मोदी सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमेरिका के हार्वर्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए डिग्री हासिल कर रखी है.
नई दिल्ली: 18 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली गठबंधन एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं.
4 साल पहले सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी में विद्रोह कर दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे. हाल ही में हुए चुनाव में उन्होंने गुना सीट से जीत हासिल की है. पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल में भी सिंधिया केंद्रीय मंत्री थे उस दौरान उन्हें बीजेपी कोटे से राज्यसभा भेजा गया था. ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के सिंधिया राजवंश से आते हैं. उनकी तीन पीढ़ी राजनीति में रही है. ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया, उनके बेटे माधव राव सिंधिया, भी लंबे समय तक राजनीति में रह चुके हैं. साल 2001 में माधव राव सिंधिया की मौत के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की राजनीति में एंट्री हुई थी. साल 2004 में मनमोहन सिंह की सरकार में ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य मंत्री बने थे. मोदी सरकार के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमेरिका के हार्वर्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए डिग्री हासिल कर रखी है. उनकी गिनती तेजतर्रार नेता के तौर पर होती रही है. ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 के चुनाव में अपने परंपरागत गुना लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे. चुनाव में हार के कुछ ही दिनों के बाद कांग्रेस पार्टी में उनके समर्थक विधायकों ने विद्रोह कर दिया. बाद में सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी की तरफ से 2020 में उन्हें राज्यसभा भेजा गया था.पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Narendra Modi Swearing In Ceremony
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Scindia's Mother Passes Away: ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी का निधन, सीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुखकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली में अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि कल ग्वालियर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Read more »
ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, कल ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कारMadhavi Raje Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है, कल ग्वालियर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Read more »
NDA Govt Cabinet Ministers List: मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह, टीडीपी-जदयू का दिखेगा दबदबाNDA Govt formation Cabinet Ministers List: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली सरकार में मंत्री रहे राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी इस बार भी कैबिनेट में नजर आएंगे।
Read more »
PM Modi Cabinet Ministers List: एस जयशंकर की फिर हो सकती है मोदी कैबिनेट में वापसी, शिवराज के नाम की भी चर्चाNDA Govt formation Cabinet Ministers List: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली सरकार में मंत्री रहे राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी इस बार भी कैबिनेट में नजर आएंगे।
Read more »
PM Modi Cabinet Ministers List: 'चाय पर चर्चा' से सामने आए संभावित मंत्रियों के नाम, इन्हें मिल सकता है मौकाNDA Govt formation Cabinet Ministers List: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली सरकार में मंत्री रहे राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी इस बार भी कैबिनेट में नजर आएंगे।
Read more »
फिर मोदी कैबिनेट में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण, जानिए कैसा रहा है राजनीतिक सफरनिर्मला सीतारमण के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो उन्होंने 31 मई 2019 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और भारत के 28वें वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया है.
Read more »
