जैश सरगना मसूद अजहर की संपत्तियां जब्त करेगी फ्रांस सरकार

United States News News

जैश सरगना मसूद अजहर की संपत्तियां जब्त करेगी फ्रांस सरकार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 99 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

France decided to freeze assets of Jaish-e-Mohammed JeM Chief Masood Azhar | मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने चौथी बार अड़ंगा लगाया फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 27 फरवरी को प्रस्ताव पेश किया था

मसूद अजहर के संगठन ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। -फाइलफ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 27 फरवरी को प्रस्ताव पेश किया था फ्रांस सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की संपत्तियां जब्त करने का फैसला लिया। इससे पहले फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन चीन ने चौथी बार इस पर अड़ंगा लगा दिया। मसूद अजहर पाकिस्तान में है और 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले का दोषी है।चीन ने बुधवार रात प्रस्ताव में तकनीकी खामी बताकर इसे रोका। उसने कहा था कि वह बिना सबूताें के कार्रवाई के खिलाफ है। जबकि 10 से अधिक देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। मसूद के मामले में चीन के विरोध पर भारत के बाद अमेरिकी ने भी निराशा जताई। अमेरिकी सांसद इलियट एंजेल ने कहा कि चीन और पाकिस्तान को अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्व पूरे करने का पर्याप्त मौका मिला है।इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग के उपप्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो ने कहा था कि मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित करने के संयुक्त राष्ट्र के दायरे में आता है। अमेरिका और चीन क्षेत्रीय स्थायित्व और शांति लाना चाहते हैं। लेकिन मसूद को आतंकी घोषित करने के प्रयासों को नाकाम करने से यह लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा। जैश भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार है। उससे क्षेत्रीय स्थायित्व और शांति के लिए खतरा है।भारत ने मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए पहली बार यूएन में प्रस्ताव दिया था। भारत ने एक बार फिर अमेरिका, यूके और फ्रांस के साथ मिलकर अजहर पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव में कहा गया कि जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमले का मास्टरमाइंड अजहर ही था। पी-3 राष्ट्रों ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए प्रस्ताव दिया।मसूद अजहर भारत में कई बार आतंकी हमलों को साजिश रचने के साथ उन्हें अंजाम दे चुका है। वह 2001 में संसद पर हुए हमले का भी दोषी है। इस दौरान नौ सुरक्षाकर्मियों की जान गई थी। इसके अलावा जनवरी 2016 में जैश के आतंकियों ने पंजाब के पठानकोट एयरबेस और इसी साल सितंबर में उरी में सेना के हेडक्वार्टर पर हमला किया था।.

मसूद अजहर के संगठन ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। -फाइलफ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 27 फरवरी को प्रस्ताव पेश किया था फ्रांस सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की संपत्तियां जब्त करने का फैसला लिया। इससे पहले फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन चीन ने चौथी बार इस पर अड़ंगा लगा दिया। मसूद अजहर पाकिस्तान में है और 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले का दोषी है।चीन ने बुधवार रात प्रस्ताव में तकनीकी खामी बताकर इसे रोका। उसने कहा था कि वह बिना सबूताें के कार्रवाई के खिलाफ है। जबकि 10 से अधिक देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। मसूद के मामले में चीन के विरोध पर भारत के बाद अमेरिकी ने भी निराशा जताई। अमेरिकी सांसद इलियट एंजेल ने कहा कि चीन और पाकिस्तान को अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्व पूरे करने का पर्याप्त मौका मिला है।इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग के उपप्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो ने कहा था कि मसूद अजहर वैश्विक आतंकी घोषित करने के संयुक्त राष्ट्र के दायरे में आता है। अमेरिका और चीन क्षेत्रीय स्थायित्व और शांति लाना चाहते हैं। लेकिन मसूद को आतंकी घोषित करने के प्रयासों को नाकाम करने से यह लक्ष्य हासिल नहीं हो पा रहा। जैश भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार है। उससे क्षेत्रीय स्थायित्व और शांति के लिए खतरा है।भारत ने मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए पहली बार यूएन में प्रस्ताव दिया था। भारत ने एक बार फिर अमेरिका, यूके और फ्रांस के साथ मिलकर अजहर पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव में कहा गया कि जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमले का मास्टरमाइंड अजहर ही था। पी-3 राष्ट्रों ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए प्रस्ताव दिया।मसूद अजहर भारत में कई बार आतंकी हमलों को साजिश रचने के साथ उन्हें अंजाम दे चुका है। वह 2001 में संसद पर हुए हमले का भी दोषी है। इस दौरान नौ सुरक्षाकर्मियों की जान गई थी। इसके अलावा जनवरी 2016 में जैश के आतंकियों ने पंजाब के पठानकोट एयरबेस और इसी साल सितंबर में उरी में सेना के हेडक्वार्टर पर हमला किया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीन ने फिर लगाया अड़ंगा, वैश्विक आतंकी नहीं घोषित हो सका मसूद अजहर– News18 हिंदीचीन ने फिर लगाया अड़ंगा, वैश्विक आतंकी नहीं घोषित हो सका मसूद अजहर– News18 हिंदीआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर आज फैसला आ सकता है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर के खिलाफ फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे बड़े देशों ने प्रस्ताव दिया है. अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति से मौलाना मसूद अजहर पर हर तरह के प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इस प्रस्ताव में कहा है कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर हथियारों के व्यापार और वैश्विक यात्रा से जुड़े प्रतिबंध लगाने के साथ उसकी परिसंपत्ति भी जब्त की जाएं. pulwama terror attack: masood azhar could be ban by unsc onm
Read more »

जानें क्या है वीटो, जिससे मसूद अजहर को बचाता है चीन-Navbharat Timesजानें क्या है वीटो, जिससे मसूद अजहर को बचाता है चीन-Navbharat TimesNews in Hindi: उस वीटो पावर के बारे में जानना जरूरी है जिसकी मदद से चीन हर बार मसूद अजहर को बचा लेता है।
Read more »

आतंकवादी मसूद अजहर पर फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, देश में जब्त करेगा सभी संपत्तियां-Navbharat Timesआतंकवादी मसूद अजहर पर फ्रांस की बड़ी कार्रवाई, देश में जब्त करेगा सभी संपत्तियां-Navbharat TimesIndia News: संयुक्त राष्ट्र में चीन के वीटो से बचे जैश सरगना मसूद अजहर पर फ्रांस अब काफी सख्त रुख अपनाने वाला है। फ्रांस ने कहा है वह अपने देश में जैश की सभी संपत्तियों को जब्त करेगा। जैश के खिलाफ फ्रांस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
Read more »

फ्रांस का बड़ा कदम, पुलवामा हमले के गुनहगार मसूद अजहर की सभी संपत्तियां करेगा जब्‍तफ्रांस का बड़ा कदम, पुलवामा हमले के गुनहगार मसूद अजहर की सभी संपत्तियां करेगा जब्‍तमसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के लिए फ्रांस ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ भारत का समर्थन किया है. चीन ने अड़ंगा लगाया है.
Read more »

मसूद अजहर को झटका, फ्रांस में जैश-ए-मोहम्मद की संपत्ति जब्त करेगी सरकार- Amarujalaमसूद अजहर को झटका, फ्रांस में जैश-ए-मोहम्मद की संपत्ति जब्त करेगी सरकार- Amarujalaमसूद अजहर को झटका, फ्रांस में जैश-ए-मोहम्मद की संपत्ति जब्त करेगी सरकार France FrenchAssets JaisheMohammed MasoodAzhar Pakistan UNSCN
Read more »

भारत को मिली बड़ी सफलता, मसूद अजहर की सारी प्रॉपर्टी जब्त करेगा फ्रांस– News18 हिंदीभारत को मिली बड़ी सफलता, मसूद अजहर की सारी प्रॉपर्टी जब्त करेगा फ्रांस– News18 हिंदीफ्रांस ने कहा है कि वह अपने देश में स्थित जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की संपत्तियों को फ्रीज कर देगा.
Read more »

मसूद अजहर के खिलाफ भारत की कूटनीतिक जीत, फ्रांस में जैश की संपत्ति होगी जब्तमसूद अजहर के खिलाफ भारत की कूटनीतिक जीत, फ्रांस में जैश की संपत्ति होगी जब्तफ्रांस सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकी मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद की फ्रेंच संपत्तियों को फ्रीज करेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:33:25