उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक पुलिस सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पुलिस वर्दी में शराब खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचा और पैसे देने से मना कर दिया.
जौनपुर. उत्तर प्रदेश के जौनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यगां एक सिपाही ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. जलालपुर में पुलिस का सिपाही का वर्दी में ही शराब खरीदने के लिए पहुंच गया.
उसकी ये हरकत सीसीटीवी में हुआ कैद हो गई. बात यहां खत्म नहीं हुई. शराब लेने के बाद सिपाही वर्दी का रौब जमाने लगा. उसने चखना तो ले लिया, लेकिन पैसे देने से मना करने लगा. जब दुकानदार ने उससे पैसे मांगे तो पुलिसकर्मी झगड़ा करने लगा. जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन बाजार का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सिपाही ने दुकान बंद करवाने तक की धमकी दे डाली. फिर बिना बिल चुका कर ही वापस चला गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नाराज दुकानदार ने सिपाही को सबक सिखाने के लिए चखने वाले के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाला. फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिपाही संदीप तिवारी पर वर्दी की गलत इस्तेमाल और अनुशासनहीनता का आरोप लगा रहे है. पूरा मामला जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार के शराब ठेके का है. दुकानदार ने लगाया आरोप दुकानदार का आरोप है कि सिपाही पुलिस की वर्दी में शराब खरीदने दुकान आया था. इस दौरान उन्होंने चखना लिया. फिर पैसे देने से साफ मना कर दिया. इतना ही नहीं सिपाही ने धमकी भी दी. बताते हैं कि कुछ दिन पहले इसी थाने के कुछ सिपाहियों पर मारपीट करने का आरोप लगा था. एक्शन लेते हुए उनको लाइन हाजिर कर दिया गया था. ये भी पढ़ें: Bilaspur News: जिम ट्रेनर ने की ज्यादती, फिर डॉ. पूजा चौरसिया का स्कार्फ से…, CID जांच में चौंकाने वाला खुलासा सिपाही पर हो सकता है एक्शन चर्चा है कि वर्दी में शराब खरीदने आए सिपाही पर कार्रवाई हो सकती है. उन्हें लाइन हाजिर किया जा सकता है. पुलिस के सीनियर अधिकारियों की मानें तो मामले की जांच की जाएगा. अगर सिपाही पर दोष सिद्ध हो जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस शराब वर्दी अनुशासनहीन कार्रवाई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शराब ठेकेदार से लूटकर भागे बदमाशों का पुलिस ने किया पीछाकानपुर देहात में शराब ठेकेदार से लूटकर भागे बदमाशों का पुलिस ने करीब सात घंटे तक पीछा किया और जंगल में घेर लिया।
Read more »
शराब में नशे में स्कूल पहुंचे प्रिंसिपल, पुलिस ने किया गिरफ्तारबिहार के भागलपुर में एक प्रिंसिपल ने शराब पीकर स्कूल पहुंचने की घटना को अंजाम दिया. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया.
Read more »
मदक्क पदार्थ तस्करी में तीन महिलाएं गिरफ्तारबाराबंकी जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
Read more »
मुजफ्फरपुर में पकड़ी गई मिनी शराब फैक्ट्री, दो लोग गिरफ्तारबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गरहा थाना पुलिस ने एक नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
Read more »
मुजफ्फरपुर में पकड़ी गई मिनी शराब फैक्ट्री, दो लोग गिरफ्तार, घर में ही बना रहे थे दारूमुजफ्फरपुर पुलिस ने एक नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में कई उपकरण और सामग्री बरामद की गई है।
Read more »
उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही पर पड़ोसियों का आरोप - महिला के घर रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गयाउत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक महिला के घर में घुसकर रंगरेलियां मना रहे यूपी पुलिस के एक सिपाही को पड़ोसियों ने रंगे हाथ दबोच लिया और पिटाई कर दी।
Read more »
