कर्ज निपटारे की दिक्कतों से जूझ रही जेट एयरवेज के बोर्ड से एयरलाइन के फाउंडर और प्रोमोटर नरेश गोयल ने इस्तीफा दे दिया है. jetairways
के बोर्ड से एयरलाइन के फाउंडर और प्रोमोटर नरेश गोयल ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने एक्सचेंज को नरेश गोयल के इस्तीफे की औपचारिक तौर पर जानकारी दे दी है. आज जेट के बोर्ड की अहम बैठक थी जहां ये खबर निकल कर आई है.
खबरें हैं कि अनीता गोयल ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही लेनदारों के रेजॉल्यूशन प्लान को भी बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. यानी लेनदार अब जेट एयरवेज में करीब 1500 करोड़ रुपये की पूंजी डालेंगे. जेट एयरवेज के लेंडर्स के कर्ज को 11.4 करोड़ इक्विटी शेयरों में बदला जाएगा. एतिहाद के एक नॉमिनी डायरेक्टर ने भी इस्तीफा दे दिया है. कंपनी के डेली ऑपरेशन को देखने के लिए एक अंतरिम मैनेजमेंट कमेटी बनाई गई है. कर्जदार कंपनी के शेयरों को निवेशकों को बेचने की प्रक्रिया शुरू करेगी. ये प्रक्रिया जून तिमाही में खत्म होगी.फिलहाल जेट एयरवेज पर कुल 26 बैंकों का कर्ज है. इसमें कुछ प्राइवेट और विदेशी बैंक भी शामिल हैं. पब्लिक सेक्टर बैंक में केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इलाहबाद बैंक शामिल हैं. अब इस लिस्ट में एसबीआई और पीएनबी का नाम भी जुड़ जाएगा. एयरलाइंस पर करीब 8 हजार करोड़ का कर्ज है. जेट के पायलट पहले ही अल्टीमेटम दे चुके हैं कि अगर 31 मार्च तक उनका बकाया नहीं दिया गया तो वह किसी फ्लाइट को नहीं उड़ाएंगे.1974 में शुरू की थी जेट एयरवेज जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने बेहद कठिन परिस्थिति में अपनी मां के जेवर बेचकर ट्रैवल एजेंसी शुरू की थी. नरेश गोयल ने 1967 में अपनी मां के एक चाचा की एजेंसी में कैशियर के रूप में काम शुरू किया था. तब उन्हें 300 रुपए सैलरी मिलती थी. यहां काम करते हुए रॉयल जॉर्डन एयरलाइंस जैसे कई बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिला. 1974 को उन्होंने अपनी ट्रैवल एजेंसी शुरू की और उसका नाम जेट एयरवेज रखा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नरेश गोयल ने लिखा कर्मचारियों को पत्र, कहा-Jet Airways पर भरोसा बनाए रखेंवित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन जेट एयरवेज के चेयरमैन ने अपने कर्मचारियों को पत्र लिखकर कंपनी पर भरोसा बनाए रखने की अपील की है.
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
नरेश गोयल के हाथ से निकल सकती है Jet Airways, जानें कौन होगा नया मालिक?– News18 हिंदीअगर नरेश गोयल पैसे जुटाने में नकामयाब रहे तो उन्हें कंपनी से हाथ धोना पड़ सकता है.
Read more »
जेट एयरवेज संकट: आखिरकार नरेश गोयल ने दिया बोर्ड से इस्तीफा-Navbharat TimesBusiness News: जेट एयरवेज पर 26 बैंकों का 8 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। अब चेयरमैन नरेश गोयल ने इस्तीफा दे दिया है। काफी दिनों से यह मांग उठ रही थी। खुद नरेश भी इसका लिए रजामंदी दे चुके थे।
Read more »
जेट एयरवेज के बोर्ड से नरेश गोयल, पत्नी अनीता गोयल ने इस्तीफा दियाNaresh Goyal and wife Anita Goyal Quit Jet Airways board | 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा के कर्ज में फंसी जेट एयरवेज को तुरंत नकदी की जरूरत लीज रेंट नहीं चुका पाने, अन्य वजहों से अब तक जेट के 54 विमान खड़े हो चुके
Read more »
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा- Amarujalaजेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा NareshGoyal JetAirways
Read more »
जेट एयरवेज संकट: नरेश गोयल ने छोड़ा पद, पत्नी अनिता भी बोर्ड से बाहरकर्ज में डूबी हुई एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने पद छोड़ दिया है. इसके अलावा नरेश गोयल की पत्नी अनिता गोयल ने बोर्ड से दूरी बना ली है.
Read more »
Jet Airways Crisis: नरेश गोयल ने छोड़ा चेयरमैन का पद, बैंकों ने संभाली कमानJet Airways Crisis: नरेश गोयल ने छोड़ा चेयरमैन का पद, बैंकों ने संभाली कमानNareshGoyal
Read more »
