जेट एयरवेज डूबी तो छिनेगी 20 हजार नौकरियां, जानिए क्या है पूरा मामला!- Jet Airways Crisis 20000 Jobs At Risk– News18 Hindi

United States News News

जेट एयरवेज डूबी तो छिनेगी 20 हजार नौकरियां, जानिए क्या है पूरा मामला!- Jet Airways Crisis 20000 Jobs At Risk– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

जेट एयरवेज डूबी तो छिनेगी 20 हजार नौकरियां, जानिए क्या है पूरा मामला!

प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज भारी नकदी संकट से जूझ रही है जिसकी वजह से जेट एयरवेज बंद होने के कगार पर पहुंच गई है. इसके स्टेकहोल्डर्स का एयरलाइन के रिवाइवल को लेकर विश्वास कम होता जा रहा है और लेंडर्स इसे और कर्ज देने से बच रहे हैं.

इससे देश की इस पुरानी प्राइवेट एयरलाइन के कामकाज जारी रख पाने को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है.सिर्फ 5 विमान भर रहे उड़ान- जेट एयरवेज के सिर्फ 5 विमान ही फिलहाल उड़ान भर रहे हैं. वहीं प्रबंधन कंपनी को बचाए रखने के लिए 400 करोड़ रुपये के आपातकालीन धन जुटाने के लिए प्रयासरत है, क्योंकि कर्जदाता अभी तक कंपनी के आगे के भविष्य पर निर्णय नहीं ले पाए हैं.कंपनी डूबी तो छिनेंगे 20 हजार रोजगार- जेट एयरवेज की खराब स्थिति से 20 हजार नौकरियों पर संकट आ गया है. जेट एयरवेज के पायलटों के संगठन ने SBI से 1,500 करोड़ रुपये जारी करने की अपील की है. कर्ज की पुनर्संरचना की पिछले महीने तैयार योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक को जेट एयरवेज में 1,500 करोड़ रुपये लगाने हैं.50% कम सैलरी में नौकरी ले रहे पायलट और इंजीनियर- जेट एयरवेज में चल रही क्राइसिस का खामियाजा वहां पर काम करने वाले इंजीनियर्स और पायलट्स को भुगतना पड़ रहा है. एजेंसी की खबरों के मुताबिक स्पाइसजेट में जेट एयरवेज के पायलट्स को उनके मौजूदा सैलरी पैकेज से 25-30 फीसदी और इंजीनियरों को 50 फीसदी तक की कटौती पर नौकरी मिल रही है.यात्रियों के पैसे अटके- पिछले कई महीनों से कंपनी की डांवाडोल स्थिति बनी हुई है जिससे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. जेट न तो यात्रियों के पैसे लौटा रही है, न ही सेवा मुहैया करवा पा रही है. जिन यात्रियों ने जेट के विशेष पैकेज के तहत कई महीने पहले बुकिंग करा ली थी उनकी संख्या काफी ज्यादा है. टिकट कैंसिल करने वाले यात्रियों के करीब 3500 करोड़ रुपये कंपनी को लौटाने हैं.क्या है जेट का मामला- जेट एयरवेज के पतन की शुरुआत तब हुई जब सहारा एयरलाइन को लगभग 2,250 करोड़ रुपये में खरीद लिया. इसके बाद किफायती विमान सेवा वाली गो एयर, स्पाइसजेट और इंडिगो जैसी एयरलाइंस के आने से कम होता गया. जेट ने जब मुकाबला करने के लिए किराए कम करने शुरू किए तो उसे नुकसान होने लगा. लेकिन जेट फ्यूल महंगा होना शुरू हुआ तो किराए बढ़ने लगे और लोगों ने महंगे के बजाएय बजट एयरलाइंस को ही पसंद किया.जेट पर 8500 करोड़ का कर्ज- जेट एयरवेज पर करीब 8500 करोड़ रुपये का कर्ज है. हालात ये हो गए कि पिछले महीने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को पत्‍नी के साथ कंपनी के बोर्ड से इस्‍तीफा देना पड़ा.कब मिलेंगे 1500 करोड़ रुपये- SBI की अगुवाई में बैंकों का समूह कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी तत्काल डालने पर सहमत हुआ है. इसके लिए 11.4 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके परिणामस्वरूप नरेश गोयल की हिस्सेदारी मौजूदा 50 प्रतिशत से घटकर 25 प्रतिशत पर आ जाएगी. वहीं अबू धाबी के एतिहाद एयरवेज की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत से घटकर 12 प्रतिशत पर आ जाएगी. समाधान योजना के तहत नए निवेशकों को बेचने के लिए बैंक समूह बोली प्रक्रिया शुरू करेगा और जून तिमाही में इसके पूरा होने की उम्मीद है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पूरी तरह डूब सकती है जेट एयरवेज, सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर दिया ये निर्देशपूरी तरह डूब सकती है जेट एयरवेज, सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर दिया ये निर्देशनागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने मंत्रालय सचिव को जेट एयरवेज के परिचालन से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करने का निर्देश दिया । JetAirwaysCrisis
Read more »

क्‍या जेट एयरवेज के लिए शेयरहोल्‍डर्स में ही छिड़ेगी जंग?क्‍या जेट एयरवेज के लिए शेयरहोल्‍डर्स में ही छिड़ेगी जंग?आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन जेट एयरवेज में हिस्‍सेदारी को लेकर कंपनी के दो बड़े शेयरहोल्‍डर्स आमने-सामने आ सकते हैं.
Read more »

जेट एयरवेज संकट: 30-50 फीसदी कम सैलरी पर स्पाइसेट ज्वाइन कर रहे पायलट-इंजीनियरजेट एयरवेज संकट: 30-50 फीसदी कम सैलरी पर स्पाइसेट ज्वाइन कर रहे पायलट-इंजीनियरआर्थिक संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज के पायलटों और इंजीनियरों ने 30-50 फीसदी कम वेतन स्पाइसजेट को ज्वॉइन करना शुरू कर दिया है. स्पाइसजेट इन दिनों पायलटों-इंजीनियरों की भर्ती कर रही है और वह जेट एयरवेज के कर्मियों को 30-50 फीसदी कम वेतन पर कंपनी में ले रही है.
Read more »

संकटग्रस्त जेट एयरवेज का भविष्य तय करने के लिए आज होगी अहम बैठकसंकटग्रस्त जेट एयरवेज का भविष्य तय करने के लिए आज होगी अहम बैठकआर्थ‍िक रूप से खस्ताहाल हो चुके जेट एयरवेज के भविष्य को तय करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. यह उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में एयरलाइंस को कर्ज देने वाले बैंक तत्काल राहत फंड जारी करने पर राजी हो जाएंगे.
Read more »

जेट ने 19 अप्रैल तक रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, जल्द मिले 1500 करोड़ की सहायताजेट ने 19 अप्रैल तक रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, जल्द मिले 1500 करोड़ की सहायताजेट एयरवेज ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 19 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। फिलहाल कंपनी के केवल सात विमान ही परिचालन में
Read more »

जेट एयरवेज के लिए कल का दिन खास, सभी इंटरनेशनल उड़ानें रद्दजेट एयरवेज के लिए कल का दिन खास, सभी इंटरनेशनल उड़ानें रद्दनिजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज ने सोमवार को अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को 18 अप्रैल तक रोकने की घोषणा की. संकट से जूझ रही कंपनी के ऋणदाता एयरलाइन को आपात स्थिति के लिए धन देने पर फैसला नहीं कर पाए हैं.
Read more »

Jet Airways पर संकट के बादल, अब भी बैंकों से मदद की उम्‍मीदJet Airways पर संकट के बादल, अब भी बैंकों से मदद की उम्‍मीदआर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन जेट एयरवेज नाजुक मोड़ पर है. जेट एयरवेज अभी सिर्फ पांच विमानों का परिचालन कर रही है.
Read more »

नरेश गोयल: ट्रैवल एजेंट से जेट के मालिक तक, फिर ऐसे घटा रुतबा - Business AajTakनरेश गोयल: ट्रैवल एजेंट से जेट के मालिक तक, फिर ऐसे घटा रुतबा - Business AajTakकर्ज में डूबी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज बंद होने की कगार पर है. जेट एयरवेज की बदहाली की हालत यह है कि एयरलाइन के फाउंडर नरेश गोयल
Read more »

जेट एयरवेज संकट: अखिलेश का PM पर तंज- रोजगार छीनने का विश्व रिकार्ड बना कर ही हमेशा के लिए जाएंगेजेट एयरवेज संकट: अखिलेश का PM पर तंज- रोजगार छीनने का विश्व रिकार्ड बना कर ही हमेशा के लिए जाएंगेपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन को फिर खड़ा करने के लिए विचार विमर्श चल रहा है लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स जेट एयरवेज के लिए पुनरोद्धार पैकेज पर काम कर रही है. पीएनबी भी भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले उन 26 बैंकों के गठजोड़ का हिस्सा है, जिन्होंने जेट एयरवेज को 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज दिया है.
Read more »

Jet airways की बदहाली का फायदा स्‍पाइसजेट को, ऐसे बढ़ रहा कारोबारJet airways की बदहाली का फायदा स्‍पाइसजेट को, ऐसे बढ़ रहा कारोबारआर्थिक संकट से जूझ रही देश की प्राइवेट एयरलाइन जेट एयरवेज बंद होने की कगार पर है. जेट एयरवेज के इस संकट के बीच एक अन्‍य एयरलाइन स्‍पाइसजेट मालामाल होती जा रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:34:39