ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे के जिस स्टार्टअप में हुई धोखाधड़ी, जानिए क्या है उस कंपनी का कारोबार

Gwalior Latest Hindi News News

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे के जिस स्टार्टअप में हुई धोखाधड़ी, जानिए क्या है उस कंपनी का कारोबार
Maha Aryaman ScindiaCompanyDefrauded
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 63%

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया (Maha Aryaman Scindia) ने साल 2022 में एक कंपनी शुरू की थी. इस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने बीते दिनों 12 लाख की धोखाधड़ी कर दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई है. महा आर्यमन सिंधिया की ये कंपनी ताजे फल और सब्जियों का बिजनेस करती है.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया की कंपनी में 12 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है. कंपनी में ही काम करने वाले युवक ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर यह गबन किया है.

कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. महा आर्यमन सिंधिया ने ये कंपनी साल 2022 में शुरू की थी, वे इसमें को-फाउंडर हैं. ये कंपनी फल और सब्जियों का बिजनेस करती है. दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने सूर्यांश राणा के साथ मिलकर माय मंडी एप कंपनी शुरू की थी. इस कंपनी का काम लक्ष्मीगंज स्थित सब्जी मंडी से फल और सब्जी खरीदकर उन्हें बेचकर मुनाफा कमाने का है. इस कंपनी में प्रोक्योरमेंट मैनेजर के तौर पर शिवम गुप्ता नाम का युवक काम करता था. यहां शिवम गुप्ता ने खुद की फर्म श्याम ट्रेडिंग के बिल लगाकर सस्ते माल को महंगे दामों में कंपनी को ही बेच दिया.यह भी पढ़ें: 'महाराज' मांगे 'महाविजय'...देखिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, अंजना ओम कश्यप के साथसब्जी मंडी से फल और सब्जी खरीदने का जिम्मा शिवम गुप्ता के पास ही था. इसलिए उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बड़ी आसानी से यह गड़बड़ी कर दी. जब इस मामले की जानकारी कंपनी के लोगों को हुई तो जांच कराई गई. जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि शिवम गुप्ता ने 12 लाख रुपए की चपत कंपनी को लगा दी है.Advertisementइसके बाद कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे ने जनकगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिवम गुप्ता समेत उसके अन्य सहयोगियों पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटना को लेकर क्या बोली पुलिस?सीएसपी अशोक जादौन ने कहा कि लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी में थोक की खरीद बिक्री के लिए माय मंडी एप बनाया गया था. इसके मैनेजर ने आकर शिकायत की है कि ₹1200000 की राशि कंपनी के कर्मचारी और सहयोगियों ने गबन की है. कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया है. इस मामले में धारा 420 के तहत जनकगंज थाने में केस दर्ज किया गया है. जो भी आरोपी इसमें शामिल हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. यह सब्जियों की थोक बिक्री पर आधारित प्लेटफॉर्म है.साल 2022 में की गई थी कंपनी की शुरुआतआर्यमन ने साल 2022 में अपना स्टार्ट-अप MyMandi शुरू किया था. यह एक ऑनलाइन एग्रीगेटर है. यह सब्जी, फल विक्रेताओं, ठेला चलाने वालों के साथ साथ काम करता है. ग्वालियर में आर्यमन और उनके करीबी दोस्त सूर्यांश राणा ने टियर-II शहर के ट्रेंड को समझा. वहां से MyMandi की शुरुआत हुई. ये भी देखेंLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Maha Aryaman Scindia Company Defrauded What Is Company Business Gwalior Fraud धोखाधड़ी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महा आर्यमन सिंधिया कंपनी में धोखाधड़ी माय मंडी एप Gwalior Mahanaaryaman Scindia Startup My Mandi Success Story Union Minister Jyotiraditya Scindia

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Election Video: बैलगाड़ी से महाआर्यमन सिंधिया ने किया प्रचार, JCB से बरसे फूलElection Video: बैलगाड़ी से महाआर्यमन सिंधिया ने किया प्रचार, JCB से बरसे फूलLok Sabha Chunav 2024 Video: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया का बैलगाड़ी से चुनाव Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे का दिखा स्वैग, लोगों के साथ जमकर किया डांसज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे का दिखा स्वैग, लोगों के साथ जमकर किया डांसकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया अपने पिता के लिए गांव-गांव में वोट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

13 दिन पहले छोड़ी BJP, कांग्रेस में जानें की चर्चा... कौन हैं मनोज वाधवा जिनके घर पहुंची ईडी13 दिन पहले छोड़ी BJP, कांग्रेस में जानें की चर्चा... कौन हैं मनोज वाधवा जिनके घर पहुंची ईडीमनोज वाधवा का यमुनानगर में खनन का कारोबार है। उन्होंने 2014 में मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उस समय वो आईएनएलडी की टिकट पर चुनाव लड़े थे।
Read more »

Lok Sabha Election: आदिवासियों के साथ समय बिताने पहुंचे महानआर्यमन, आंगन में खाना भी बनाया, देखें वीडियोLok Sabha Election: आदिवासियों के साथ समय बिताने पहुंचे महानआर्यमन, आंगन में खाना भी बनाया, देखें वीडियोWATCH: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया गुना बमोरी के शेखपुर आदिवासी गांव के 200 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

मध्य प्रदेश में दलबदलू नेताओं को 'न माया मिली न राम', कांग्रेस छोड़ने से करियर पर लगा ब्रेक; 10% ही बचा पाए मंत्री पदमध्य प्रदेश में दलबदलू नेताओं को 'न माया मिली न राम', कांग्रेस छोड़ने से करियर पर लगा ब्रेक; 10% ही बचा पाए मंत्री पद2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत के बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई थी.
Read more »

CBI: बंगाल में टीएमसी नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, चुनाव बाद हिंसा से जुड़ा है मामलाCBI: बंगाल में टीएमसी नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, चुनाव बाद हिंसा से जुड़ा है मामलासीबीआई अफसर ने बताया कि पांडा और नंददुलाल के बेटे का नाम 52 अन्य आरोपियों के साथ एफआईआर में है। हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता जन्मेजय दुलाई की मौत हुई थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:15:29