Jyoti Malhotra Arrested Jyoti Malhotra Pakistan ज्योति रानी मल्होत्रा ज्योति मल्होत्रा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन है यूट्यूबर ज्योति?: देश से गद्दारी करने का लगा है आरोप, पढ़ें कैसे बनी पाकिस्तानी जासूस? भेजती थी सूचनाएंसोशल मीडिया पर सक्रिय हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर
Read more »
पाकिस्तान प्रेम से अटा पड़ा है ज्योति का Insta अकाउंट, निकली जासूस!पाकिस्तान प्रेम से अटा पड़ा है ज्योति का Insta अकाउंट, निकली जासूस!
Read more »
कौन है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा? पुलिस ने जासूसी के आरोप में किया गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तारYouTuber Jyoti Malhotra Reality : पाकिस्तान से तनाव के बीच यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर भारत की जासूसी का आरोप है. गिरफ्तार होने के बाद ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब वीडियोज के व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं. पाकिस्तान से उनका खास कनेक्शन होने के सबूत भी मिले हैं. आइए, जानते हैं ज्योति मल्होत्रा की पूरी सच्चाई.
Read more »
कौन है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा? जिस पर पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप, सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्सहिसार में यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान के अधिकारियों को गुप्त सूचनाएं देने का आरोप है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी के संपर्क में भी थी जिसे जासूसी के आरोप में देश छोड़ने का आदेश दिया गया...
Read more »
इकलौती बेटी है ज्योति मल्होत्रा, 20 साल पहले छोड़ कर चली गई थी मां; अब लगा पाकिस्तानी जासूस होने का आरोपयूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा Youtuber Jyoti Malhotra को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति पर देश से गद्दारी करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। उसके पिता का कहना है कि उनकी बेटी बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा...
Read more »
YouTuber Jyoti Malhotra: क्या अपने ही बनाए वीडियो से फंस गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, पाकिस्तानी लिंक कैसे आया सामने?Who Is Jyoti Malhotra: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिन्हें ट्रैवल विद जो के नाम से जाना जाता है, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हैं। एक वीडियो में उन्हें पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के साथ देखा गया था। जांचकर्ताओं के अनुसार, मल्होत्रा ने पाकिस्तान की यात्रा की और वहां खुफिया अधिकारियों से...
Read more »
