Batla House Trailer: जॉन अब्राहम की 'बटला हाउस' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन से भरपूर फिल्म विवादित एनकाउंटर की सुलझाएगी गुत्थी
Batla House Trailer: जॉन अब्राहम की ‘बटला हाउस’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन से भरपूर फिल्म विवादित एनकाउंटर की सुलझाएगी गुत्थी जनसत्ता ऑनलाइन July 10, 2019 3:09 PM Batla House Trailer: ‘बटला हाउस’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Batla House Trailer Release: जॉन अब्राहम स्टारर ‘बटला हाउस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अब लोगों को बटला हाउस की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ‘बटला हाउस’ के जरिए जॉन अब्राहम ने एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म की कहानी साल 2008 में दिल्ली के जामिया नजर में पुलिस द्वारा किये गए टूरिस्ट्स के विवादित एनकाउंटर पर आधारित है। ट्रेलर में जॉन का एक्शन और एक्टिंग देखकर फैन्स तारीफ किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि ऑफिसर संजय कुछ स्टूडेंट्स का एनकाउंटर कर देते हैं। हालांकि बाद में एक सीनियर पुलिस अधिकारी कहते हैं कि उन्होंने संजय को सिर्फ जांच करने का आधिकार दिया था, एनकाउंटर का नहीं। संजय के खिलाफ जनता सड़कों पर मोर्चा खोल देती है। वहीं अब बात संजय की नौकरी पर भी आ जाती है। हालांकि संजय और उनकी पत्नी हार नहीं मानते हैं। तो कैसे संजय खुद को साबित कर पाएंगे बेगुनाह? यही फिल्म का राज है। 6 जुलाई को ‘बटला हाउस’ फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जॉन की फिल्म के टीजर में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला था। टीजर में रात के अंधेरे में ताबड़तोड़ बरसती गोलियों की आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म के ट्रेलर को अबतक 14 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। जॉन अब्राहम ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ”देश का सबसे चर्चित पुलिस अधिकारी, एक एनकाउंटर से सब बदल दिया। 11 सालों के बाद वह अपनी रियल कहानी के साथ वापस आया है। #बटला_हाउस।” Also Read बता दें कि फिल्म में जॉन फिल्म में संजीव कुमार यादव का रोल अदा कर रहे हैं, जो कि इस एनकाउंटर का नेतृत्व कर रहे थे। फिल्म की टैग लाइन इंडियाज मोस्ट डेकोरेटेड/कंट्रोवर्सियल कॉप है। फिल्म में ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जिसने 70 एनकाउंटर, 30 केस में 22 की गुत्थी सुलझाई और 9 गेलन्ट्री अवॉर्ड भी अपने नाम किये। जॉन अब्राहम की फिल्म में मृणाल ठाकुर भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसी दिन अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ और प्रभास की ‘साहो’ भी रिलीज हो रही है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Batla House Trailer: जॉन अब्राहम की ‘बटला हाउस’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन से भरपूर फिल्म विवादित एनकाउंटर की सुलझाएगी गुत्थी जनसत्ता ऑनलाइन July 10, 2019 3:09 PM Batla House Trailer: ‘बटला हाउस’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Batla House Trailer Release: जॉन अब्राहम स्टारर ‘बटला हाउस’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अब लोगों को बटला हाउस की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। ‘बटला हाउस’ के जरिए जॉन अब्राहम ने एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म की कहानी साल 2008 में दिल्ली के जामिया नजर में पुलिस द्वारा किये गए टूरिस्ट्स के विवादित एनकाउंटर पर आधारित है। ट्रेलर में जॉन का एक्शन और एक्टिंग देखकर फैन्स तारीफ किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि ऑफिसर संजय कुछ स्टूडेंट्स का एनकाउंटर कर देते हैं। हालांकि बाद में एक सीनियर पुलिस अधिकारी कहते हैं कि उन्होंने संजय को सिर्फ जांच करने का आधिकार दिया था, एनकाउंटर का नहीं। संजय के खिलाफ जनता सड़कों पर मोर्चा खोल देती है। वहीं अब बात संजय की नौकरी पर भी आ जाती है। हालांकि संजय और उनकी पत्नी हार नहीं मानते हैं। तो कैसे संजय खुद को साबित कर पाएंगे बेगुनाह? यही फिल्म का राज है। 6 जुलाई को ‘बटला हाउस’ फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जॉन की फिल्म के टीजर में धमाकेदार एक्शन देखने को मिला था। टीजर में रात के अंधेरे में ताबड़तोड़ बरसती गोलियों की आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म के ट्रेलर को अबतक 14 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। जॉन अब्राहम ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ”देश का सबसे चर्चित पुलिस अधिकारी, एक एनकाउंटर से सब बदल दिया। 11 सालों के बाद वह अपनी रियल कहानी के साथ वापस आया है। #बटला_हाउस।” Also Read बता दें कि फिल्म में जॉन फिल्म में संजीव कुमार यादव का रोल अदा कर रहे हैं, जो कि इस एनकाउंटर का नेतृत्व कर रहे थे। फिल्म की टैग लाइन इंडियाज मोस्ट डेकोरेटेड/कंट्रोवर्सियल कॉप है। फिल्म में ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जिसने 70 एनकाउंटर, 30 केस में 22 की गुत्थी सुलझाई और 9 गेलन्ट्री अवॉर्ड भी अपने नाम किये। जॉन अब्राहम की फिल्म में मृणाल ठाकुर भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इसी दिन अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ और प्रभास की ‘साहो’ भी रिलीज हो रही है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मौसम विभाग की भविष्यवाणी, UP-दिल्ली व हरियाणा में अगले कुछ घंटों में होगी बारिशमौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार सोमवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Read more »
इस देश में वामपंथी गठबंधन के युग का अंत, दक्षिणपंथी पार्टी ने हासिल की शानदार जीतनई संसद में स्पष्ट बहुमत पाने वाली पार्टी के नेता मित्सोताकिस ने कहा, 'मैंने एक मजबूत जनादेश के लिए देने कहा और आप इसे देने में मेरे प्रति उदार रहे हैं. मैं आपको निराश नहीं करूंगा.'
Read more »
इजरायल में चुनाव से पहले बेंजामिन नेतन्याहू की भारत दौरे की योजनाइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू का देश में होने वाले आम चुनावों से पहले भारत का दौरा करने की उम्मीद है।
Read more »
विराट की अगुआई में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का सक्सेस रेट 83%विराट की अगुआई में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 7 वनडे खेले हैं। इनमें से 5 में उसे जीत हासिल हुई है। 22 अक्टूबर 2017 को हुआ मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। उसके बाद से भारतीय टीम ने अब तक न्यूजीलैंड से 5 वनडे खेले और सभी में जीत हासिल की।
Read more »
हर्षिता की मौत पर ससुरालीजनों को जेल भेजा, पति ने कही ऐसी बात Kanpur Newsहर्षिता की मौत पर ससुरालीजनों को जेल भेजा, पति ने कही ऐसी बात KanpurNews Harshitamurdercase
Read more »
मौसम अपडेट : देश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीउत्तर भारत में मानसून की सक्रियता से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर में मंगलवार की तरह आज भी गर्मी के साथ नमी वाला मौसम रहने की उम्मीद जताई गई है और हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश हुई। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। अगले 2 दिनों में असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलावा तटीय एवं भीतरी कर्नाटक में भारी वर्षा हो सकती है।
Read more »
