Om Prakash Rajbhar Bihar Politics: ओम प्रकाश राजभर इन दिनों बिहार पर खास तौर पर फोकस कर रहे हैं. जानिए क्या है उनका इरादा...
Om Prakash Rajbhar Bihar Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यूपी में बीजेपी का सहयोगी दल है. इस पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. उनकी पार्टी के यूपी में छह विधायक हैं.
माफ़िया डॉन मुख़्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी इसी पार्टी से विधायक चुने गए हैं. ओम प्रकाश राजभर इन दिनों यूपी से अधिक बिहार में एक्टिव हैं. उनकी सक्रियता ने बीजेपी और जेडीयू की टेंशन बढ़ा दी है. बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. राजभर की पार्टी ने इनमें से दो सीटों रामगढ़ और तरारी में अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. उनके इस फ़ैसले से बीजेपी कैंप में बेचैनी बढ़ गई है. राजभर की पार्टी के चुनाव लड़ने से सीधा नुक़सान बीजेपी का है. बीजेपी की बढ़ाई टेंशनबिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नाड्डा को दी.ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के चुनाव लड़ने से बीजेपी के वोटों में बंटवारे का ख़तरा है. बीजेपी किसी भी सूरत में ये ख़तरा मोल लेने को तैयार नहीं है. फिर आनन-फ़ानन में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने ओम प्रकाश राजभर से संपर्क किया. कहा गया कि आप तो हमारे सहयोगी हैं. इस पर राजभर ने जवाब दिया कि हमारा गठबंधन तो यूपी में है,बिहार में नहीं. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के आग्रह पर राजभर की पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});बिहार का बार-बार दौराबिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं. ओम प्रकाश राजभर अब यूपी के बाद बिहार में अपना दम दिखाना चाहते हैं. इसीलिए हर महीने राज्य के किसी न किसी कोने में रैली कर रहे हैं. उन्होंने अपनी पार्टी का 22वां स्थापना दिवस भी 27 अक्टूबर को नवादा में मनाया. इस रैली में उन्होंने बिहार के लोगों से तीन मंत्री और दस विधायक देने का वादा किया. यूपी सरकार में मंत्री राजभर कहते हैं कि राजभर, रजवार, राजवंशी और राजघोष बिरादरी के लोगों की अपनी कोई पार्टी नहीं है. हम उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी देंगे.बिहार में इस समाज के लोग अति पिछड़ी बिरादरी में आते हैं.राजभर की मंशा येइसी महीने की आख़िर में ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में चार रैलियां करने की योजना बनाई है.पहली रैली अरवा में करने की तैयारी है. तारीख़ 30 अक्टूबर तय की गई है. ये सभी इलाक़े कभी नक्सल प्रभावित थे. पिछले कुछ महीनों में सुहेलदेव समाज पार्टी ने बिहार में मोतिहारी से लेकर भागलपुर तक में जन सभाएं कर चुकी है. राजभर की रणनीति बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी जेडीयू पर जवाब बनाने की है.अपनी ताक़त दिखाकर बिहार में एनडीए में शामिल होने की है.राजभर अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं, पर ये काम बहुत कठिन है.मायावती और अखिलेश यादव भी ये काम नहीं कर पाए हैं.तमाम कोशिशों के बावजूद समाजवादी पार्टी और बीएसपी बिहार में अपने पैर जमाने में कामयाब नहीं रही.
Akhilesh Yadav Mayawati Bihar BJP Suheldev Bharatiya Samaj Party ओम प्रकाश राजभर अखिलेश यादव मायावती बिहार भाजपा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IP यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने का फाइनल मौका, 10 प्रोग्राम में हैं सीट, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशनIP University CUET UG Score: ऐसे स्टूडेंटस जो एडमिशन का इंतजार कर रहे थे लेकिन दाखिला नहीं ले पाए थे वो अब आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
काजू बादाम से भी ज्यादा ताकतवर है ये ड्राई फ्रूट, फायदे जान आज से ही शुरू कर देंगे खानाMoongfali Ke Fayde: मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं.
Read more »
मोम की तरह पिघल सकती है पेट की चर्बी, 1 महीने में मोटा पेट होने लगेगा पतला, बस इस तरह करें मेथी दाने का इस्तेमालMethi Dana For Weight Loss: मेथी में फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को सुधारने, भूख को कंट्रोल करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं.
Read more »
DNA: मुसलमानों को भड़का रहे हैं कांग्रेस नेता?हमारे ही देश में ऐसे नेताओँ की कमी नहीं है..जो देश को बांटकर..समाज को काटने का काम कर रहे हैं । Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Jharkhand Politics: अखिलेश यादव खबरों में रहने के लिए राजनीतिक बयानबाजी करते हैं: दीपक प्रकाशJharkhand Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटंगे तो कटंगे’ वाले बयान की निंदा करते हुए कहा था कि यह नारा बीजेपी के पतन में आखिरी कील साबित होगा. इस पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद दीपक प्रकाश ने तंज कसते हुए आरोप लगाया हैं.
Read more »
UP Politics: PDA मतलब परिवार डेवलपमेंट ऑथरिटी... राजभर ने पीडीए का फुलफॉर्म बता ले लिए अखिलेश के मजेसुभासपा अध्यक्ष बड़े दिनों बाद अपने चितपरिचित अंदाज में दिखे। यूपी कैबिनेट के मंत्री ओम ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले का भी नया नामकरण कर दिया।
Read more »
