जो लाड़ली बहनें CM का सम्मान नहीं करेंगी...उनकी जांच होगी: मंत्री शाह बोले-सरकार करोड़ों रुपए दे रही; जो नहीं...

Vijay Shah News

जो लाड़ली बहनें CM का सम्मान नहीं करेंगी...उनकी जांच होगी: मंत्री शाह बोले-सरकार करोड़ों रुपए दे रही; जो नहीं...
MP NewsMadhya Pradesh PoliticsBJP Vs Congress
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh BJP Leader Vijay Shah Ladli Behna Statement Controversy; रतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना को लेकर मंच से ऐसा बयान दिया

मंत्री शाह बोले-सरकार करोड़ों रुपए दे रही; जो नहीं आएंगी उनकी जांच पेंडिंग कर देंगेरतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना को लेकर मंच से ऐसा बयान दिया, जिसे खुले तौर पर दबाव और धमकी के तौर पर देखा जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार अगर करोड़ों रुपए दे रही है, तो लाड़लीबैठक के दौरान मंत्री विजय शाह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से जिले में लाड़ली बहनों की संख्या पूछी। अधिकारी ने बताया कि जिले में करीब ढाई लाख लाड़ली बहनें हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को दो साल हो गए हैं। ढाई लाख में से कम से कम 50 हजार तो सम्मान करने आना चाहिए।”मंत्री ने मंच से कहा—“सरकार 1500 रुपए के हिसाब से करोड़ों रुपए दे रही है। तो दो साल में एक बार धन्यवाद तो बनता है। भोजन हम करा देंगे। जो नहीं आएंगी, फिर देखते हैं…”। इसके बाद मंत्री ने बेहद विवादास्पद बयान देते हुए कहा—“जिनके ढाई-ढाई सौ बढ़ रहे हैं, उनकी जांच करेंगे। किसी का आधार लिंक नहीं है तो जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे। मतलब वो पेंडिंग हो ही जाएंगी। फिर सब आएंगी। मंत्री के बयान के बाद बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि असहज नजर आए।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- जिन लाड़ली बहनों का भाजपा को सम्मान करना चाहिए, वहां उन्हें भाजपा के लाड़ले मंत्री अपमानित कर रहे हैं। पहले देश की गौरव कर्नल सोफिया कुरैशी पर ओछी टिप्पणी और अब प्रदेश की माता बहनों को धमकी, यह भाजपा की कुंठित और महिला विरोधी मानसिकता का साफ प्रमाण है। प्रधानमंत्री जी, क्या आपकी पार्टी में महिला अपमान ही आगे बढ़ने का रास्ता बन चुका है।कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शाह के बयान को लेकर कहा कि कर्नल सोफिया के बाद लाड़ली बहनों का अपमान किया गया। मंत्री शाह ने इसके पहले भी जब विवादित बयान दिया तो भाजपा ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की करीब 1.

27 करोड़ लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होती है। सरकार ने भाईदूज के मौके पर राशि में 250 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह मिलते थे। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सशक्तिकरण देना है।मंत्री बोले- “मजाक बना रखा है क्या? यहां से जाओ... जिला सलाहकार समिति की बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया, जब अक्षय ऊर्जा विभाग की ओर से प्रजेंटेशन देने के लिए एक मैकेनिक को भेज दिया गया। इस पर मंत्री विजय शाह नाराज हो गए। उन्होंने मैकेनिक से कहा— “मजाक बना रखा है क्या? मंत्री और विधायक बैठे हैं और मैकेनिक भेज दिया। यहां से जाओ, मेरे मुंह से अपशब्द निकल जाएंगे।” मंत्री ने इसे विभागीय अनुशासनहीनता बताते हुए अपने पीए को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखने के निर्देश दिए। वहीं, मैकेनिक संतोष तंवर ने सफाई दी कि वह विभागीय अधिकारी के निर्देश पर ही बैठक में आया था। बाद में मंत्री ने उसे धन्यवाद देकर बैठक से बाहर भेज दिया।मंत्री विजय शाह के पुराने विवादित बयान मंत्री विजय शाह ने इंदौर के महू के रायकुंडा गांव आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा- जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी। इसको लेकर उन्होंने माफी मांगी। सुप्रीम कोर्ट तक केस पहुंचा। 2013 विधानसभा चुनाव से पहले विजय शाह ने झाबुआ में एक कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। उस वक्त वे शिवराज सरकार में मंत्री थे। टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद उनसे पार्टी ने इस्तीफा ले लिया था।राहुल गांधी अविवाहित होने पर भी की थी टिप्पणी सितंबर 2022 में विजय शाह ने राहुल गांधी के अविवाहित होने पर टिप्पणी की थी। उन्होंने खंडवा में एक सभा में कहा था 50-55 साल की उम्र होने पर भी शादी न हो तो लोग पूछने लगते हैं कि लड़के में कुछ कमी है क्या?नवंबर 2023 में बालाघाट में शूटिंग करने आई अभिनेत्री विद्या बालन से शाह ने रात में मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर विद्या बालन ने आपत्ति की थी। इसके बाद शाह ने वन विभाग के जरिए फिल्म की शूटिंग रुकवा दी। मामला राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा तो शाह और वन विभाग को बैकफुट पर आना पड़ा।यूपी में कोहरे का कहर, 22 गाड़ियां टकराईंसवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरीMP में शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, पारा@4.7°Cजैसलमेर में 25 दिसंबर के बाद पड़ेगी सर्दी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

MP News Madhya Pradesh Politics BJP Vs Congress

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CM ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਿਰਮਾਣ ਕੇਂਦਰ ਵਜੋਂ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ਲਈ UK ਨਾਲ ਰਣਨੀਤਕ ਗਠਜੋੜ ਦੀ ਵਕਾਲਤCM ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਿਰਮਾਣ ਕੇਂਦਰ ਵਜੋਂ ਵਿਕਸਤ ਕਰਨ ਲਈ UK ਨਾਲ ਰਣਨੀਤਕ ਗਠਜੋੜ ਦੀ ਵਕਾਲਤPunjab News: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਵਫ਼ਦ ਨੂੰ ਮਾਰਚ ਮਹੀਨੇ ਦੌਰਾਨ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਪ੍ਰਗਤੀਸ਼ੀਲ ਪੰਜਾਬ ਨਿਵੇਸ਼ਕ ਸੰਮੇਲਨ (ਪੀ.ਪੀ.ਆਈ.ਐਸ.) ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ।
Read more »

Zee Bihar Samvad Live: डिप्टी CM सम्राट चौधरी का विशेष इंटरव्यूZee Bihar Samvad Live: डिप्टी CM सम्राट चौधरी का विशेष इंटरव्यूZee Bihar Samvad Live Update: शपथ ग्रहण के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री कभी भी कहीं भी औचक निरीक्षण करने पहुंच जा रहे हैं, इससे सरकारी अधिकारी भी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं.
Read more »

Zee 24 Taas Impact: पालघरमधील मुलींच्या विक्रीची CM फडणवीसांनी घेतली दखल, चौकशीचे आदेशZee 24 Taas Impact: पालघरमधील मुलींच्या विक्रीची CM फडणवीसांनी घेतली दखल, चौकशीचे आदेशDevendra Fadnavis on Palghar Girls being sold: झी 24 तासने पालघरमधील मुलींचा सौदा करुन त्यांची विक्री होत असल्याचं भयाण वास्तव समोर आणलं आहे. यानंतर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी त्याची दखल घेतली आहे.
Read more »

Karnataka CM Row: डीके शिवकुमार ही बनेंगे CM! कांग्रेस MLA की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कब सभालेंगे कुर्सी?Karnataka CM Row: डीके शिवकुमार ही बनेंगे CM! कांग्रेस MLA की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कब सभालेंगे कुर्सी?कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के अंदर कुर्सी की लड़ाई अपने चरम पर पहुंच गई है। इस बीच सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए तारीख बताई है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री कब
Read more »

CM Pinarayi Vijayan: പ്രതീക്ഷിച്ച ഫലമല്ല ഉണ്ടായത്; ആവശ്യമായ തിരുത്തലുകൾ വരുത്തി മുന്നോട്ടു പോകുമെന്ന് മുഖ്യമന്ത്രി പിണറായി വിജയൻCM Pinarayi Vijayan: പ്രതീക്ഷിച്ച ഫലമല്ല ഉണ്ടായത്; ആവശ്യമായ തിരുത്തലുകൾ വരുത്തി മുന്നോട്ടു പോകുമെന്ന് മുഖ്യമന്ത്രി പിണറായി വിജയൻഇതിൻറെ കാരണങ്ങൾ വിശദമായി പരിശോധിച്ച്, ആവശ്യമായ തിരുത്തലുകൾ വരുത്തി മുന്നോട്ടു പോകുമെന്നും അദ്ദേഹം പ്രതികരിച്ചു
Read more »

CM योगी की प्रेरणा से कस्टम ज्वेलरी उद्यम ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगीCM योगी की प्रेरणा से कस्टम ज्वेलरी उद्यम ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगीWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:22:45