जेल में कविताएं लिखता था अपराधी, पढ़कर सुप्रीम कोर्ट ने कम कर दी सजा
जेल में कविताएं लिखता था अपराधी, पढ़कर सुप्रीम कोर्ट ने कम कर दी सजा जनसत्ता ऑनलाइन March 3, 2019 3:28 PM सुप्रीम कोर्ट ने कविताओं के आधार पर दोषी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला। एक अपराधी द्वारा जेल में लिखी गई कविताओं के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने अपराधी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का फैसला किया है। कोर्ट ने पाया कि दोषी व्यक्ति द्वारा लिखी गई कविताओं से पता चलता है कि व्यक्ति को अपने किए पर पछतावा है और अब उसमें सुधार आ गया है। जस्टिस एके सीकरी, जस्टिस अब्दुल नजीर और जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि ‘जेल में लिखी गईं कविताओं से पता चलता है कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है, जो कि उसने तब की थी, जब वह काफी युवा था। अब उसमें सुधार आ गया है।’ खबर के अनुसार, सुरेश बोरकर नामक व्यक्ति को एक बच्चे के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में मौत की सजा सुनायी गई थी। दोषी व्यक्ति पिछले 18 सालों से जेल में बंद है और अब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी मौत की सजा को बदलकर उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। दोषी व्यक्ति की मौत की सजा उम्रकैद में बदलते हुए बेंच ने कहा कि ‘दोषी व्यक्ति द्वारा किए गए अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हम यह नहीं मान पा रहे हैं कि यह अपराध दुर्लभतम श्रेणी का अपराध है। कोर्ट ने कहा कि अपराध करते समय दोषी व्यक्ति की उम्र 22 साल थी और अब वह जेल में अपने अपराध के लिए 18 साल बिता चुका है। इस दौरान उसका व्यवहार अच्छा रहा है और वह कोई प्रोफेशनल किलर भी नहीं है। दोषी, सभ्य बनकर फिर से समाज में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।’ बता दें कि दोषी व्यक्ति ने जेल में रहते हुए ही ग्रेजुएशन किया है, साथ ही वह गांधी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे गांधी विचारों की ट्रेनिंग भी कर रहा है। दोषी व्यक्ति की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दोषी 18 साल जेल में काट चुका है और जो गलती उसने की उसे उसका सबक भी मिल चुका है। जेल में रहने के दौरान उसने जो कविताएं लिखी हैं, उनसे उसकी मनोस्थिति के बारे में पता चलता है कि उसे अपने किए पर पछतावा है। गौरतलब है कि ट्रायल कोर्ट द्वारा फांसी की सजा मिलने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में दोषी की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने सजा में बदलाव करते हुए इसे उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
जेल में कविताएं लिखता था अपराधी, पढ़कर सुप्रीम कोर्ट ने कम कर दी सजा जनसत्ता ऑनलाइन March 3, 2019 3:28 PM सुप्रीम कोर्ट ने कविताओं के आधार पर दोषी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला। एक अपराधी द्वारा जेल में लिखी गई कविताओं के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने अपराधी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का फैसला किया है। कोर्ट ने पाया कि दोषी व्यक्ति द्वारा लिखी गई कविताओं से पता चलता है कि व्यक्ति को अपने किए पर पछतावा है और अब उसमें सुधार आ गया है। जस्टिस एके सीकरी, जस्टिस अब्दुल नजीर और जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि ‘जेल में लिखी गईं कविताओं से पता चलता है कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है, जो कि उसने तब की थी, जब वह काफी युवा था। अब उसमें सुधार आ गया है।’ खबर के अनुसार, सुरेश बोरकर नामक व्यक्ति को एक बच्चे के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में मौत की सजा सुनायी गई थी। दोषी व्यक्ति पिछले 18 सालों से जेल में बंद है और अब सुप्रीम कोर्ट ने उसकी मौत की सजा को बदलकर उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। दोषी व्यक्ति की मौत की सजा उम्रकैद में बदलते हुए बेंच ने कहा कि ‘दोषी व्यक्ति द्वारा किए गए अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हम यह नहीं मान पा रहे हैं कि यह अपराध दुर्लभतम श्रेणी का अपराध है। कोर्ट ने कहा कि अपराध करते समय दोषी व्यक्ति की उम्र 22 साल थी और अब वह जेल में अपने अपराध के लिए 18 साल बिता चुका है। इस दौरान उसका व्यवहार अच्छा रहा है और वह कोई प्रोफेशनल किलर भी नहीं है। दोषी, सभ्य बनकर फिर से समाज में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।’ बता दें कि दोषी व्यक्ति ने जेल में रहते हुए ही ग्रेजुएशन किया है, साथ ही वह गांधी रिसर्च फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे गांधी विचारों की ट्रेनिंग भी कर रहा है। दोषी व्यक्ति की तरफ से कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दोषी 18 साल जेल में काट चुका है और जो गलती उसने की उसे उसका सबक भी मिल चुका है। जेल में रहने के दौरान उसने जो कविताएं लिखी हैं, उनसे उसकी मनोस्थिति के बारे में पता चलता है कि उसे अपने किए पर पछतावा है। गौरतलब है कि ट्रायल कोर्ट द्वारा फांसी की सजा मिलने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी अपने फैसले में दोषी की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने सजा में बदलाव करते हुए इसे उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता की संभावना पर विचार करने को कहाचीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा कि क्या आप गंभीरता से यह समझते हैं कि इतने सालों से चल रहा यह पूरा विवाद संपत्ति के लिए है? हम सिर्फ संपत्ति के अधिकारों के बारे में निर्णय कर सकते हैं परंतु हम रिश्तों को सुधारने की संभावना पर विचार कर रहे हैं.
Read more »
राम मंदिर केस में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने फिर दिया बातचीत से समाधान का सुझावकोर्ट के सुझाव पर मुस्लिम पक्षकारों ने कहा कि वे इस भूमि विवाद का हल खोजने के लिए वे सुझाव से सहमत हैं. वहीं राम लला विराजमान सहित कुछ हिन्दू पक्षकारों ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि मध्यस्थता की प्रक्रिया पहले भी कई बार असफल हो चुकी है.
Read more »
दिल्ली हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में भारत छोड़ने को कहायह महिला एक भारतीय नागरिक से शादी करने के बाद 2005 में भारत आई थी. वह दिल्ली में अपने पति और 11 एवं पांच साल की आयु के दो बेटों के साथ रह रही है.
Read more »
कोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में देश छोड़ने को कहा, 2005 में शादी करने के बाद आई थी भारतदिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया। दरअसल, उसके बारे में सुरक्षा संबंधी प्रतिकूल रिपोर्ट है।
Read more »
बहुचर्चित नान घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने एसआईटी को दिया ये बड़ा आदेश– News18 हिंदीछत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले में बिलासपुर हाई कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. Bilaspur High Court has given a big order in Chhattisgarh's most popular Civil Supply Corporation scam case.
Read more »
निठारी कांड : सीबीआई कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को 10वें मामले में भी दी मौत की सजा– News18 हिंदीसीबीआई की विशेष अदालत ने इससे पहले साल 2005 से 2006 में 16 लड़कियों से दुष्कर्म के बाद हत्या के नौ मामलों में कोली को मौत की सजा सुनाई है.
Read more »
