ChatGPT: शेर्या नाम की महिला ने बताया कि कैसे ChatGPT ने उसकी मां की जान बचाने में मदद की. मां की एक साल पुरानी खांसी का कारण BP दवा का साइड इफेक्ट निकला, जिसे AI ने पहचाना. दवा बदलने से मां ठीक हो गईं. इस घटना ने सोशल मीडिया पर AI की ताकत पर बहस छेड़ दी.
ChatGPT saves life: सोशल मीडिया पर एक महिला की दिल छू लेने वाली कहानी चर्चा में है, जिसमें उसने बताया कि कैसे OpenAI का ChatGPT उसकी मां की जान बचाने में मददगार साबित हुआ. शेर्या नाम की इस महिला की मां एक साल से लगातार खांसी से परेशान थीं.
कई बड़े डॉक्टरों से इलाज कराने और होम्योपैथी, आयुर्वेद से लेकर एलोपैथी तक सब कुछ आजमाने के बाद भी हालत बिगड़ती जा रही थी. डॉक्टरों ने तकरीबन जवाब दे दिया था और कहा था कि अगर यह समस्या छह महीने और चली तो जानलेवा हो सकती है. ChatGPT बना आखिरी सहारा निराश शेर्या ने आखिरी उम्मीद के तौर पर ChatGPT से अपनी मां के लक्षण शेयर किए. चैटबॉट ने संभावित कारणों की एक सूची दी. इसमें एक वजह चौंकाने वाली थी. उनकी मां की ब्लड प्रेशर दवाई का साइड इफेक्ट था. शेर्या ने ChatGPT से मिले सुझाव को डॉक्टरों से कन्फर्म किया. डॉक्टरों ने दवा बदल दी और मां की सेहत में सुधार होने लगा. शेर्या ने भावुक होकर लिखा, “यह कोई अतिशयोक्ति नहीं है, लेकिन ChatGPT ने सच में मेरी मां की जान बचाई.” ChatGPT saved my mom My mom had a nonstop cough for 1.5 years. We saw top doctors, visited big hospitals in out of the city, tried homeopathy, ayurveda, allopathy nothing helped. It got worse: internal bleeding started. Doctors said, If this goes on for 6 more months, it could… — Shreya.tsx July 23, 2025 सोशल मीडिया पर मचा हंगामा शेर्या की पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने ChatGPT की तारीफ की और कहा कि यह AI का सही इस्तेमाल है. वहीं कुछ लोगों ने डॉक्टरों को लापरवाही के लिए आड़े हाथों लिया. एक यूजर ने लिखा, “भविष्य में डॉक्टर बेरोजगार हो सकते हैं, क्योंकि AI कई मामलों में बेहतर डायग्नोसिस कर सकता है.” किसी ने लिखा, “शुक्र है कि आपकी मां ठीक हैं, लेकिन यह बताता है कि मेडिकल केयर में कितनी कमियां हैं. BP की दवा से खांसी होना तो एक कॉमन साइड इफेक्ट है, डॉक्टरों को इसे पहले देखना चाहिए था.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “वाह! यही है AI का सही इस्तेमाल.” AI की ताकत पर फिर उठे सवाल यह कहानी जहां AI की बढ़ती शक्ति और उपयोगिता को उजागर करती है, वहीं यह भी सवाल उठाती है कि क्या आने वाले समय में AI इंसानी पेशों को चुनौती दे सकता है? शेर्या की मां का ठीक होना इस बात का सबूत है कि तकनीक का सही इस्तेमाल कभी-कभी जिंदगी और मौत के बीच का फर्क तय कर सकता है.
Mother Diagnosis Open AI Mysterious Illness Open AI News Cough Viral Post Chatgpt Diagnosis Chatgpt Saves Life AI In Healthcare Chatgpt Medical Help BP Medicine Side Effect AI Vs Doctors Chatgpt ने बचाई जान AI स्वास्थ्य में मदद चैटजीपीटी मेडिकल सलाह बीपी दवा का साइड इफेक्ट डॉक्टर बनाम AI
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गैंग्स ऑफ पंजाब! कौन है गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, जिसकी मां को रात के अंधेरे में मारी गई गोलीपंजाब के बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में करनवीर भी मारा गया, जो जग्गू के सारे धंधे संभालता था।
Read more »
वैभव सूर्यवंशी की टीम ने होव में रचा इतिहास, जो काम सचिन-गांगुली नहीं कर सके, उसे भारत की युवा ब्रिगेड ने क...वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम को 24 ओवर में हरा दिया. 50 ओवर के मैच में भारत ने इंग्लैंड की युवा टीम को हर डिपार्टमेंट में दोयम साबित किया. भारतीय युवा ब्रिगेड ने होव में जीत दर्ज कर इतिहास कायम किया.इससे पहले भारत की कोई भी टीम होव में जो नहीं कर पाई थी उसे आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम ने कर दिखाया.
Read more »
आज का शब्द: तूणीर और नागार्जुन की कविता 'जो नहीं हो सके पूर्ण-काम'aaj ka shabd tunir nagarjun famous hindi kavita jo nahin ho sake poorna kaam आज का शब्द: तूणीर और नागार्जुन की कविता 'जो नहीं हो सके पूर्ण-काम'. Read more about aaj ka shabd, hindihainhum, hindi hain hum on amar ujala kavya.
Read more »
शुभमन गिल की अगुआई में भारत ने ऐसा क्या किया कि एजबेस्टन का इतिहास बदल गयाजो काम मंसूर अली खान पटौदी, कपिल देव और विराट कोहली जैसे दिग्गज कप्तान भी नहीं कर सके, वह शुभमन गिल ने अपने कप्तान बनने के साथ ही कर दिखाया.
Read more »
फिल्माया, स्ट्रीम किया और कमाए लाखों... सड़क चलती औरतों का ऐसे हो रहा शोषणइंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कम से कम 23 ऐसे अकाउंट्स ढूंढे जो महिलाओं की चुपके से बनाई गई वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.
Read more »
पहाड़ी राज्य में निवेश लाना मुश्किल चुनौती, धामी सरकार ने करके दिखाया : गृह मंत्री अमित शाहपहाड़ी राज्य में निवेश लाना मुश्किल चुनौती, धामी सरकार ने करके दिखाया : गृह मंत्री अमित शाह
Read more »
