जेडीएस विधायकों की बैठक से पहले कुमारस्वामी के मंत्री ने कहा- सिद्धारमैया सीएम बने तो हमें आपत्ति नहीं

United States News News

जेडीएस विधायकों की बैठक से पहले कुमारस्वामी के मंत्री ने कहा- सिद्धारमैया सीएम बने तो हमें आपत्ति नहीं
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 193 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

कर्नाटक संकट / कुमारस्वामी इस्तीफे की अटकलों के बीच बेंगलुरु पहुंचे, थोड़ी देर में जेडीएस विधायकों की बैठक Kumaraswamy

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से मुलाकात की। पार्टी मुख्यालय में होगी जेडीएस के विधायकों की बैठक, कुमारस्वामी भी इस्तीफे की अटकलों के बीच बेंगलुरु लौटे कांग्रेस ने 9 जुलाई को विधायकों की बैठक बुलाई, सर्कुलर में कहा- गैरहाजिर रहने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा एक हफ्ते में कांग्रेस-जेडीएस के 12 विधायकों का इस्तीफा; जेडीएस के बागी विधायक का दावा- 14 का इस्तीफा हुआ13 महीने पुरानी गठबंधन सरकार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस-जेडीएस के 12 विधायकों के इस्तीफे के बाद जारी राजनीतिक अस्थिरता को रोकने के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे गठबंधन सरकार में नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। स्वामी रविवार शाम बेंगलुरु पहुंचे, जहां जेडीएस के विधायकों की बैठक होनी है। बैठक से पहले कुमारस्वामी के मंत्री जीटी देवेगौड़ा ने कहा कि अगर समन्वय समिति सिद्धारमैया को सीएम बनाती है तो हमें आपत्ति नहीं है।भाजपा ने कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के इस्तीफे को कांग्रेस का ड्रामा बताया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, कांग्रेस लालची सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने के लिए यह ड्रामा रच रही है। इस बीच कांग्रेस ने 9 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई है। सर्कुलर में कहा गया है कि इसमें शामिल ना होने वाले विधायकों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया कि जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह सुझाव दिया है कि गठबंधन सरकार बचाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के इस्तीफे के बाद देवगौड़ा ने शनिवार रात सोनिया गांधी से बात कर भाजपा को सत्ता से दूर रखने क लिए खड़गे को समर्थन देने की बात कही। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने रात में ही पार्टी की कोर समिति की बैठक बुलाई और इसमें गौड़ा के सुझाव पर विचार किया। बैठक में खड़गे को कर्नाटक भेजने का फैसला किया गया ताकि राज्य में गठबंधन सरकार को बचाया जा सके।केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि यह अपवित्र गठबंधन है। कांग्रेस कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए यह कर रही है। वहीं, विधायकों के इस्तीफे के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ होने के आरोप पर जोशी ने कहा, यह गलत है। कांग्रेस पार्टी के पास कोई नेता नहीं बचा है। विधायकों के इस्तीफों को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा की चाल बताया। सिद्धारमैया ने कहा, ‘यह साफ है कि इन सभी के पीछे भाजपा ही है। यह ऑपरेशन कमल का हिस्सा है। चिंता की कोई बात नहीं, सबकुछ ठीक है। यहां कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है।’इन सबके बीच कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि कांग्रेस विधायक अपना इस्तीफा वापस लें।शनिवार को कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायकों से इस्तीफा दिया था। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने इस्तीफा दिया था। हालांकि, जेडीएस के बागी विधायक एच विश्वनाथ ने आनंद सिंह समेत 14 विधायकों के इस्तीफा का दावा किया था। जेडीएस विधायक एच विश्वनाथ ने कहा था, ''अब तक 14 विधायक सरकार से इस्तीफा दे चुके हैं। हम राज्यपाल से भी मिले हैं। हमने स्पीकर को इस्तीफा स्वीकार करने को लिखा है। उन्होंने इस पर मंगलवार तक फैसला लेने के लिए कहा है। गठबंधन सरकार कर्नाटक के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।''स्पीकर रमेश कुमार सभी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करते हैं, तो कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ जाएगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अमेरिका से लौट आए हैं।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार को स्पीकर रमेश कुमार विधायकों के पहुंचने से पहले ही विधानसभा से बाहर निकल गए थे। इस पर रमेश कुमार ने कहा कि मुझे अपनी बेटी को लेना था, इसलिए घर चला गया। मैंने अपने ऑफिस में बोल दिया था कि विधायकों का इस्तीफा रख लें और मुझे बता दें। 11 सदस्यों ने इस्तीफा सौंपा है। रविवार को छुट्टी है, सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हैं। इसलिए मंगलवार को ही मामला देख पाऊंगा। सरकार गिरेगी या नहीं इसका फैसला विधानसभा में ही होगा।.

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से मुलाकात की। पार्टी मुख्यालय में होगी जेडीएस के विधायकों की बैठक, कुमारस्वामी भी इस्तीफे की अटकलों के बीच बेंगलुरु लौटे कांग्रेस ने 9 जुलाई को विधायकों की बैठक बुलाई, सर्कुलर में कहा- गैरहाजिर रहने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा एक हफ्ते में कांग्रेस-जेडीएस के 12 विधायकों का इस्तीफा; जेडीएस के बागी विधायक का दावा- 14 का इस्तीफा हुआ13 महीने पुरानी गठबंधन सरकार को बचाने के लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस-जेडीएस के 12 विधायकों के इस्तीफे के बाद जारी राजनीतिक अस्थिरता को रोकने के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे गठबंधन सरकार में नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। स्वामी रविवार शाम बेंगलुरु पहुंचे, जहां जेडीएस के विधायकों की बैठक होनी है। बैठक से पहले कुमारस्वामी के मंत्री जीटी देवेगौड़ा ने कहा कि अगर समन्वय समिति सिद्धारमैया को सीएम बनाती है तो हमें आपत्ति नहीं है।भाजपा ने कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के इस्तीफे को कांग्रेस का ड्रामा बताया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, कांग्रेस लालची सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने के लिए यह ड्रामा रच रही है। इस बीच कांग्रेस ने 9 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई है। सर्कुलर में कहा गया है कि इसमें शामिल ना होने वाले विधायकों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया कि जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह सुझाव दिया है कि गठबंधन सरकार बचाने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के इस्तीफे के बाद देवगौड़ा ने शनिवार रात सोनिया गांधी से बात कर भाजपा को सत्ता से दूर रखने क लिए खड़गे को समर्थन देने की बात कही। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने रात में ही पार्टी की कोर समिति की बैठक बुलाई और इसमें गौड़ा के सुझाव पर विचार किया। बैठक में खड़गे को कर्नाटक भेजने का फैसला किया गया ताकि राज्य में गठबंधन सरकार को बचाया जा सके।केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि यह अपवित्र गठबंधन है। कांग्रेस कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए यह कर रही है। वहीं, विधायकों के इस्तीफे के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ होने के आरोप पर जोशी ने कहा, यह गलत है। कांग्रेस पार्टी के पास कोई नेता नहीं बचा है। विधायकों के इस्तीफों को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा की चाल बताया। सिद्धारमैया ने कहा, ‘यह साफ है कि इन सभी के पीछे भाजपा ही है। यह ऑपरेशन कमल का हिस्सा है। चिंता की कोई बात नहीं, सबकुछ ठीक है। यहां कर्नाटक सरकार को कोई खतरा नहीं है।’इन सबके बीच कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि कांग्रेस विधायक अपना इस्तीफा वापस लें।शनिवार को कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायकों से इस्तीफा दिया था। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने इस्तीफा दिया था। हालांकि, जेडीएस के बागी विधायक एच विश्वनाथ ने आनंद सिंह समेत 14 विधायकों के इस्तीफा का दावा किया था। जेडीएस विधायक एच विश्वनाथ ने कहा था, ''अब तक 14 विधायक सरकार से इस्तीफा दे चुके हैं। हम राज्यपाल से भी मिले हैं। हमने स्पीकर को इस्तीफा स्वीकार करने को लिखा है। उन्होंने इस पर मंगलवार तक फैसला लेने के लिए कहा है। गठबंधन सरकार कर्नाटक के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।''स्पीकर रमेश कुमार सभी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करते हैं, तो कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ जाएगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अमेरिका से लौट आए हैं।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार को स्पीकर रमेश कुमार विधायकों के पहुंचने से पहले ही विधानसभा से बाहर निकल गए थे। इस पर रमेश कुमार ने कहा कि मुझे अपनी बेटी को लेना था, इसलिए घर चला गया। मैंने अपने ऑफिस में बोल दिया था कि विधायकों का इस्तीफा रख लें और मुझे बता दें। 11 सदस्यों ने इस्तीफा सौंपा है। रविवार को छुट्टी है, सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम हैं। इसलिए मंगलवार को ही मामला देख पाऊंगा। सरकार गिरेगी या नहीं इसका फैसला विधानसभा में ही होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायकों का इस्तीफा, गौड़ा ने कहा- भाजपा सरकार बनी तो येदियुरप्पा सीएम होंगेकांग्रेस-जेडीएस के 11 विधायकों का इस्तीफा, गौड़ा ने कहा- भाजपा सरकार बनी तो येदियुरप्पा सीएम होंगेकेंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा- राज्यपाल बुलाते हैं, तो हम सरकार बनाने के लिए तैयार इन 11 विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा निर्दलियों के समर्थन से सरकार बना सकती है 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में भाजपा के 105, कांग्रेस के 78 और जेडीएस के 37 विधायक | Karnataka Political Crisis: HD Kumaraswamy, JDS Congress MLAs at Assembly speaker office; News Updates कांग्रेस और जेडीएस के 12 विधायक स्पीकर से मिलने पहुंचे, इस्तीफा देने की अटकलें
Read more »

खतरे में कर्नाटक की कांग्रेस-JDS सरकार! इन 10 प्वाइंट्स में समझे, अब तक क्या-क्या हुआखतरे में कर्नाटक की कांग्रेस-JDS सरकार! इन 10 प्वाइंट्स में समझे, अब तक क्या-क्या हुआकर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 13 विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने से राज्य में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली महज साल भर पुरानी सरकार खतरे में पड़ गई है. यदि इन विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो सत्तारूढ़ गठबंधन (जिसके 118 विधायक हैं) 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत खो देगा. वहीं, भाजपा के 105 विधायक हैं. कांग्रेस और जद (एस) के विधायकों के समूह के अपना इस्तीफा सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के कार्यालय पहुंचने और बाद में राजभवन में राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात करने के बाद गठबंधन सरकार की स्थिरता का संकट गहरा गया है. दरअसल, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद से गठबंधन सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे थे.
Read more »

कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार का क्या होगा? विधायकों के इस्तीफों ने बिगाड़ा विधानसभा का गणितकर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार का क्या होगा? विधायकों के इस्तीफों ने बिगाड़ा विधानसभा का गणितकर्नाटक में सियासी संकट गहराता जा रहा है. राज्य की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार में से 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जो फिलहाल मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं. इनमें से 10 विधायक कांग्रेस और 3 जनता दल यूनाइटेड (जेडीएस) के हैं. इन विधायकों के इस्तीफे के कारण एचडी कुमारस्वामी सरकार के अल्पमत में आने का खतरा बढ़ गया है.
Read more »

मुंबई: कर्नाटक के विधायकों के इस्तीफे का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत मेंमुंबई: कर्नाटक के विधायकों के इस्तीफे का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत मेंकर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी सरकार पर गंभीर संकट बना हुआ है. एक तरफ कांग्रेस नाराज विधायकों को मनाने की भरपूर कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विधायकों को तोड़ने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:58:58