जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: UP में 12वीं पास के लिए 661 वैकेंसी; द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ...

661 Vacancies For 12Th Pass In UP News

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: UP में 12वीं पास के लिए 661 वैकेंसी; द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को बांटे राष्ट्रीय ...
Draupadi Murmu Distributed PM National Child Awar
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 212 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात UPSSSC और छत्तीसगढ़ में निकली सिविल जज की वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे मलयालम लेखक के निधन के बारे में। टॉप स्टोरी में बात प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार और BPSC ऑफिस के सामने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की। करेंट

UP में 12वीं पास के लिए 661 वैकेंसी; द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को बांटे राष्ट्रीय बाल पुरस्कारआज टॉप जॉब्‍स में बात UPSSSC और छत्तीसगढ़ में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे मलयालम लेखक एम.

टी. वासुदेवन के निधन के बारे में। टॉप स्टोरी में बात राष्ट्रीय बाल पुरस्कार और BPSC ऑफिस के सामने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की।मशहूर मलयालम लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम. टी. वासुदेवन नायर का 26 दिसंबर को निधन हो गया। उनकी उम्र 91 साल थी। वे आधुनिक मलयालम साहित्य के एक बेहतरीन लेखक, स्क्रीन राइटर और फिल्म डायरेक्टर थे। उन्होंने 7 फिल्मों का निर्देशन किया है और लगभग 54 फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म निर्माल्यम एमटी वासुदेवन ने बनाई थी जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बंधनम और कडव फिल्मों में बतौर डायरेक्टर के रूप में काम किया।26 दिसंबर को बिहार कैडर के 1992 बैच के IAS ऑफिसर अरुणीश चावला वित्‍त मंत्रालय में रेवेन्यू सेक्रेटरी नियुक्त किए गए। चावला अभी रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO अमित अग्रवाल नए फार्मास्‍यूटिकल सेक्रेटरी नियुक्‍त किए गए।1. यूपी में स्टेनोग्राफर के 661 पदों पर निकली भर्ती यूपी में स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए आज यानी 26 दिसंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस का भुगतान करने की भी आखिरी तारीख यही है। वहीं फॉर्म में 1 फरवरी 2025 तक करेक्शन किया जा सकता है।UPSSSC PET 2024 Score Card और NIELIT CCC Exam पास होना चाहिए। 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग और हिन्दी स्टेनोग्राफर में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।2. छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती 2024 के लिए आज से आवेदन शुरू छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जनवरी, 2025 से फॉर्म में करेक्शन की प्रोसेस शुरू होगी, जो कि 27 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगी। आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए आखिरी तारीख बीतने के बाद कैंडिडेट्स को दोबारा मौका देते वक्त फीस का भुगतान करना होगा। इसके लिए 500 रुपए फीस देनी होगी।उम्मीदवारों को 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस बार 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। बाल पुरस्कार सात कैटेगरी में दिए गए हैं। जिसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयर्नमेंट शामिल हैं। इओना थापा को भी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। 17 साल के इओना ने आग लगने पर घर में फंसे 36 लोगों को सुरक्षित निकाला था। खेल कैटेगरी में चर्चित नाम 3 साल के अनीश सरकार का है। जो FIDE रैंकिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज प्लेयर हैं। कोलकाता में रहने वाले अनीश सरकार की उम्र 3 साल, आठ महीने और 19 दिन है। बिहार के नालंदा की गोल्डी कुमारी को राष्ट्रपति मुर्मू ने बाल पुरस्कार दिया। दिव्यांग गोल्डी ने थाईलैंड में विश्व पैरा ओलिंपिक यूथ गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। बिहार के शेखपुरा जिले के सौरभ कुमार को बहादुरी के लिए अवॉर्ड मिला। 9 साल के सौरभ ने तीन लकड़ियों को तालाब में डूबने से बचाया था।25 दिसंबर को BPSC ऑफिस के सामने धरने पर बैठे स्टूडेंट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल, 250 से ज्यादा कैंडिडेट्स BPSC ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे। स्‍टूडेंट्स ने बताया कि घेराव की जानकारी लगते ही पुलिस ने बगैर किसी चेतावनी के लाठीचार्ज शुरू कर दिया। BPSC कैंडिडेट रोहित कुमार ने बताया कि लाठीचार्ज में करीब 40 छात्र घायल हो गए। वहीं, एक महिला समेत 8 कैंडिडेटस को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये कैंडिडेट्स BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे जो 13 दिसंबर को हुई थी। कैंडिडेट्स ने पेपर लीक का आरोप लगाया था। जिसे आयोग ने माना और विवादित सेंटर पर दोबारा परीक्षा करवाने की बात कही थी। मगर कैंडिडेट्स की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द हो और सभी का एग्जाम दोबारा कराया जाए।जम्मू एंड कश्मीर बैंक में अप्रेंटिस के 278 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, रिटन एग्जाम से सिलेक्शननाबार्ड में ग्रेजुएट्स से लेकर पीजी होल्डर्स के लिए भर्ती; एज लिमिट 55 साल, सैलरी 36 लाख सालाना तककेंद्र सरकार ने मणिपुर सहित 5 राज्यों के राज्यपाल बदले; पीएम मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कियागुजरात में 3 दिन 20 जिलों में बारिश की संभावनाश्रीगंगानगर में कई जगह छाया कोहरा, सर्दी का असर तेजचित्तौड़गढ़ में छाए बादल, हो सकती है मावठ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Draupadi Murmu Distributed PM National Child Awar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: ITBP में 10वीं पास, BEL में इंजीनियर्स की वैकेंसी; स्‍कूल में बच्‍चों को बांटा फंगस-...जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: ITBP में 10वीं पास, BEL में इंजीनियर्स की वैकेंसी; स्‍कूल में बच्‍चों को बांटा फंगस-...नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात ITBP और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे दुनिया के फास्टेस्ट रोबोट के बारे में और टॉप स्टोरी में बात शशि थरूर की फर्राटेदार इंग्लिश के सीक्रेट्स की। करेंट अफेयर्स 1.
Read more »

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार में 12वीं पास के लिए 305 वैकेंसी, REET-2024 के लिए 15 जनवरी तक अप्लाई करेंजॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार में 12वीं पास के लिए 305 वैकेंसी, REET-2024 के लिए 15 जनवरी तक अप्लाई करेंनमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात बिहार पुलिस और राजस्थान में निकली टीचर्स की वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके की पहली विदेश यात्रा के बारे में। और टॉप स्टोरी में बात इंडियन मिलिट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड की...
Read more »

राष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपाल की की नियुक्ति की हैराष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपाल की की नियुक्ति की हैराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए कई राज्यों में राज्यपाल के पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है।
Read more »

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां कींराष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां कींराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं।
Read more »

नए राज्यपालों की नियुक्तियाँनए राज्यपालों की नियुक्तियाँराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है।
Read more »

राष्ट्रपति ने दिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारराष्ट्रपति ने दिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:23:29