Viral job application mistake: काम कोई भी हो, फोकस उसी पर होना चाहिए। वरना वही होता है, जो इन मैडम के साथ हुआ! इन्होंने एक जॉब के लिए ईमेल किया था। लेकिन किस्मत देखिए कि CV के बजाय उन्होंने ग्रोसरी बिल अटैच कर दिया। अब HR का जवाब वायरल हो गया है।
नौकरी के लिए ईमेल भेजते वक्त 'अटैचमेंट' चेक करना कितना जरूरी है, यह इस वायरल पोस्ट से सीख लीजिए। हिमांशी नाम की एक लड़की ने जॉब के लिए अप्लाई करते वक्त गलती से अपने CV की जगह 'ब्लिंकिट' का ग्रोसरी बिल अटैच कर दिया। जब HR का रिप्लाई आया, तो लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब यह मजेदार 'गलती' सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।HR का मेल और वो जवाब But.
.. 30 मार्च को हिमांशी ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। ये स्क्रीनशॉट उस कंपनी के HR के रिप्लाई का था, जहां उन्होंने अप्लाई किया था। मेल की शुरुआत बड़ी मीठी थी- हाय हिमांशी, आपकी एप्लीकेशन के लिए धन्यवाद। लेकिन असली 'खेला' अगली लाइन में हुआ। HR ने आगे लिखा- लेकिन आपने अपना ब्लिंकिट का बिल अटैच कर दिया है। सोचिए बॉस, उस वक्त हिमांशी का कलेजा कैसे मुंह को आ गया होगा! अपनी इस भयंकर 'गलती' पर माथा पीटते हुए हिमांशी ने स्क्रीनशॉट शेयर किया और कैप्शन में लिखा- मैं खुद ही अपनी सबसे बड़ी दुश्मन हूं)।'जॉब तो गई, अब आइसक्रीम ही दे दो' कहते हैं ना कि जब रायता फैल ही जाए, तो उसमें बूंदी डालकर मजे लेने चाहिए। हिमांशी ने भी यही किया। जब पोस्ट वायरल होने लगी, तो उन्होंने खुद पर ही जोक मारते हुए अगला पोस्ट किया- Blinkit जॉब तो नहीं मिल पाएगी, फ्री कंडोलेंस यानी सांत्वना के लिए आइसक्रीम ही दे दो। खबर लिखे जाने तक इस 'महान भूल' को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक कर के अपनी 'सहानुभूति' जताई है।इंटरनेट की जनता के गजब 'ताने और ठहाके' अब जहां ऐसा 'कांड' हो, वहां कमेंट बॉक्स में पंचायत न बैठे, ऐसा कैसे हो सकता है? लोग हिमांशी के इस दर्द से खुद को इतना रिलेट कर रहे हैं कि कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक भाई ने अपना दर्द बताते हुए लिखा- सच कहूं तो प्रेशर में मैं भी बिल्कुल यही गलती करता। एक यूजर ने गजब का तंज कसा- कम से कम आपने उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की झलक तो दिखा ही दी! एक तीसरे शख्स ने मजे लेते हुए लिखा- HR भी कंफ्यूज हो गया होगा कि आपकी स्किल्स चेक करे या आपकी स्नैक्स की चॉइस। वहीं एक ने इसे नया ट्रेंड बताते हुए कहा- ब्लिंकिट का इनवॉइस ही अब नया रिज्यूमे फॉर्मेट है भाई!
Job Application Gone Wrong Blinkit Invoice Viral HR Funny Replies Job Search Memes ब्लिंकिट इनवॉइस वायरल रिज्यूमे की जगह भेजा बिल फनी वायरल न्यूज सोशल मीडिया वायरल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AI से लिखाया जॉब एप्लिकेशन: अपना नाम, एक्सपीरियंस तक एडिट नहीं किया; CEO ने शेयर किया पोस्ट, कहा- अंधे मत...Job application written by AI Shared on Social Media
Read more »
क्विक कॉमर्स रेस: Blinkit ने Zepto को पछाड़ते हुए किया विजयएक ISB छात्रा ने Blinkit, Swiggy और Zepto की डिलीवरी स्पीड का परीक्षण किया और Blinkit ने प्रोटीन बार को सबसे तेज़ समय में पहुंचाया।
Read more »
एक ऑर्डर पहुंचाने के Zepto-Blinkit डिलवरी बॉय को कितने रुपये मिलते हैं?एक ऑर्डर पहुंचाने के Zepto-Blinkit डिलवरी बॉय को कितने रुपये मिलते हैं?
Read more »
अब 10 मिनट में घर पहुंचेगी Airtel SIM, Blinkit के साथ मिलाया हाथAirtel ने Blinkit के साथ हाथ मिलाया है. इस पार्टनरशिप के तहत आप कंपनी के सिम कार्ड को Blinkit से ऑर्डर कर पाएंगे.
Read more »
क्विक डिलीवरी एप्स पर जंक-फूड का ऑप्शन आधे से ज्यादा: 10 में से 4 घर के बच्चे मंगवा रहे नूडल्स, चिप्स और चॉ...LocalCircles survey: Over 50% packaged food on Blinkit, Zepto, Instamart is HFSS/UPF.
Read more »
Zomato CEO Deepinder Goyal resigns: রাঘবের তিরেই কি কাত? ১০ ঘণ্টা ইস্যুতে গিগ-কর্মীদের ধর্মঘটের পর নিজের সংস্থা থেকেই বেরিয়ে গেলেন Zomato CEO দীপিন্দর...Deepinder Goyal resigns as Eternal CEO Blinkit Albinder Dhindsa takes over What is the matter actually
Read more »
